Kolkata Murder Case: RG कर अस्पताल में हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल, 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला

Kolkata-General News

Kolkata Murder Case: RG कर अस्पताल में हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल, 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला
RG Kar Hospital ReshuffleRG Kar Hospital DoctorsRG Kar Doctor
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 53%

आरजी कर अस्पताल में 10 डॉक्टरों के तबादले के साथ ही बंगाल सरकार ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य अस्पतालों के कई डॉक्टरों के भी तबादले किए हैं। राज्य सरकार की तरफ से शुक्रवार को इन सभी का तबादला आदेश जारी किया गया है। वहीं भाजपा कहा कहना है कि जिन डॉक्टरों ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है उनका तबादला कर दिया गया...

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है और इसके खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच आरजी कर अस्पताल में 14 अगस्त की आधी रात को हुई तोड़फोड़ व हिंसा की घटना के बाद अस्पताल के 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा बंगाल सरकार ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य अस्पतालों के कई डॉक्टरों के भी तबादले कर दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को इन सभी का तबादला आदेश जारी किया गया है। आरोप है कि ये डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के खिलाफ जारी डॉक्टरों के हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा ने बताया तालिबानी फतवा वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि आरजी अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की भयावह घटना को लेकर जिन डॉक्टरों ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, उनका तबादला कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता सरकार के इस फैसले को तालिबानी फतवा बताया है। सीएम के आदेश पर किया गया ट्रांसफर पूनावाला ने दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर का एक पोस्ट भी एक्स पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट का स्क्रिनशाट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन डॉक्टरों ने घटना के खिलाफ आवाज उठाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। टीएमसी का मतलब है तानाशाही- बीजेपी पूनावाला ने एक्स पर लिखा, टीएमसी का मतलब है तानाशाही। बंगाल के आरजी कर अस्पताल के सामूहिक बलात्कारियों पर नकेल कसने के बजाय-ममता सरकार न्याय के लिए संघर्ष करने वालों पर नकेल कसने में व्यस्त है। ममता बनर्जी एक असली तानाशाह की तरह व्यवहार कर रही हैं, जिस पर इंदिरा गांधी या किम जोंग या स्टालिन को गर्व होगा! अमित मालवीय ने भी घेरा भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पार्टी के बंगाल सह प्रभारी अमित मालवीय ने इस तबादले को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 16 अगस्त को बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने तबादलों के आदेशों की आठ पेज लंबी सूची जारी की है, जिससे पहले से ही अराजक स्थिति और भी बिगड़ गई है। ममता बनर्जी के निशाने पर कोलकाता मेडिकल कॉलेज मालवीय ने कहा, ममता बनर्जी के निशाने पर कोलकाता मेडिकल कॉलेज और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज हैं। ये दोनों ही उनके फासीवादी शासन के खिलाफ विरोध के केंद्र हैं। अब तक इन दो प्रतिष्ठित संस्थानों के पांच प्रोफेसरों को सिलीगुड़ी, तमलुक, झाड़ग्राम आदि के मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सक समुदाय को डराकर अपने अधीन करने का यह एक हताश प्रयास है। ममता बनर्जी क्या छिपाने की कोशिश कर रही हैं? 14 की आधी रात को अस्पताल में हुई थी तोड़फोड़ दरअसल, 14-15 अगस्त की रात को करीब 40 लोगों के एक समूह ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और तांडव मचाया था। इस घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ भी सुरक्षा की मांग पर हड़ताल पर चले गए थे और प्रिंसिपल के खिलाफ उन्होंने माहौल बनाया था। वहीं, अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पहले से ही पिछले कई दिनों से काम बंद कर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: 'घटनास्थल के साथ हुई छेड़छाड़', RG कर अस्पताल में महिला आयोग ने कई कमियां पाईं; 5 प्वाइंट्स में देखें रिपोर्ट.

