हिट सीरीज कोटा फैक्ट्री का तीसरा सीजन Kota Factory 3 Trailer OUT 9 दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है। रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद अब जीतेंद्र कुमार स्टारर कोटा फैक्ट्री का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जीतू भैया जोश के साथ छात्रों को IIT भेजने की तैयारी में दिखे लेकिन नये पहलू के साथ। देखें...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश में जेईई और नीट सबसे मुश्किल तैयारियों में से एक है। लाखों बच्चे कोटा जाकर जेईई और नीट की तैयारियां करते हैं। IIT में जाने के लिए बच्चे दिन-रात पढ़ाई करते हैं जो कुछ पास होते हैं और कुछ फेल। 'कोटा फैक्ट्री' आईआईटी जाने की तैयारी कर रहे छात्रों पर आधारित वेब सीरीज है। साल 2019 में आया 'कोटा फैक्ट्री' का पहला सीजन जबरदस्त हिट हुआ था। दर्शकों ने खुद को सीरीज से रिलेट किया था। फिर दूसरे सीजन ने भी आग लगा दी थी। अब तीसरे सीजन को लेकर क्रेज बना हुआ है। कुछ दिन पहले ' कोटा फैक्ट्री 3 ' की रिलीज डेट का एलान किया गया। अब ट्रेलर भी आउट हो गया है। कोटा फैक्टी 3 का ट्रेलर आउट 'कोटा फैक्ट्री' के तीसरे सीजन में जीतू भैया जेईई की सिलेक्शन को ही नहीं, बल्कि तैयारी को भी सेलिब्रेट करेंगे। 'तैयारी ही जीत है.
..' से शुरू होने वाला ट्रेलर लोगों के मन में जोश भरने के लिए काफी है। जीतू कोटा के बेस्ट टीचर हैं, जो स्टूडेंट्स के बीच 'जीतू भैया' से मशहूर हैं। यह भी पढ़ें- Jitendra Kumar: IIT से बॉलीवुड तक, 3 महीने बेरोजगार रहने के बाद ऐसे ओटीटी सेंसेशन बने 'सचिव जी' जितेंद्र कुमार जीतू सर नहीं संभाल पाएंगे जिम्मेदारी जब उनसे पूछा जाता है, जीतू भैया क्यों? जीतू सर क्यों नहीं? तब जीतेंद्र कोटा में आने वाले छात्रों के मेंटल स्टेट के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं कि वह जेईई अभ्यर्थी ही नहीं हैं, बल्कि वे 15-16 साल के बच्चे हैं। उनमें दुनियाभर की इनसिक्योरिटी है। अगर टीचर डांट दे तो बुरा मान जाते हैं। दोस्त ने कुछ कहा तो वह उनको बुरा लग जाता है। ये बच्चे हर चीज को सीरियसली लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी लेना बहुत बड़ी बात है जो 'जीतू सर' नहीं संभाल पाएंगे। View this post on Instagram A post shared by Netflix India फिलॉसफी पर अटके जीतू भैया टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को लेकर स्टूडेंट्स के बीच गुस्सा, DPP न करने की समस्या, टेस्ट सीरीज की टेंशन, रेंक का प्रेशर..., बच्चों को तराशने वाला कोटा अब फैक्ट्री बन गई है। हर फैक्ट्री में रेस लगी है। हर किसी को रैंक से मतलब है, लेकिन यह जीतू भैया की फिलॉसफी नहीं है। उन्हें छात्रों से मतलब है, ना कि रैंक से। आखिरी में एक लाइन है, सपना नहीं, लक्ष्य बोलो। सपना देखा जाता है और लक्ष्य अचीव किया जाता है। सीरीज 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह भी पढ़ें- Kota Factory 3 Release Date: 'जीतू भैया' से ज्यादा होशियार निकले उनके फैंस, रिलीज डेट को लेकर लगाया सही अंदाजा
Jeetendra Kumar Kota Factory 3 Trailer Jeetendra Kumar Kota Factory 3 Jeetu Bhaiya Kota JEE Best Coaching JEE Coaching In Kota Neet Coaching In Kota कोटा फैक्ट्री 3 जीतेंद्र कुमार Netflix Student Based Series Best Web Series Bollywood News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ की बर्फबारी में मस्ती, वीडियो देख बॉबी देओल ने कही ये बातबॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपनी मां के साथ बर्फबारी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
Read more »
कोटा: छात्रों की खुदकुशी कैसे रोकेगी मेटाकोटा पुलिस ने फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा के साथ एक ऐसा करार किया है जिसके तहत छात्रों की खुदकुशी रोकने में वह मदद करेगी.
Read more »
Kota Factory 3 Release Date: 'जीतू भैया' से ज्यादा होशियार निकले उनके फैंस, रिलीज डेट को लेकर लगाया सही अंदाजाkota Factory Season 3 का एक लंबे समय से दर्शकों को इंतजार है। बीते दिन जीतू भैया ने फैंस की बेताबी को बढ़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि रिलीज डेट समीकरण में ही छिपी है। अब हाल ही में मेकर्स ने कोटा फैक्ट्री-3 कर रिलीज डेट अनाउंस कर दी है और फैंस का अंदाजा भी रिलीज की तारीख को लेकर सही...
Read more »
जीतू भैया की लग्जरी लाइफस्टाइल: कारों का शौक, आलीशान घर और करोड़ों की नेट वर्थजीतू भैया की लग्जरी लाइफस्टाइल: कारों का शौक, आलीशान घर और करोड़ों की नेट वर्थ
Read more »
Kota Factory 3 के साथ फिर लौट रहे हैं 'जीतू भैया', इस दिन रिलीज हो रहा है ट्रेलरकोटा फैक्ट्री वेब सीरीज की शुरुआत साल 2019 से हुई थी। अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे का इंतजार हो रहा है। जो जल्द आने वाला है लेकिन इससे पहले कोटा फैक्ट्री सीजन 3 kota factory 3 का ट्रेलर रिलीज होगा जिसकी डेट का एलान नेटफ्लिक्स ने कुछ ही देर पहले किया है...
Read more »
Satnami Community Sets Collectors Office On Fire In Chhattisgarhs Baloda Bazarछत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बवाल, कलेक्टर दफ्तर का किया घेराव और की आगजनी। भीड़ ने दफ्तर में किया पथराव और आगजनी, ह
Read more »
