Kolkata doctor rape-murder कोलकाता के आर.जी.
ऑनलाइन डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बार पेनिट्रेशन की संभावना जताई गई है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने दावा किया है। इसका मतलब है कि इस अपराध में एक से ज़्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूर्व छात्रा डॉ.
सुवर्णा गोस्वामी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी और कहा कि रिपोर्ट में कई बार पेनिट्रेशन की बात कही गई है। डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसके साथ एक से अधिक बार दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि अपराध के दौरान एक से अधिक लोग मौजूद थे। घटना के वक्त एक से अधिक लोग थे मौजूद डॉ. सुवर्णा गोस्वामी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि उसे कितनी क्रूरता का सामना करना पड़ा, वहां एक से अधिक लोग मौजूद थे और उसके साथ एक से अधिक बार यौन उत्पीड़न किया गया। यह सबसे हिंसक क्रूरता है। हत्या से पहले लगी थी प्राइवेट पार्ट्स में चोट रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला की हत्या के दौरान लगी चोटें उसकी मौत से पहले की हैं, यानी ये उसकी मौत से पहले ही उसको चोटें लगी थीं। यह तथ्य उन दावों को खारिज करता है कि हत्या के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, 'हत्या संबंधी चोटें मौत के पहले की लगी चोटें हैं। प्राइवेट पार्ट्स में लगी इन चोटों से पता चलता है कि इसमें सेक्सुअल पेनेट्रेशन किया गया था।' होंठ, गला और नाक पर मिले चोट के निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि मृत्यु का समय सुबह 3 से 5 बजे के बीच हो सकता है। महिला के शरीर पर कई चोटें पाई गईं, जिनमें होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े शामिल हैं। उसकी खोपड़ी की टेम्पोरल हड्डी पर चोट और उसके सामने के हिस्से पर खून जमने का भी उल्लेख किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़ित डॉक्टर का गला घोंटा गया और फिर उसे मार डाला गया। यह भी पढ़ें- कोलकाता डॉक्टर रेप केस में बंगाल गवर्नर ने की 30 कुलपतियों के साथ बैठक, सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
Kolkata Doctor Rape-Murder Post Mortem Report Of The Victim RG Kar Medical Hospital Trainee Doctor Rape West Bengal News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Microsoft Cloud Outage: एयरपोर्ट पर खड़े रह गए विमान, दिल्ली हवाई अड्डे पर भी सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशानमाइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं।
Read more »
Budget: दीर्घकालिक समृद्धि के लिए मजबूत और लचीली अर्थव्यवस्था की नींव, निवेशकों को आकर्षित करेगा डिजिटलीकरणबजट में सरकार ने कई चीजों के सुधार की बात की है। इसमें कई क्षेत्रों के डिजिटलीकरण भी शामिल है।
Read more »
देख लीजिए पंचायत समिति का हाल, चेयरमैन की गाड़ी के तेल का बिल 5 साल में आया 21 लाख रुपयेपश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के चंडीपुर से पूर्व पंचयात समिति की चेयरमैन अपर्णा भट्टाचार्य के सरकारी गाड़ी के तेल का खर्चा देखकर कई लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई.
Read more »
जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात लोगों की मौत, कई घायलजहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात लोगों की मौत, कई घायल
Read more »
Kolkata Doctor Murder: रेप-मर्डर के बाद आरोपी ने सबसे पहले क्या काम किया?Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा, ‘‘अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर चला गया था और शुक्रवार सुबह देर तक सोता रहा.
Read more »
Kolkata Doctor Case: जूनियर डॉक्टर के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, शव की ऑटोप्सी रिपोर्ट से हुआ खुलासाKolkata Doctor Case: जूनियर डॉक्टर के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, शव की ऑटोप्सी रिपोर्ट से हुआ खुलासा Kolkata doctor rape-murder Autopsy report indicates multiple penetrations injuries
Read more »
