Kedarnath By Election केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की तिथि जैसे-जैसे निकट आ रही है कांग्रेस ने अपनी धुर विरोधी भाजपा में असंतोष को हवा देने का काम तेज कर दिया है। गत जुलाई माह में हुए दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बदरीनाथ के उपचुनाव में जीत का सेहरा बंधने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ...
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Kedarnath By Election: केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की तिथि जैसे-जैसे निकट आ रही है, कांग्रेस ने अपनी धुर विरोधी भाजपा में असंतोष को हवा देने का काम तेज कर दिया है। टिकट को लेकर भाजपा में अंतर्कलह सतह पर आने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के प्रयासों में जुट गई है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर मिली सफलता को देखते हुए निकटस्थ केदारनाथ सीट पर जीत की पार्टी की उम्मीद को एंटी इनकंबेंसी के साथ भाजपा की अंदरूनी खींचतान से भी खाद-पानी मिल रहा है। पार्टी एक-दो दिन के भीतर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। यह भी पढ़ें- तिरूपति बालाजी लड्डू विवाद के बाद अब पिरान कलियर दरगाह के प्रसाद पर हंगामा, केमिकल का हो रहा था इस्तेमाल बढ़ा हुआ है कांग्रेस का मनोबल गत जुलाई माह में हुए दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बदरीनाथ के उपचुनाव में जीत का सेहरा बंधने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हार के बावजूद उपचुनाव में मिली सफलता पार्टी की उम्मीदें आगे भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब पूरा जोर केदारनाथ उपचुनाव में जीत पाने पर है। केदारनाथ सीट भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन से रिक्त हुई है। इस सीट पर दावेदारी को लेकर उनकी बेटी ऐश्वर्या रावत को लेकर जिस अंदाज में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई, उससे कांग्रेस को सत्ताधारी दल की घेराबंदी का मौका मिल गया। यह भी पढ़ें- 16 दिन बाद मिला Rishikesh से किडनैप छात्र का शव, हत्यारा गिरफ्तार; गे चैटिंग एप से जुड़ा मामला कांग्रेस शीघ्र कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा मात्र ऐश्वर्या रावत ही नहीं, बल्कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे कुलदीप रावत के तेवर भाजपा की चिंता भले ही बढ़ा रहे हों, लेकिन कांग्रेस को इसकी आड़ में टिकट को लेकर अपनी कलह छिपाने का अवसर दे दिया है। कुलदीप रावत वर्तमान में भाजपा में हैं। कांग्रेस की रणनीति उपचुनाव में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के असंतोष को मुद्दा बनाने की है, ताकि मतदाताओं को संदेश दिया जा सके। पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा शीघ्र कर सकती है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षकों की रिपाेर्ट पर विचार करने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ गत दिवस नई दिल्ली में बैठक कर चुकी हैं। समन्वय समिति की बैठक आज सूत्रों के अनुसार जिताऊ प्रत्याशी की संभावनाओं के आधार पर पार्टी ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। इसलिए वेट एंड वाच के फार्मूले को अपनाया गया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बुलाई गई है। समन्वय समिति केदारनाथ उपचुनाव के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर आगे की रूपरेखा तैयार करेगी। माना यह भी जा रहा है कि प्रत्याशी की घोषणा से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं यानी समन्वय समिति में अंतिम रूप से सर्वसम्मत राय भी बना ली जाए। इसके बाद पार्टी हाईकमान शनिवार सायं अथवा रविवार तक प्रत्याशी की घोषणा कर सकता है।.
