Mahakumbh Pilgrims Jabalpur Accident: सड़कें तभी सुरक्षित हैं जब सफर संभलकर हो, लेकिन जबलपुर के हाईवे पर सोमवार की सुबह रफ्तार का ऐसा कहर टूटा कि पूरा इलाका सिहर उठा.
जबलपुर. आपने कहावत सुनी होगी… नजर हटी और दुर्घटना घटी. ऐसा ही कुछ हुआ मध्यप्रदेश के जबलपुर में. दरअसल प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं की जीप बस से टकरा गई. जिसके चलते जीप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
जबकि दो श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद जिसने भी हाईवे का मंजर देखा. सभी की रूह कांप उठी क्योंकि मृतकों के शव नेशनल हाईवे 30 में बिखरे पड़े थे. जीप के परखच्चे उड़े हुए थे. किसी का शव शरीर से अलग था तो किसी का पैर. लिहाजा राहगीरों ने खितौला पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए रवाना किया और घायलों को सिहोरा अस्पताल में एडमिट कराया. पेड़ से टकराई तूफान जीप फिर रॉन्ग साइड घुसी एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया घटना सोमवार सुबह खितौला, पहरेवा की है. जहां तेज रफ्तार तूफान जीप KA 49 M 5054 पहले पेड़ से टकराई और रॉन्ग साइड चली गई. जिसके कारण कटनी की ओर जा रही बस से टकरा गई. जीप में कर्नाटक के श्रद्धालु सवार थे. जो महाकुंभ से लौट रहे थे. हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दो लोग घायल हुए हैं. जिनकी हालत स्थिर हैं. उन्होंने बताया मृतकों का शिनाख्त कर लिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी है. घायल बोला; पीछे बैठा था, जमकर आवाज आई सड़क हादसे में घायल सदाशिव से बातचीत करने की कोशिश की गई. तब उनकी हालत बातचीत करने लायक भी नहीं थी. लेकिन उन्होंने बताया तूफान जीप में सबसे पीछे बैठा हुआ था. किराए की जीप लेकर सभी स्नान करने गए थे. सभी लोग कर्नाटक के बेलगावी, गोकक गांव में रहते है. घटना के दौरान सिर्फ आवाज सुनाई दी. उन्होंने बताया ड्राइवर को नींद का झोंका आया, इसी कारण हादसा हुआ. इसके अलावा कुछ भी याद नहीं है. बस का ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद से ही कटनी की ओर जा रही बस MH 40 CM 4579 का ड्राइवर मौके से फरार है. हालांकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. दूसरी तरफ पुलिस ने कर्नाटक के मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है. जिसके बाद मृतक के परिजन जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं. जबकि घायलों में एक का इलाज सिहोरा और गंभीर श्रद्धालु का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है. हादसों का हाईवे… बना NH 30 हालांकि है पहला मामला नहीं था.. इसके पहले भी 13 फरवरी को महाकुंभ से ही कर्नाटक के यात्री लौट रहे थे. ट्रैवलर में 8 से 9 श्रद्धालु सवार थे. जहां ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई थी. साढ़े में ट्रैवलर में सवार 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. हादसे में इनकी हई मौत 1.विरुपाक्षी ग़ुमाती 2.बासवराज कुराती 3.बालचंद्र 4.राजू 5. सुनील बालचंद्र 6. वीराना यह दो लोग हुए घायल 1. सदाशिव उपलानी 2. मुस्ताफ़
Karnataka Mahakumbh Accident Mahakumbh Pilgrims Jabalpur Accident Highway Tragedy Karnataka Pilgrims Fatal Crash Local18 महाकुंभ स्नान सड़क हादसा जबलपुर दुर्घटना श्रद्धालु मौत हाईवे एक्सीडेंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लंगूर का अचानक हमला!एक लड़की ने सोशल मीडिया पर तीन लंगूरों को खाना खिलाने का वीडियो बनाया था, तभी एक लंगूर अचानक हमला कर देता है और लड़की डरकर पीछे भाग जाती है।
Read more »
साउथ अफ्रीका में हाथी के सामने सफारी ट्रक में सवार पर्यटकसाउथ अफ्रीका के जंगल में एक सफारी ट्रक में सवार पर्यटकों का सामना अचानक एक विशाल हाथी से हुआ। हाथी गुस्से में भरा था और ट्रक को उठाने की कोशिश करता है।
Read more »
श्रीलंका के नेशनल पार्क में हाथी का अचानक आगमन, पर्यटकों के पीछे दौड़ाश्रीलंका के वासमागुआ नेशनल पार्क में जंगल सफारी पर गए पर्यटकों के सामने एक हाथी अचानक सामने आ गया और जीप पर हमला कर दिया। हाथी के गुस्से को देखकर पर्यटक सकते हुए बच गए। वीडियो में दिखाई देगा कि गाइड हाथी को कैसे भगाता है।
Read more »
Sagar News: 2 दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया, दो दिन पहले फिर से डैडी बने युवक और बेटे को बस ने कुचलाSagar Accident News: महज दो दिन पहले ही भगवानदास यादव के घर किलकारी गूंजी और बेटी ने जन्म लिया था। शनिवार को वह पत्नी के लिए दोपहर का खाना लेकर आ रहा था। घर से निकला तो 7 साल का मासूम बेटा भी उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा था। बस स्टैंड के पास अचानक यमराज से सामना हो गया। बस के पिछले पहिये ने पिता के साथ मासूम को रौंदती हुई आगे बढ़...
Read more »
Champions Trophy: क्या सिर्फ गौतम गंभीर के चलते हुआ सिलेक्शन? वो तीन कारण क्यों सिराज पर भारी पड़े हर्षित र...Harshit Rana का चयन जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में हुआ था, लेकिन इसने कई सवाल खड़े किए क्योंकि उन्होंने मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया था.
Read more »
जनपद में नहीं था कुलदेवता का मंदिर, दान कर दी अपनी जमीन...जनपद में नहीं था कुलदेवता का मंदिर, दान कर दी अपनी जमीन, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
Read more »
