KBC 16: 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं नरेशी मीणा, कहा- जीती हुई रकम से कराऊंगी अपना ...

Kaun Banega Crorepati News

KBC 16: 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं नरेशी मीणा, कहा- जीती हुई रकम से कराऊंगी अपना ...
Kaun Banega Crorepati 1 Crore Winning PrizeNareshi MeenaKBC Contestant
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति 16' शो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में नरेशी मीणा नजर आएंगी, जो 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं. अब वह इस सीजन की पहली करोड़पति बनती हैं या नहीं, आज रात के एपिसोड में पता चल जाएगा.

नई दिल्ली. टीवी का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का 12 अगस्त से आगाज हुआ है. यह शो दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. अब मेकर्स ने ‘ केबीसी 16 ’ का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कंटेस्टेंट के तौर पर नरेशी मीणा नजर आ रही हैं.

उन्होंने शो में खुलासा किया कि वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं. खास बात यह है कि नरेशी मीणा इस सीजन में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं. नरेशी मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं और वह ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही हैं. उन्होंने पैसों के इंतजाम के लिए ‘केबीसी 16’ का हिस्सा बनने का फैसला किया, ताकि वह जीती हुई रकम से अपना इलाज करवा सकें. ‘केबीसी 16’ के प्रोमो में नरेशी मीणा कहती हैं, ‘मुझे ब्रेन ट्यूमर हुआ है सर. मैं खुद को बताती रहती हूं कि कोई टेंशन नहीं है. तुझे कोई बीमारी नहीं हुई है.’ View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television 15वें सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘आपने ये ठान लिया है कि ये धनराशि यहां से जीतकर जाऊंगी, तो इसका इलाज हो सकता है.’ बिग बी खुलासा करते हैं कि नरेशी मीणा शो के इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं, जो 15वें सवाल तक पहुंची हैं. अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘इस सीजन में पहली बार 15वां सवाल, 1 करोड़ रुपये, ये रहा’. वैसे नरेशी मीणा ‘केबीसी 16’ की पहली करोड़पति बनती हैं कि नहीं, ये आज के एपिसोड में पता चल जाएगा. ‘केबीसी 16’ के लिए छोड़ा आरएएस का एग्जाम इससे पहले नरेशी मीणा ने टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में शामिल होने के लिए आरएएस का एग्जाम छोड़ दिया. नरेशी मीणा ने बताया, ‘मैंने आरएएस मेन का एग्जाम मिस कर दिया. 20 और 21 जुलाई को मेरा आरएएस मेन एग्जाम था. मेरा जयपुर में सेंटर आया था. वो एग्जाम 2 दिन होते हैं, क्योंकि लिखना होता है, 4 पेपर होते हैं. तो मुझे लगा कि एक दिन पहले जाना पड़ता है, फिर आने-जाने में 3-4 दिन लग जाते. तो मैंने सोचा कि इस बार केबीसी को देते हैं अपना पूरा टाइम. तो मैंने अपना आरएएस का मेन एग्जाम छोड़ दिया.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Kaun Banega Crorepati 1 Crore Winning Prize Nareshi Meena KBC Contestant KBC Rs 1 Crore Question Amitabh Bachchan Amitabh Bachchan Show KBC 16 कौन बनेगा करोड़पित केबीसी 16 अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन शो केबीसी 16 नरेशी मीणा Tv News Entertainment News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मनु ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनींमनु ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनींमनु ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Read more »

IAS Smita Sabharwal MarkSheet: IAS सृष्टि देशमुख के बाद अब स्मिता सभरवाल की मार्कशीट वायरल, इस सब्जेक्ट में आए सबसे ज्यादा नंबरIAS Smita Sabharwal MarkSheet: IAS सृष्टि देशमुख के बाद अब स्मिता सभरवाल की मार्कशीट वायरल, इस सब्जेक्ट में आए सबसे ज्यादा नंबरIAS Smita Sabharwal: सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तब और मजबूत हुई जब वह तेलंगाना में मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी बनीं.
Read more »

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ओलंपिक फाइनल में पहुचने वाली पहली महिला, भारत का पदक भी हुआ पक्काVinesh Phogat: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ओलंपिक फाइनल में पहुचने वाली पहली महिला, भारत का पदक भी हुआ पक्काVinesh Phogat Reaches Final: Olympics के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश
Read more »

Vinesh Phogat: 'नियम तो नियम हैं', विनेश मामले पर आया UWW के प्रमुख का बयान, जताई निराशा, जानें क्या कहाVinesh Phogat: 'नियम तो नियम हैं', विनेश मामले पर आया UWW के प्रमुख का बयान, जताई निराशा, जानें क्या कहामंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।
Read more »

कौन बनेगा करोड़पति 16 की ये है पहली कंटेस्टेंट, जो देगी 1 करोड़ के सवाल का जवाब, अमिताभ बच्चन इस दिन पूछेंगे 15वां सवालकौन बनेगा करोड़पति 16 की ये है पहली कंटेस्टेंट, जो देगी 1 करोड़ के सवाल का जवाब, अमिताभ बच्चन इस दिन पूछेंगे 15वां सवालअमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले कंटेस्टेटंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
Read more »

'कौन बनेगा करोड़पति 16' में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्‍टेंट बनीं सवाई माधोपुर की नरेशी मीना'कौन बनेगा करोड़पति 16' में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्‍टेंट बनीं सवाई माधोपुर की नरेशी मीना'कौन बनेगा करोड़पति 16' को 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्‍टेंट मिल गई है। सवाई माधोपुरी की नरेशी मीना ने यह कारनामा कर दिखाया है। ब्रेन ट्यूमर से जंग जीत चुकी इस 27 साल की लड़की का आत्‍मविश्‍वास देख अमिताभ बच्‍चन भी दंग रह गए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:03:08