Kota Factory 3: 'जीतू भैया' तक पहुंचना नहीं आसान, सॉल्व कर ली ये समीकरण तो मिल जाएगी रिलीज डेट

Kota Factory Season 3 News

Kota Factory 3: 'जीतू भैया' तक पहुंचना नहीं आसान, सॉल्व कर ली ये समीकरण तो मिल जाएगी रिलीज डेट
Kota Factory 3 Release DateJeetu BhaiyaKota Factory 3 Starcast
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 40 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 53%

Kota Factory नेटफ्लिक्स की सबसे सफल सीरीज में से एक है। इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का फैंस को एक लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने अब कोटा फैक्ट्री के रिलीज मंथ से तो पर्दा उठा दिया है लेकिन जीतू भैया इतनी आसानी से अपनी क्लास में एडमिशन नहीं देने वाले हैं। रिलीज डेट के लिए आपको ये समीकरण सुलझाना...

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से जितेन्द्र कुमार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गए हैं। उनकी वेब सीरीज 'पंचायत 3' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस वेब सीरीज के बाद अब जितेन्द्र कुमार ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। कुछ महीनों पहले 'कोटा फैक्ट्री-3' की अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स ने कई नए शोज के साथ की थी। अब कोटा फैक्ट्री के सीजन 3 की रिलीज डेट भी 'जीतू भैया' ने भी बताया दी है। हालांकि, जीतू भैया का अंदाज है, तो वह यूनिक तो होगा ही। जीतू भैया उर्फ जितेन्द्र कुमार ने रिलीज डेट डायरेक्ट नहीं बताई, बल्कि एक ऐसा समीकरण दिया है, जिसे आपको खुद सॉल्व करना होगा। सोल्व कर लेंगे तो मिल जाएगी 'कोटा फैक्ट्री-3' की रिलीज डेट कोटा फैक्ट्री नेटफ्लिक्स की सबसे सफल सीरीज में से एक है। शुरुआत में इस वेब सीरीज का पहला पार्ट 2019 में Youtube पर आया था, लेकिन उसके बाद इस सीरीज को नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया। अब दो सफल सीजन के बाद 'कोटा फैक्ट्री' अपने तीसरे सीजन के लिए बिल्कुल तैयार है। यह भी पढ़ें: Netflix Web series 2024: हो जाइए रेडी! नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज की बाढ़, कोटा फैक्ट्री सहित इनके नए सीजंस का एलान नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कोटा फैक्ट्री से जीतू भैया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह व्हाइट बोर्ड पर एक गणित का सवाल लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा जितने भी फैंस उनसे बार-बार ये पूछ रहे थे कि 'कोटा फैक्ट्री' का तीसरा सीजन कब आएगा, उन्हें ये चुनौती दे दी है कि वह बोर्ड पर लिखी गुत्थी सुलझा लें और पता लगा लें कि रिलीज डेट क्या है। Surprise test.

Kota Factory: Season 3 out on June __ 🧐#KotaFactoryS3OnNetflix pic.twitter.com/ZgIzohA6aS— Netflix India May 30, 2024 'कोटा फैक्ट्री' की रिलीज की मिस्ट्री सुलझाने में लगे फैंस? कोटा फैक्ट्री को देखने के लिए उत्सुक फैंस भी जीतू भैया द्वारा दी गयी इस चुनौती को स्वीकारने से पीछे नहीं रहे। वह कमेन्ट बॉक्स में इस समीकरण को सुलझाकर ये बता रहे हैं कि वेब सीरीज की रिलीज डेट क्या है। जीतू भैया ने फैंस की एक प्रॉब्लम सोल्व करते हुए ये तो बताया दिया कि सीरीज जून में आएगी, ऐसे में किसी का कहना है 20 जून, तो किसी का कहना है 15 जून को वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह वेब सीरीज कोटा के IIT में एडमिशन लेने के लिए कड़ा संघर्ष करने वाले छात्रों के जीवन पर आधारित है। यह भी पढ़ें: Netflix New Seasons Video: दिल्ली क्राइम और शी समेत नेटफ्लिक्स ने किया इन पांच वेब सीरीज के तीसरे सीजन का एलान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Kota Factory 3 Release Date Jeetu Bhaiya Kota Factory 3 Starcast Netflix Web Series Netflix India Ehsas Channa Ott Web Series

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Panchayat 3: ‘अभी तो सिर्फ बाल नोचे हैं, निकल यहां से नहीं तो…’, एक बार फिर मंजू देवी और सचिव जी के फुलेरा गांव में लगेगी ‘पंचायत’, फाइनली आ ही गई रिलीज डेटप्राइम वीडियो की पसंदीदा वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने हाल ही में पोस्ट कर रिलीज डेट से पर्दा उठाया है।
Read more »

धूप और बढ़ते तापमान की वजह से त्वचा हो गई बेजान? जानिए स्किन को कैसे करें प्रोटेक्टधूप और बढ़ते तापमान की वजह से त्वचा हो गई बेजान? जानिए स्किन को कैसे करें प्रोटेक्टSkin Care: गर्मी के मौसम में स्किन डैमेज और टैन होने की चिंता काफी रहती है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आप चाहें तो कुछ आसान उपाय कर सकते हैं.
Read more »

'भंसाली ने मुझे बार-बार Kiss किया', इमोशनल हुए हीरामंडी के 'उस्ताद जी', बोले- मुंह नमकीन कर दिया'भंसाली ने मुझे बार-बार Kiss किया', इमोशनल हुए हीरामंडी के 'उस्ताद जी', बोले- मुंह नमकीन कर दिया'हीरामंडी' बात करें तो ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसे दुनियाभर के लोगों का प्यार मिल रहा है.
Read more »

मेकर्स ने मिर्जापुर 3 पर की पैसों की बारिश, गुड्डू और कालीन भैया के भौकाल पर कर डाले इतने करोड़ रुपये खर्च, इस दिन होगी रिलीजमेकर्स ने मिर्जापुर 3 पर की पैसों की बारिश, गुड्डू और कालीन भैया के भौकाल पर कर डाले इतने करोड़ रुपये खर्च, इस दिन होगी रिलीजजल्द रिलीज होने वाली है मिर्जापुर 3, जानें क्या है रिलीज डेट
Read more »

सलमान खान पर नहीं था भरोसा, इसलिए नहीं कर पाए ये कामसलमान खान पर नहीं था भरोसा, इसलिए नहीं कर पाए ये कामसलमान खान पर नहीं था भरोसा, इसलिए नहीं कर पाए ये काम
Read more »

पैन को आधार से लिंक कराने के आखिरी दो दिन: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा- दोगुना TDS कटेगा; साथ ही जुर्माना...पैन को आधार से लिंक कराने के आखिरी दो दिन: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा- दोगुना TDS कटेगा; साथ ही जुर्माना...अगर आपने अपने अब तक अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो जल्द ये काम करवा लें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:55