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Kedarnath By Election: केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की तिथि जैसे-जैसे निकट आ रही है, कांग्रेस ने अपनी धुर विरोधी भाजपा में असंतोष को हवा देने का काम तेज कर दिया है। टिकट को लेकर भाजपा में अंतर्कलह सतह पर आने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के प्रयासों में जुट गई है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर मिली सफलता को देखते हुए निकटस्थ केदारनाथ सीट पर जीत की पार्टी की उम्मीद को एंटी इनकंबेंसी के साथ भाजपा की अंदरूनी खींचतान से भी खाद-पानी मिल रहा है। पार्टी एक-दो दिन के भीतर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। यह भी पढ़ें- तिरूपति बालाजी लड्डू विवाद के बाद अब पिरान कलियर दरगाह के प्रसाद पर हंगामा, केमिकल का हो रहा था इस्तेमाल बढ़ा हुआ है कांग्रेस का मनोबल गत जुलाई माह में हुए दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बदरीनाथ के उपचुनाव में जीत का सेहरा बंधने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हार के बावजूद उपचुनाव में मिली सफलता पार्टी की उम्मीदें आगे भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब पूरा जोर केदारनाथ उपचुनाव में जीत पाने पर है। केदारनाथ सीट भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन से रिक्त हुई है। इस सीट पर दावेदारी को लेकर उनकी बेटी ऐश्वर्या रावत को लेकर जिस अंदाज में इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई, उससे कांग्रेस को सत्ताधारी दल की घेराबंदी का मौका मिल गया। यह भी पढ़ें- 16 दिन बाद मिला Rishikesh से किडनैप छात्र का शव, हत्यारा गिरफ्तार; गे चैटिंग एप से जुड़ा मामला कांग्रेस शीघ्र कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा मात्र ऐश्वर्या रावत ही नहीं, बल्कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे कुलदीप रावत के तेवर भाजपा की चिंता भले ही बढ़ा रहे हों, लेकिन कांग्रेस को इसकी आड़ में टिकट को लेकर अपनी कलह छिपाने का अवसर दे दिया है। कुलदीप रावत वर्तमान में भाजपा में हैं। कांग्रेस की रणनीति उपचुनाव में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के असंतोष को मुद्दा बनाने की है, ताकि मतदाताओं को संदेश दिया जा सके। पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा शीघ्र कर सकती है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षकों की रिपाेर्ट पर विचार करने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ गत दिवस नई दिल्ली में बैठक कर चुकी हैं। समन्वय समिति की बैठक आज सूत्रों के अनुसार जिताऊ प्रत्याशी की संभावनाओं के आधार पर पार्टी ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। इसलिए वेट एंड वाच के फार्मूले को अपनाया गया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बुलाई गई है। समन्वय समिति केदारनाथ उपचुनाव के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर आगे की रूपरेखा तैयार करेगी। माना यह भी जा रहा है कि प्रत्याशी की घोषणा से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं यानी समन्वय समिति में अंतिम रूप से सर्वसम्मत राय भी बना ली जाए। इसके बाद पार्टी हाईकमान शनिवार सायं अथवा रविवार तक प्रत्याशी की घोषणा कर सकता है।
Kedarnath By Election 2024 Kedarnath Bypoll 2024 केदारनाथ उपचुनाव 2024 Congress BJP Uttarakhand Politics Kedarnath News Uttarakhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा विधानसभा चुनाव: 5 अक्टूबर को मतदानहरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए प्रयासरत है, जबकि कांग्रेस अपनी वापसी की उम्मीद कर रही है।
Read more »
Haryana Assembly Elections Live: हरियाणा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदानहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।
Read more »
मजबूत मांग से चालू वित्त वर्ष में कंपनियों को कारोबार में बढ़त की उम्मीद: सर्वेमजबूत मांग से चालू वित्त वर्ष में कंपनियों को कारोबार में बढ़त की उम्मीद: सर्वे
Read more »
Haryana Assembly Election 2024: गठबंधन बेअसर, दलित वोटरों का भाजपा पर बढ़ा भरोसा, 17 सीटें हैं आरक्षितहरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 17 सीटें आरक्षित हैं। तीन की बढ़त के साथ भाजपा ने 8 सीटें जीतीं हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन भी ठीक रहा है।
Read more »
यूपी: प्रदेश में नहीं टूटेगा सपा और कांग्रेस का गठबंधन, बची सीटों में कांग्रेस को हिस्सा दे सकती है सपाIndia alliance: यूपी में इंडिया गठबंधन के बने रहने की उम्मीद है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि सपा उपचुनाव की बची चार सीटों में कुछ कांग्रेस को दे सकती है।
Read more »
तेजी से बढ़ रहे शुगर के मरीज: शुरुआत में पहचानना मुश्किल; जारी हुई डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग गाइडलाइनमधुमेह के बढ़ते स्तर से आंखों की रोशनी खो सकती है। सही समय पर इसकी पहचान से समस्या को रोका जा सकता है।
Read more »
