केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। सुनील ने अक्षर पटेल को पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। इस दौरान अक्षर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस विकेट के साथ ही सुनील नरेन ने आईपीएल में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम 153 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। केकेआर टीम के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ सुनील नरेन का अपने होम ग्राउंड में जादू चला। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 24 रन लुटाते हुए 1 विकेट हासिल किया। इस दौरान एक विकेट हासिल करते ही एक बड़ा कारनामा किया। Sunil Narine ने Lasith Malinga को पछाड़कर हासिल किया यह मुकाम दरअसल, केकेआर के सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। सुनील ने अक्षर पटेल को पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। इस दौरान अक्षर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस विकेट के साथ ही सुनील नरेन ने एक कीर्तिमान हासिल किया। सुनील नरेन ने आईपीएल में एक वेन्यू में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। सुनील ने आईपीएल में एक वेन्यू पर पर कुल 69 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। लसिथ ने वानखेड़े के मैदान पर कुल 68 विकेट लिए हैं। यह भी पढ़ें: KKR vs DC: रफ्तार देख कांप जाएगी रूह! गोली की तरह निकली गेंद और गुलाटी खाने लगे दो स्टंप; 22 साल के युवा बॉलर की जादूगरी तो देखिए आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 69 विकेट - कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सुनील नरेन 68 विकेट - वानखेड़े में लसिथ मलिंगा 58 विकेट - दिल्ली के अरुण जेटली में अमित मिश्रा 52 विकेट - बेंगलुरु में युजवेंद्र चहल DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को दिया 154 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाए। दिल्ली की टीम की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत 27 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने अंत में टीम की पारी को संभालने की कोशिश की और बल्ले से नाबाद 35 रन बनाए। इसके अलावा दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा। यह भी पढ़ें: 'लोगों को लगता है कि विराट कोहली भगवान हैं, लेकिन.
..' RCB के स्टार बल्लेबाज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान
Sunil Narine Sunil Narine Wicket Axar Patel IPL 2024 IPL Bouncer Sunil Narine Record Lasith Malinga IPL IPL Latest News Cricket News In Hindi Latest IPL News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sunil Narine: करियर का पहला शतक ठोक सुनील नरेन IPL में KKR के लिए ये कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनेSunil Narine IPL Century vs Rajasthan Royals
Read more »
KKR vs RR: சுனில் நரைன் காட்டடி... 49 பந்துகளில் சதம்அசத்தல்! கேகேஆர் 223 ரன்கள் குவிப்புKKR vs RR IPL 2024, Sunil Narine: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் அணிக்கு எதிரான ஐபிஎல் போட்டியில் கொல்கத்தா நைட் ரைடர்ஸ் வீரர் சுனில் நரைன் 49 பந்துகளில் சதமடித்து அசத்தினார்.
Read more »
Sunil Narine: T20 WC से पहले अगर सुनील नरेन ने लिया ये फैसला तो विश्व क्रिकेट में मच जाएगी खलबली! वेस्टइंडीज कप्तान पावेल का बड़ा खुलासाSunil Narine in IPL 2024
Read more »
KKR:76-0(6) KKR vs PBKS Live Cricket Score and Updates IPL 2024: KKR On Top With Sunil Narine PhiKKR:76-0(6), KKR vs PBKS Live Cricket Score and Updates, IPL 2024: KKR On Top With Sunil Narine, Phi
Read more »
KKR vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 में हुआ बड़ा बदलावKKR vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 में हुआ बड़ा बदलाव
Read more »
