Kerala: 23 साल के लड़के ने GF, चाचा-चाची, भाई और दादी का किया मर्डर, थाने में सरेंडर करके बताई हत्या की वजह

Crime News

Kerala: 23 साल के लड़के ने GF, चाचा-चाची, भाई और दादी का किया मर्डर, थाने में सरेंडर करके बताई हत्या की वजह
Murder
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

Kerala Boy killed GF Chacha Chachi Bhai and Dadi surrenders to Police station 23 साल के लड़के ने GF, चाचा-चाची, भाई और दादी का किया मर्डर देश

केरल से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने प्रेमिका सहित अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी. आरोपी ने चाकू और हथौड़े से उनका मर्डर किया. आरोपी ने अपनी मां की भी हत्या का प्रयास किया.

घटना प्रदेश के तिरुवनंतपुरम की है. Advertisment तिरुवनंतपुरम के वेंजारामूडू में सोमवार शाम 23 साल के लड़के ने अपनी प्रेमिका, भाई, दादी, चाचा और चाची को चाकू-हथौड़े से मार डाला. युवक ने पूरी प्लानिंग के साथ तीन अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया. इसके बाद वह थाने पहुंचा. उसने कुबूल किया कि उसने कुल छह लोगों का मर्डर किया. हालांकि, पुलिस ने अब तक पांच लोगों की हत्या की ही पुष्टि की है. आरोपी ने अपने भाई अहसन, दादी सलमा बीबी, चाची शाहिदा, चाचा लतीफ और उसकी प्रेमिका फरशाना को जान से मारा है. आरोपी के खिलाफ दो पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं. आरोपी का नाम अफ्फान है. मां को भी मारने का किया प्रयास आरोपी अफ्फान ने अपनी मां शेमी पर भी हमला किया. उनकी जान तो बच गई पर उनकी हालत गंभीर है. तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में उन्हें भर्ती करवाया गया है. आरोपी की घायल मां कैंसर की मरीज है. कर्ज में डूबा था आरोपी, परिवार ने नहीं की मदद पुलिस ने बताया कि युवक भारी कर्जे में डूबा हुआ था. परिवार वालों ने उस कर्ज को चुकाने से मना कर दिया था. युवक ने इस वजह से घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गल्फ में व्यापार करता था. वहां उसे बहुत ज्यादा नुकसान हुआ. उसने बहुत सारा कर्ज ले लिया था. लेकिन उसके परिवार ने उसकी कोई मदद ही नहीं की. इसलिए गुस्से में उसने सभी को मार डाला. पढ़ें पूरी खबर- Kerala: मां-बहन के साथ घर में मृत मिला IRS ऑफिसर, पुलिस को आत्महत्या की आशंका पुलिस को आरोपी की बात पर नहीं हो रहा भरोसा हालांकि, पुलिस को आरोपी की बातों पर शक है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अफ्फान के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चूहे मारने वाली दवा खाई है और आत्म हत्या करने की कोशिश की. इस वजह से उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Murder

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पटना में भाई-भाई के विवाद में एक भाई ने दूसरे की की हत्या कर दीपटना में भाई-भाई के विवाद में एक भाई ने दूसरे की की हत्या कर दीराजधानी पटना में एक सगे भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी। छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडे से पीटकर मार डाला। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Read more »

मंदाकिनी ने 40 साल बाद बताई फिल्मी सफर की कहानी, खुले में बदलते थे कपड़े!मंदाकिनी ने 40 साल बाद बताई फिल्मी सफर की कहानी, खुले में बदलते थे कपड़े!एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अपने फिल्मी सफर की कहानी बताई और खुलासा किया कि 80 के दशक में वैनिटी वैन नहीं होती थी और उन्हें खुले में कपड़े बदलने पड़ते थे.
Read more »

Ranji Trophy: रोमांच की सारी हदें हुई पार, 2 रन की बढ़त से फाइनल में पहुंची केरल, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसाRanji Trophy: रोमांच की सारी हदें हुई पार, 2 रन की बढ़त से फाइनल में पहुंची केरल, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसाRanji Trophy, Kerala vs Gujarat: केरल ने शुक्रवार को गुजरात पर पहली पारी में महज दो रन की बढ़त हासिल करके पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया.
Read more »

केरल में थाने पहुंचा 23 साल का युवक, बोला- मां, गर्लफ्रेंड, दादी, चाचा-चाची और भाई को मार डालाकेरल में थाने पहुंचा 23 साल का युवक, बोला- मां, गर्लफ्रेंड, दादी, चाचा-चाची और भाई को मार डालाकेरल में 23 वर्षीय युवक अफ्फान ने अपने परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी। वह पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। प्रशासन का कहना है कि अफ्फान का दावा था कि परिवार ने उसके कर्ज चुकाने से इंकार किया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Read more »

Maharashtra: मां ने अपनी 17 साल की बेटी का किया मर्डर, नानी ने लाश ठिकाने लगाने में की मददMaharashtra: मां ने अपनी 17 साल की बेटी का किया मर्डर, नानी ने लाश ठिकाने लगाने में की मददMaharashtra Mother killed 17 year old girl | Maharashtra: मां ने अपनी 17 साल की बेटी का किया मर्डर, नानी ने लाश ठिकाने लगाने में की मदद राज्य | महाराष्ट्र
Read more »

केरल में कर्ज के कारण 5 लोगों की हत्या: युवक ने भाई, दादी, चाचा-चाची और प्रेमिका को हथौड़े से मारा, मां की ह...केरल में कर्ज के कारण 5 लोगों की हत्या: युवक ने भाई, दादी, चाचा-चाची और प्रेमिका को हथौड़े से मारा, मां की ह...केरल के तिरुवनंतपुरम के वेंजारामूडू में सोमवार शाम 23 साल के युवक ने 5 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका, भाई, दादी, चाचा और चाची की चाकू-हथौड़ा से बेरहमी से हत्या की। इसके बाद आरोपी ने मां पर हमला कर उन्हें भी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:37:56