कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत के बाद श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्लांट के मुख्य द्वार को जाम कर दिया, जिससे कामकाज बाधित हो गया। मजदूर मृतक के लिए न्याय और सुरक्षा मानकों में सुधार की मांग कर रहे थे।
संवाद सूत्र, जागरण जयनगर । कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के कोल हैंडलिंग एरिया में बुधवार सुबह दुर्घटना में मजदूर प्रकाश यादव की मौत हो गई। इसके बाद गुरुवार को प्लांट परिसर में मजदूर आक्रोशित हो गए। गुस्साए मजदूरों ने मृतक का शव मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन किया और प्लांट के प्रवेश द्वार को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक जाम रखा। मजदूरों ने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की। मजदूरों ने डीवीसी प्रबंधन पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने डीवीसी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर है और बीते पांच साल से चेतावनी सायरन खराब पड़ा है। मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लगभग छह घंटे तक चले हंगामे के बाद दोपहर करीब 12 बजे सीजीएम सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, अमन ज्योति व कौशिक राय के हस्तक्षेप से मजदूरों और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। इसके बाद प्रकाश यादव के स्वजन को तत्काल 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर पांच लाख रुपये अतिरिक्त मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। स्वजन को 10 लाख रुपये देने और समझौते के बाद मजदूरों ने हटाया जाम इसके अलावा मृतक के एक स्वजन को नौकरी देने और उनकी पत्नी को ईपीएफ की 90 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में देने पर सहमति बनी। समझौते के बाद मजदूरों ने जाम हटाया और शव स्वजन को सौंप दिया गया। हालांकि, पूरे दिन कोई भी मजदूर काम पर नहीं लौटा और प्लांट का संचालन ठप रहा। बताया गया कि बुधवार सुबह लगभग 6.
30 बजे एसआरडी प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत सिंगारडीह निवासी मजदूर प्रकाश यादव कोल हैंडलिंग प्लांट एरिया में काम के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति नाजुक होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक्टू के जिला सचिव विजय पासवान ने डीवीसी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। यहां 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था तक नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्लांट में तत्काल 24 घंटे एंबुलेंस, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण और सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Laborer Death Worker Protest Plant Shutdown Koderma News Thermal Power Plant Accident Labor Rights Industrial Safety Koderma Labor Unrest Thermal Plant Incident Koderma News Koderma Latest News Koderma News In Hindi Koderma Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
koderma Tradition: चाहे देश के किसी कोने में रह रही हों, दुर्गापूजा में गांव लौट आती हैं बेटियां, कोडरमा के गुमो गांव की खास परंपराकोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के गुमो गांव में दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि 200 वर्षों से चली आ रही एक अनोखी परंपरा है। इस परंपरा को निभाने के लिए विवाहित बेटियां हर साल नवरात्रि में अपने पैतृक गांव लौटती हैं। शादी के बाद ससुराल में बसने के बावजूद वे सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर दुर्गा पूजा और पारंपरिक रीति-रिवाजों में शामिल होती...
Read more »
कोडरमा के टॉप 5 दुर्गा पूजा पंडाल...यहां करें 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, देखें PhotosKoderma Top 5 Durga Pandals: झुमरीतिलैया की मड़ुआटांड़, कोडरमा, गौरी शंकर मोहल्ला, बेलाटांड़ और अड्डी बंगला दुर्गा पूजा समितियां भव्य पंडाल, मूर्तियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ परंपरा निभा रही हैं.
Read more »
कोडरमा के टॉप 5 दुर्गा पूजा पंडाल...यहां करें 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, देखें PhotosKoderma Top 5 Durga Pandals: झुमरीतिलैया की मड़ुआटांड़, कोडरमा, गौरी शंकर मोहल्ला, बेलाटांड़ और अड्डी बंगला दुर्गा पूजा समितियां भव्य पंडाल, मूर्तियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ परंपरा निभा रही हैं.
Read more »
Koderma: निलंबन और वेतन से परेशान पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, मेन्स एसोसिएशन ने की न्यायिक जांच की मांगJharkhand News: कोडरमा के चंदवारा स्थित पुलिस लाइन में निलंबित पुलिस जवान ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली. मृतक जवान 4 महीने में दूसरी बार सस्पेंड किया गया था और पिछले तीन महीने से सस्पेंशन की अवधि में पुलिस लाइन में था.
Read more »
Koderma News: सैनिक स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर शुरू, 600 एनसीसी कैडेट ले रहे भागसैनिक स्कूल तिलैया के प्रांगण में राष्ट्रीय स्तरीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत का शुभारंभ किया गया। बिहार व झारखंड निदेशालय के तत्वावधान में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस.
Read more »
Koderma Crime News: नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, जानिए कैसे पुलिस ने जंगल से सुरक्षित बरामद कर बचाई जानकोडरमा में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को जंगल से सुरक्षित बरामद किया। पीड़ित को नौकरी का झांसा देकर जंगल में बंधक बनाया गया था। पुलिस ने छापेमारी कर उसे छुड़ा लिया और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों को नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी...
Read more »
