साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी और एमपीवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने हाल में ही में सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Sonet का नया GTX वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia की ओर से Compact SUV के तौर पर ऑफर की जाने वाली Sonet का नया GTX वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से पेश किए गए नए वेरिएंट में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। लॉन्च हुआ नया वेरिएंट किआ मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली सबसे सस्ती एसयूवी Sonet का GTX वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए नए वेरिएंट में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने जुलाई की शुरूआत में नए वेरिएंट को लॉन्च किया है, इससे पहले अप्रैल महीने में भी एसयूवी के HTE और HTK वेरिएंट्स को भी लॉन्च किया जा चुका है। कैसे हैं फीचर्स Kia Sonet GTX वेरिएंट में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, ऑटो हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 10.
25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, छह एयरबैग, फोर वे इलेक्ट्रिकली पावर्ड ड्राइवर सीट, 16 इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स को दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आठ लाख से सस्ती एसयूवी Sonet की बदौलत Kia ने की 21300 यूनिट्स की बिक्री, जानें June 2024 में कितनी हुई बढ़ोतरी कितना दमदार इंजन कंपनी की ओर से इस वेरिएंट में 1.0 लीटर जीडीआई स्मार्ट स्ट्रीम 7डीसीटी और 1.5 लीटर सीआरडीआई वीजीटी 6एटी इंजन का विकल्प मिलता है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस वेरिएंट को सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही ऑफर किया है, इसमें किआ की ओर से मैनुअल ट्रांसमिशन को नहीं दिया गया है। कितनी है सुरक्षित सोनेट जीटीएक्स वेरिएंट में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें एबीएस, ईबीडी, ईएसएस,बीएएस, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, फ्रंट ड्यूल एयरबैग, फ्रंट साइड एयरबैग, साइड कर्टेन एयरबैग, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर, ऑल सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, Level-1 ADAS, एफसीडब्ल्यू, एलवीडीए जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है। कितनी है कीमत कंपनी की ओर से Sonet GTX वेरिएंट को HTX+ और GTX+ के बीच में पोजिशन किया गया है। सोनेट GTX वेरिएंट को 13.71 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें- मारुति से लेकर BMW तक कर रहीं इन पांच Sedan Cars को लाने की तैयारी, जानें कब होंगी लॉन्च
Sonet SUV Compact SUV New Variant Launched GTX Variant Features Price Automobile News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OnePlus का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सOnePlus 12 New Edition: वनप्लस 12 एक पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज है। इसके नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन की खरीद पर 3000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही 12 हजाह रुपये एक्सचेंज ऑफर का लुत्फ उठा पाएंगे।
Read more »
खास फीचर के साथ लॉन्च हुआ Yamaha का Fascino S Scooter, जानें कितनी है कीमतजापानी दो पहिया वाहन निर्माता Yamaha भारतीय बाजार में कई बेहतरीन बाइक्स और स्कूटर्स की बिक्री करती है। कंपनी की ओर से हाल में अपने Fascino S स्कूटर को एक खास फीचर के साथ लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से किस फीचर के साथ स्कूटर को पेश किया गया है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
Fujifilm Instax Wide कैमरा हुआ लॉन्च, 19 हजार में मिलेगी दमदार फोटोFujifilm का नया कैमरा आ गया है। इसकी कीमत भी कम है और ये दमदार फीचर्स के साथ भी आता है। आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।
Read more »
Sennheiser का नया वायरलेस इयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सSennheiser Accentum True Wireless: ऑडियो सेगमेंट में Sennheiser एक पॉपुलर Earbuds है। जिसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इसकी बुकिंग 20 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..
Read more »
Samsung ने लॉन्च किया अपने सबसे पावरफुल फोन का नया वेरिएंट, जान लें कीमत और फीचर्ससैमसंग के सबसे पावरफुल फोन यानी Galaxy S24 Ultra के एक नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. आइए जानते हैं डिटेल.
Read more »
पेबल के दो TWS लॉन्च, कॉलिंग और म्यूजिक का मिलेगा मजा, जानें कीमत और फीचर्सPebble ने बजट कैटेगरी में दो इयरबड्स को लॉन्च किया है। इन इयरबड्स में कॉलिंग के साथ एक्विट न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है। साथ ही 20 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा कॉलिंग और ईमीट की सुविधा दी गई है, जो डेली यूज के लिहाज से बेहतर ऑप्शन हो सकते...
Read more »
