JDU Party : राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की पहचान केसी त्यागी के मन पर चोट पहुंची है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से राष्ट्रीय महासचिव किशन चंद त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 'अमर उजाला' से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 1984 से इस तरह की भूमिका में रहा। वह कर्पूरी ठाकुर, बीजू पटनायक आदि का जमाना था। तब इस भूमिका को निभा रहा हूं। अब हर समय बात करने की उम्र नहीं रही, इसलिए राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी छोड़ दी है। जनता दल यूनाईटेड के महासचिव आफाक अहमद खान ने चिट्ठी जारी कर यह जानकारी दी। कहा कि केसी त्यागी ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया गया है। उन्होंने पद छोड़ने का कारण निजी बताया है। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को जदयू का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। पहली बार 1989 में इस सीट से सांसद बने 1989 में हापुड़-गाजियाबाद सीट से पहली बार जनता दल के प्रत्याशी किशन चंद त्यागी को लोगों ने जिताकर संसद भेजा। राजनीति में सक्रिय होने और स्थानीय होने का उन्हें पूरा लाभ मिला। हालांकि उनका कार्यकाल दो साल ही रहा। इस दौरान वह जनता के बीच ही उपलब्ध रहे। 73 वर्षीय केसी त्यागी पहली बार चौधरी चरण सिंह की पार्टी लोकदल से 1984 में गाजियाबाद-हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और कांग्रेस के केदारनाथ सिंह से हार गए। वह दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 22.
5 फीसदी वोट मिले। 1989 में जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बने दूसरी बार 1989 में जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बने और गाजियाबाद से चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद बीपी मौर्य को हरा दिया। 1991 में वह इसी सीट से तीसरी बार जनतादल के टिकट से चुनाव लड़े और भाजपा के रमेश चंद तोमर से हार गए। वह करीब 24 हजार वोटों से हार गए। इसके बाद 1996 में वह समाजवादी पार्टी के टिकट से गाजियाबाद सीट से चौथी बार चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का समाना करना पड़ा। इस चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे। 2004 में मेरठ सीट से जनतादल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2012 में बिहार से राज्यसभा सांसद बने। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के खास लोगों में हैं। वह जिले के मोरटा गांव के रहने वाले हैं।
Kc Tyagi Cm Nitish Kumar Jdu General Secretary Bihar Political News Local Bihar News Jdu News Kc Tyagi News Nda Bjp Bihar News In Hindi Latest Bihar News In Hindi Bihar Hindi Samachar बिहार न्यूज केसी त्यागी सीएम नीतीश कुमार जदयू महासचिव बिहार पॉलिटिकल न्यूज लोकल बिहार न्यूज जदयू न्यूज केसी त्यागी न्यूज एनडीए भाजपा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जिसे माना जा रहा है JDU का उत्तराधिकारी, उसने CM नीतीश को बताया ओल्ड माइंडेड नेताबिहार में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी माने जा रहे JDU महासचिव मनीष वर्मा ने सीएम नीतीश के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश जी अब सोशल मीडिया की महत्ता को समझ रहे हैं और अपने काम का प्रचार कर रहे हैं, हालांकि पहले वह इसे कम महत्व देते थे। इसके पीछे की वजह भी मनीष वर्मा ने बताई...
Read more »
Nitish Kumar: पटना में जलजमाव के बीच एक्टिव हुए CM नीतीश, ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षणNitish Kumar: राजधानी पटना में हुए जलजमाव की स्थिति के बीच सीएम नीतीश कुमार पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
Read more »
हरियाणा में चुनावी मौसम: विधायकों के इस्तीफों की लगी झड़ी, JJP के नेता पालाराम सैनी ने पार्टी से दिया इस्तीफाकैथल से जननायक जनता पार्टी के नेता पालाराम सैनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
Read more »
Bihar Politcs: लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका देने की तैयारी में नीतीश, RJD के इस बड़े नेता करेंगे पार्टी में शामिलBihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं.
Read more »
चिराग पासवान राहुल-अखिलेश की राह पर क्यों? बिहार में JDU का खेल बिगाड़ने के बाद क्या झारखंड में BJP के लिए...लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर से मोदी सरकार और एनडीए की विचारधारा से विपरीत अलग राय रखा है.
Read more »
JDU में फेरबदल: केसी त्यागी का राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन संभालेंगे जिम्मेदारीबिहार में सियासी हलचल के बीच जेडीयू में फेरबदल हुआ है. केसी त्यागी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है. राजीव रंजन अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे.
Read more »
