Kusal Mendis Created History: कुसल मेंडिस ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह श्रीलंका की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर 11000 रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं.
Kusal Mendis Created History: ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा समय में श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दो मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है. टेस्ट सीरीज में तो मेजबान टीम श्रीलंका कुछ खास जलवा नहीं दिखा सकी.
मगर वनडे सीरीज में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप कर दिया है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 49 रनों से अपने नाम करने वाली श्रीलंकाई टीम ने दूसरे मैच में भी कंगारू टीम को पटखनी दी है. आखिरी मुकाबला वह 174 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही.मैच के दौरान श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस का बल्ला खूब चला. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 115 गेंदों का सामना किया. इस बीच 87.83 की स्ट्राइक रेट से वह 101 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 खूबसूरत चौके देखने को मिले. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});- 10 Hundreds in Tests.- 5 Hundreds in ODIs.Kusal Mendis, One of the finest batters from Sri Lanka in this Generation 🇱🇰 pic.twitter.com/VafoeShAkH— Johns. February 14, 2025कुसल मेंडिस ने हासिल की खास उपलब्धि आखिरी वनडे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई बैटर ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की. वह श्रीलंका की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर 11,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं. मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलाकर अबतक कुल 292 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 351 पारियों में 33.38 की औसत से 11017 रन निकले हैं. इंटरनेशनल लेवल पर मेंडिस के नाम 15 शतक और 69 अर्धशतक दर्ज है. कुमार संगकारा के नाम दर्ज है खास श्रीलंका की तरफ से इंटरनेशनल पर सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी कुमार संगकारा के नाम दर्ज है. उन्होंने अपनी टीम के लिए 2000 से 2015 के बीच 587 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच 659 पारियों में 46.80 की औसत से वह 27757 रन बनाने में कामयाब रहे. संगकारा के नाम इंटरनेशनल लेवल पर 63 शतक और 150 अर्धशतक दर्ज है. श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज 27757 रन - कुमार संगकारा25688 रन - महेला जयवर्धने 20966 रन - सनथ जयसूर्या 17671 रन - तिलकरत्ने दिलशान 15645 रन - अरविंद डी सिल्वा15499 रन - एंजेलो मैथ्यूज14036 रन - मार्वन अटापट्टू 12561 रन - अर्जुन रणतुंगा11124 रन - दिनेश चांदीमल11017 रन - कुसल मेंडिसयह भी पढ़ें- Babar Azam: बाबर आजम ने बनाया महारिकॉर्ड, एक साथ विराट कोहली, केन विलियमसन को पीछे छोड़ वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली
Balapuwaduge Kusal Gimhan Mendis Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK vs WI: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाया, पहली बार हुआ ऐसाJomel Warrican record in Test: वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन (Jomel Warrican) ने वेस्टइंडीज क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.
Read more »
Cricket Record: 16 गेंदों में अर्धशतक, 31 गेंदों में शतक, आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है डिविलियर्स का हैरतअंगेज रिकॉर्डCricket Record: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक और शतक लगाने का ऐतिहासिक कारनामा पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है.
Read more »
नोमान अली ने टेस्ट में किया हैट्रिकमुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन नोमान अली ने इतिहास रच दिया। वे टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के पहले स्पिनर बने।
Read more »
PAK vs WI: नौमान अली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 72 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, विश्व क्रिकेट हैरत मेंNoman Ali record in Test, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के 38 साल के स्पिनर नौमान अली ने इतिहास रच दिया है.
Read more »
सितारे उतरे जमीन पर, गुमनामों ने किया इतिहासमुंबई के स्टार बल्लेबाज जम्मू कश्मीर टीम के खिलाफ नाकाम रहे, जम्मू कश्मीर की टीम ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को हरा दिया और इतिहास रच दिया.
Read more »
Milkipur Up Chunav Result 2025: मिल्कीपुर में BJP की धमाकेदार जीतMilkipur Up Chunav Result 2025: मिल्कीपुर ने मतदान का इतिहास रच दिया है. मिल्कीपुर में BJP की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