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है और इसके खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच आरजी कर अस्पताल में 14 अगस्त की आधी रात को हुई तोड़फोड़ व हिंसा की घटना के बाद अस्पताल के 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा बंगाल सरकार ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य अस्पतालों के कई डॉक्टरों के भी तबादले कर दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को इन सभी का तबादला आदेश जारी किया गया है। आरोप है कि ये डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के खिलाफ जारी डॉक्टरों के हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा ने बताया तालिबानी फतवा वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि आरजी अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की भयावह घटना को लेकर जिन डॉक्टरों ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, उनका तबादला कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता सरकार के इस फैसले को तालिबानी फतवा बताया है। सीएम के आदेश पर किया गया ट्रांसफर पूनावाला ने दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर का एक पोस्ट भी एक्स पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट का स्क्रिनशाट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन डॉक्टरों ने घटना के खिलाफ आवाज उठाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। टीएमसी का मतलब है तानाशाही- बीजेपी पूनावाला ने एक्स पर लिखा, टीएमसी का मतलब है तानाशाही। बंगाल के आरजी कर अस्पताल के सामूहिक बलात्कारियों पर नकेल कसने के बजाय-ममता सरकार न्याय के लिए संघर्ष करने वालों पर नकेल कसने में व्यस्त है। ममता बनर्जी एक असली तानाशाह की तरह व्यवहार कर रही हैं, जिस पर इंदिरा गांधी या किम जोंग या स्टालिन को गर्व होगा! अमित मालवीय ने भी घेरा भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पार्टी के बंगाल सह प्रभारी अमित मालवीय ने इस तबादले को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 16 अगस्त को बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने तबादलों के आदेशों की आठ पेज लंबी सूची जारी की है, जिससे पहले से ही अराजक स्थिति और भी बिगड़ गई है। ममता बनर्जी के निशाने पर कोलकाता मेडिकल कॉलेज मालवीय ने कहा, ममता बनर्जी के निशाने पर कोलकाता मेडिकल कॉलेज और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज हैं। ये दोनों ही उनके फासीवादी शासन के खिलाफ विरोध के केंद्र हैं। अब तक इन दो प्रतिष्ठित संस्थानों के पांच प्रोफेसरों को सिलीगुड़ी, तमलुक, झाड़ग्राम आदि के मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सक समुदाय को डराकर अपने अधीन करने का यह एक हताश प्रयास है। ममता बनर्जी क्या छिपाने की कोशिश कर रही हैं? 14 की आधी रात को अस्पताल में हुई थी तोड़फोड़ दरअसल, 14-15 अगस्त की रात को करीब 40 लोगों के एक समूह ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और तांडव मचाया था। इस घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ भी सुरक्षा की मांग पर हड़ताल पर चले गए थे और प्रिंसिपल के खिलाफ उन्होंने माहौल बनाया था। वहीं, अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पहले से ही पिछले कई दिनों से काम बंद कर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: 'घटनास्थल के साथ हुई छेड़छाड़', RG कर अस्पताल में महिला आयोग ने कई कमियां पाईं; 5 प्वाइंट्स में देखें रिपोर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

RG Kar Hospital Reshuffle RG Kar Hospital Doctors RG Kar Doctor RG Kar Doctor Protest RG Kar Collage Attack RG Kar Hospital RG Kar Hospital Victim Hospital Security Kolkata Doctor Case Doctor Case Kolkata Doctor Protest West Bengal News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चेहरे पर खून...प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान, महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म पर मचा बवाल; पिता ने बंगाल सरकार से मांगा इंसाफचेहरे पर खून...प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान, महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म पर मचा बवाल; पिता ने बंगाल सरकार से मांगा इंसाफKolkata Doctor Murder Case कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज RG Kar Medical College में एक महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। डॉ.
Read more »

डॉक्टरों की हड़ताल का आज दूसरा दिनडॉक्टरों की हड़ताल का आज दूसरा दिनKolkata Lady Doctor Murder Case: कोलकाता में लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले में डॉक्टरों की हड़ताल का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Kolkata Case LIVE: डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी FIR, केंद्र सरकार का निर्देशKolkata Case LIVE: डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी FIR, केंद्र सरकार का निर्देशKolkata Doctor Rape Murder Case in Hindi: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »

Kolkata Rape Murder Case में फिर सामने आया नया VIDEO, देखने वालों का हिल जाएगा दिलKolkata Rape Murder Case में फिर सामने आया नया VIDEO, देखने वालों का हिल जाएगा दिलKolkata Rape Murder Case: Another video surfaced again in Kolkata Rape Murder Case, Kolkata Rape Murder Case में फिर सामने आया एक और VIDEO, देखने वालों का हिल जाएगा दिल
Read more »

Kolkata Case LIVE: कोलकाता में हिरासत में लिए गए सुकांत मजूमदार; ममता बनर्जी पर बरसे धर्मेंद्र प्रधानKolkata Case LIVE: कोलकाता में हिरासत में लिए गए सुकांत मजूमदार; ममता बनर्जी पर बरसे धर्मेंद्र प्रधानKolkata Doctor Rape Murder Case in Hindi: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »

Kolkata Case LIVE: मेडिकल कॉलेज से सीबीआई टीम सबूत लेकर हुई रवाना, डॉक्टरों ने पुलिस की जांच पर उठाए सवालKolkata Case LIVE: मेडिकल कॉलेज से सीबीआई टीम सबूत लेकर हुई रवाना, डॉक्टरों ने पुलिस की जांच पर उठाए सवालKolkata Doctor Rape Murder Case in Hindi: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:44:48