Kolkata Rain: बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे नए सिस्टम ने सामान्य जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कई इलाके दरिया में तब्दील हो चुके हैं. लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है. हालात को देखते हुए स्कूल-कॉलेज के 25 सितंबर तक बंद रखने की घोषणा की गई है.
Kolkata Rain : दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. खासकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बहुत भारी बारिश हुई है. कोलकाता में ढाई घंटे के अंतराल में 185mm तक बारिश हुई.
इससे पूरा महानगर पानी-पानी हो गया. कई इलाके तो दरिया में तब्दील हो गए. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. हालात को देखते हुए ममता सरकार ने स्कूलों में दो दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है. अभी तक के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 47 साल में यह तीसरा मौका है जब कोलकाता में इस कदर मूसलाधार बारिश हुई है. कोलकाता में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है. अब सवाल उठता है कि क्या कोलकाता में बादल फटा था? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग इसपर से पर्दा हटाया है. दरअसल, कोलकाता और उससे सटे इलाकों के लोगों ने मंगलवार को इस साल की सबसे भीषण बारिश का सामना किया. IMD के अनुसार, बीते 24 घंटों में 251.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 1978 के बाद सितंबर का तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 28 सितंबर 1978 को 369.6 मिमी और 26 सितंबर 1986 को 259.5 मिमी बारिश हुई थी. साल भर के सभी रिकॉर्ड मिलाकर देखें तो एक दिन में यह कोलकाता के इतिहास की छठी सबसे ज्यादा बारिश है. क्या कोलकाता में बादल फटा था? कोलकाता में मंगलवार 24 सितंबर 2025 को तड़के 2.30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच शहर ने सबसे तेज बारिश झेली. महज ढाई घंटे में करीब 185 मिमी पानी बरसा. हालांकि, अधिकतम 98 मिमी बारिश एक घंटे में दर्ज हुई, जो ‘क्लाउडबर्स्ट’ या बादल फटने की परिभाषा से थोड़ा कम रहा. IMD की ओर से तय मानकों के अनुसार, एक घंटे में 100 एमएम बारिश होने पर उसे क्लाउडबर्स्ट माना जाता है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर कई अनुकूल कारकों के मिल जाने से कम समय में इतनी तीव्र वर्षा हुई. कोलकाता में मूसलाधार बारिश के बाद हर तरफ जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. बंगाल की खाड़ी में हलचल का असर IMD ने बताया कि सोमवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना था, जो गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के तटीय इलाकों की ओर बढ़ा. इसके चलते कोलकाता के ऊपर नमी का जबरदस्त जमाव हुआ. डॉप्लर रडार चित्रों ने दिखाया कि बादल 5 से 7 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठ गए थे, जिससे बारिश की तीव्रता और बढ़ गई. इस सिस्टम के बुधवार तक सक्रिय रहने के बाद कमजोर पड़ने की उम्मीद है. हालांकि, 25 सितंबर तक खाड़ी में एक और कम दबाव क्षेत्र बनने के आसार हैं, जो 27 सितंबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट को प्रभावित कर सकता है. अगले सात दिन का पूर्वानुमान IMD का अनुमान है कि दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी. कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, ओडिशा में 26 सितंबर तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल में हालांकि बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित नहीं होंगी. बाढ़ जैसी स्थिति, स्कूल बने राहत शिविर भारी बारिश के बाद कोलकाता की सड़कों पर जलजमाव ने हालात बिगाड़ दिए. महानगर के मेयर और राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि इस बार बाढ़ जैसी स्थिति अभूतपूर्व रही. यहां तक कि आदिगंगा जैसे इलाकों में भी पानी उतरने की गति बेहद धीमी रही क्योंकि नहर का पानी ही उफान पर था. नतीजतन स्वाभाविक निकासी बाधित हो गई. शहर निगम और पुलिस प्रशासन ने राहत कार्यों की जिम्मेदारी संभाली. कई स्कूलों को राहत शिविरों में बदल दिया गया, जहां निचले इलाकों से विस्थापित लोग और सड़क किनारे रहने वाले परिवार शरण ले रहे हैं. मछुआरों को चेतावनी IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 27 सितंबर तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर मछुआरे समुद्र में न जाएं, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरों और तेज हवाओं की आशंका है. स्थानीय निवासियों को भी पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की घटनाएं जलवायु परिवर्तन के संकेत हैं. इस मानसून में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई बार क्लाउडबर्स्ट दर्ज हो चुके हैं. हाल ही में 31 अगस्त को चेन्नई में भी 270 मिमी बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी थी.
कोलकाता बारिश Heavy Rainfall Kolkata Bay Of Bengal Bay Of Bengal Low Pressure Kolkata Monsoon Kolkata Flood IMD Kolkata Weather Bengal Rain Alert Kolkata Schools Closed
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bengal Weather: ৫ ঘণ্টায় রেকর্ড বৃষ্টি, জলের তলায় কলকাতা! ২-৩ ঘণ্টায় ফের ভাসতে চলেছে শহর...weather update heavy rain alert depression kolkata south bengal north bengal thunderstorm districts durga puja
Read more »
Kolkata Rain Death: ঘর থেকে বেরিয়ে দু-পা হাঁটতেই বিদ্যুৎস্পৃষ্ট! ভয়ংকর মারণ বৃষ্টি কলকাতায় কাড়ল ৭ প্রাণ...Kolkata heavy rain death toll reaches to 7 due to waterlogging and electrocuted
Read more »
Kolkata cloudburst: ৬ ঘণ্টায় ২৫১! ভয়াল রাক্ষুসে মেঘভাঙা বৃষ্টি কলকাতায় ভাঙল সব রেকর্ড! কীভাবে ক্লাউডবার্স্ট কলকাতায়?Kolkata cloudburst: Kolkata hit by cloudburst 250 mm rainfall in 6 hours, how cloudburst happen in Kolkata
Read more »
Kolkata Cloudburst: জলবন্দি লাইফলেস শহরকে সচল করতে কী ব্যবস্থা পুরসভার... উত্তর থেকে দক্ষিণ, কোথায় কত পাম্প-মেশিন...Kolkata Cloudburst: 339 pumps deployed to bring back life and motion in submerged waterlogged Kolkata
Read more »
Cloudburst in Kolkata?: মধ্যরাতের অন্ধকারে কলকাতার মাথায় ভাঙল বজ্রবৃষ্টি ভর্তি মেঘ? ভয়াল বৃষ্টিরহস্য ভেদ করল আবহাওয়া দফতর...Kolkata Rain from Cumulonimbus clouds no Cloudburst record breaking torrential rain hits Kolkata puja will be spoiled
Read more »
Kolkata Under Sea by 2030: কিছুদিনের মধ্যেই জলের নীচে ধর্মতলা, ভিক্টোরিয়া, ডালহৌসি, শিয়ালদহ? ৮২ কিমি স্থল সোজা চলে যাবে সমুদ্রের নীচে...Kolkata may be under water by 2030 Sea levels rising Kolkata and several other cities in India could soon be submerged after 5 years End of Kolkata
Read more »
