इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा गया था।
इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा गया था। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म से फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसका टिकट खिड़की पर संघर्ष खत्म ही नहीं हो रहा है। फिल्म की कमाई हर गुजरते दिन के साथ गिरती ही जा रही है। खिलाड़ी कुमार की ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है। फिल्म की सीधी टक्कर 'स्त्री 2' और 'वेदा' से थी। फिल्म को अच्छी ओपनिंग जरूर मिली थी, लेकिन फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है ये आधा बजट भी वसूल नहीं पाई है। ऐसे में फिल्म के कलाकारों के साथ खिलाड़ी कुमार के करियर में एक और फ्लॉप फिल्म जुड़ गई है। बता दें कि अक्षय की 'खेल खेल में' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के पीछे पूरी तरह से 'स्त्री 2' का हाथ है। 'स्त्री 2' ने अक्षय की फिल्म की कमाई को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। हालांकि, फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने कैसे भी 20 दिनों में 30 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन अपना बजट निकालना ही मुश्किल लग रहा है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 21वें दिन 38 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 30.
74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के कारोबार को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह दर्शकों के बीच आखिरी सांस ले रही है। और फिल्म का प्रदर्शन ऐसा ही रहा है तो वो दिन दूर नहीं, जब फिल्म सिनेमाघरों को जल्द ही अलविदा कह देगी। 'खेल खेल में' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, केकेएम फिल्म और वकाउ फिल्म्स ने किया है। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, आदित्य सील, फरदीन खान और प्रज्ञा जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई है।
Khel Khel Mein Box Collection Day 21 Hindi News Khel Khel Mein Box Collection Khel Khel Mein Collection Hindi News Khel Khel Mein Cast Khel Khel Mein Earning 'खेल खेल में'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Khel Khel Mein Box Office Collection: पहले दिन ही 'खेल खेल में' हुई फेल, जानें फिल्म की पहले दिन की कमाईइस साल स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के गाने युवा पीढ़ी को काफी पसंद आ रहे हैं।
Read more »
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की खेल खेल में का बिगड़ा खेल, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1: Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1: 15 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्मों की बाढ़ आ गई थी. हिंदी में स्त्री 2, वेदा, खेल खेल में रिलीज हुईं तो वहीं साउथ में तंगलान और डबल इस्मार्ट जैसी फिल्में आईं. अब खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड आ गया है.
Read more »
Khel Khel Mein Box Office Day 2: दूसरे दिन शॉकिंग रहा कलेक्शन, क्या 'खेल खेल में' खेल पाएगी लंबी पारी?अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म खेल खेल में Khel Khel Mein Box Office Day 2 की ओपनिंग ठीक-ठाक रही। एक्टर की पिछली रिलीज सरफिरा 2.
Read more »
Khel Khel Mein Collection Day 2: दूसरे दिन भी खेल दिखाने में चूकी 'खेल खेल में', फिल्म की कमाई में आई गिरावट'खेल खेल में' में फिल्म ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखा। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
Read more »
Khel Khel Mein Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म के साथ हो गया बड़ा खेल, तीसरे दिन दोगुना हुआ कलेक्शनKhel Khel Mein Day 3 Box Office स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म खेल खेल में को भी 15 अगस्त के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। कमाई के मामले में निर्देशक मुदस्सर अजीज ये फिल्म अभी तक अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है। इस बीच खेल खेल में के तीसरे दिन की कमाई के आंकडे़ सामने आ गए...
Read more »
Khel Khel Mein Box Office: पाई-पाई को तरसी Akshay Kumar की फिल्म, हफ्तेभर में ही बंधा बोरिया-बिस्तरKhel Khel Mein Day 7 Box Office Collection अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस पर खेल लगभग खत्म हो गया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं इस मूवी की कमाई का ग्राफ भी तेजी से नीचे की तरफ जा रहा है। रिलीज के पहले हफ्ते ही खेल खेल में ने निराशजनक प्रदर्शन कर मेकर्स की चिंता बढ़ा दी...
Read more »
