Jabalpur Weather Update Today: जाते-जाते जबलपुर में मानसून ने फिर हड़कंप मचा दिया. बारिश से गरबा कार्यक्रम रद्द हो रहे हैं. नवरात्रि में लोगों को परेशानी बढ़ रही हैं. जानें मौसम विभाग का अपडेट...
जबलपुर जिले में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बारिश के कारण ग्राउंड में पानी भर गया. जबलपुर में आयोजित हो रहे कई गरबा आयोजकों को प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा.
हालांकि, मानसून की विदाई तय है, जहां अब जाते-जाते मानसून जमकर बरस रहे हैं. लिहाजा, ऐसा ही कुछ नजारा बीते चार दिन से दिखाई दे रहा. जिले में बारिश हो रही है, जिसके चलते अब नवरात्रि में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं, एक दिन पहले हो रही तेज धूप के कारण लोग पसीने से हलाकान हो रहे थे. लेकिन, रिमझिम बारिश ने मौसम को अब सुहाना बना दिया. तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. जिले में अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा. जिले में उत्तर-पूर्वी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई. जिसके चलते अब जिले में कुल बारिश का आंकड़ा 1180.6 मिलीमीटर मतलब 47 इंच के करीब पहुंच चुका है. नवरात्रि में हो रही बारिश के कारण लोगों के भी माथे में चिंता की लकीर आ गई है, क्योंकि पंडाल और सड़के भीग रही हैं. इसके चलते पंडालों में करंट फैलने का भी खतरा बढ़ गया है. बता दें कि बीते दिन दो बच्चों की पंडाल में करंट लगने से मौत हो गई थी. इतना ही नहीं, अगले 4 दिन तक नवरात्रि के पर्व में ऐसे ही बारिश होने के आसार हैं. जहां माता के दर्शन करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. बहरहाल, मौसम विभाग का कहना है अगले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह मौसम बना रहेगा.
जबलपुर बारिश Monsoon Jabalpur जबलपुर मानसून Weather Update Jabalpur जबलपुर मौसम अपडेट Navratri Rain Jabalpur जबलपुर नवरात्रि बारिश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Durga Puja Weather: পুজোয় পাহাড়ে যাচ্ছেন? পঞ্চমী থেকে লক্ষ্মীপুজো, ভিজতে হবে হালকা থেকে অতি ভারী বৃষ্টিতে...Durga Puja Weather in hill, light to heavy rain from Panchami to Lakshmi Pujo
Read more »
ગુજરાતમાં 27 થી 30 સપ્ટેમ્બરની વરસાદની આગાહી ; ગરબામાં ખેલૈયાઓની મજા બગડશેGujarat Weather Forecast : હવેના નોરતાઓમાં ગરબામાં ખેલૈયાઓની મજા બગડશે. કારણ કે, હવામાન વિભાગ અને અંબાલાલ પટેલની નવી આગાહી આવી ગઈ છે.
Read more »
कानपुर मंडल में मानसूनी हवाओं की वापसी: उमस बढ़ने के आसार, आसमान पर छाए बादल; शाम तक हल्की बारिश की संभावनाKanpur weather, Kanpur weather department, Kanpur today's weather, Kanpur weather update, Kanpur temperature, rain in Kanpur, कानपुर मंडल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल यानि शुक्रवार की रात से दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो जाएंगी, जिससे क्षेत्र में उमस और अधिक बढ़ने की संभावना है।...
Read more »
Durga Puja Weather Update: পুজোর মধ্যেই আবার নিম্নচাপ! ৫০-৬০ কিমি গতিতে বইবে ঝড়, বৃষ্টিতে ভাসবে এই এই জেলা...Bengal Weather Update New depression in bay of bengal can cause thunderstorm heavy rain throughout Durga Puja
Read more »
भरतपुर से कोटा तक हल्की बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्टRajasthan Weather: जयपुर, उदयपुर और कोटा में बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Read more »
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में इस दिन होगी भारी बारिश, जानें मौसम का ताजा हालDelhi Weather: There will be heavy rain in Delhi-NCR on this day, know the latest weather conditions दिल्ली-NCR में इस दिन होगी भारी बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल
Read more »
