Jaat Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की 18 अप्रैल को केसरी चैप्टर 2 की रिलीज के बीच सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' विवादों में फंसती हुई नजर आई.
Jaat Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की 18 अप्रैल को केसरी चैप्टर 2 की रिलीज के बीच सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' विवादों में फंसती हुई नजर आई. फिल्म के निर्माताओं ने मूवी के एक सीन को लेकर हाल ही में उठे विवाद पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिस पर ईसाई समुदाय के सदस्यों ने आपत्ति जताई थी.
धार्मिक संवेदनशीलता पर चिंताओं के जवाब में, निर्माताओं ने स्पष्ट किया कि संबंधित सीन को हटा दिया गया है, जिससे सभी धर्मों और समुदायों के प्रति उनके सम्मान की पुष्टि होती है. लेकिन इन सबके बीच सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, जाट ने नौंवे दिन 4.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके साथ भारत में जाट की कमाई 65.90 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 82.75 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ के बीच बताया गया है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इसके अलावा पहले हफ्ते की कमाई देखें तो जाट ने 9.5 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 9.75 करोड़, चौथे दिन 14 करोड़, पांचवे दिन 7.25 करोड़, छठे दिन 6 करोड़, सातवें दिन 4 करोड़ और आठवें दिन 4.15 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके चलते पहले हफ्ते फिल्म ने 61.65 करोड़ का बिजनेस किया है. गौरतलब है कि एक्टर सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी के खिलाफ ‘जाट' में प्रभु ईसा मसीह से जुड़े एक दृश्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था. यह मामला जालंधर के सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज किया गया था. जालंधर के फोलरीवाल गांव के निवासी विकल्प गोल्ड ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने फिल्म में प्रभु ईसा मसीह से जुड़े एक क्रूस पर चढ़ने वाले सीन की नकल करके ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. हालांकि अब मेकर्स ने सीन को हटाने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने को लेकर माफी मांगी है.
Jaat Box Office Jaat Collection Day 9 Jaat 9 Days Box Office Collection Jaat Box Office Collection Day 9 Jaat Day 9 Box Office Collection Jaat Box Office Collection Jaat Collection Sunny Deol Sunny Deol Jaat Jaat Jaat Day 9 Collection Jaat First Weekend Collection Sunny Deol Gadar 2 Success Jaat Movie Review Sunny Deol Interview Gopichand Malineni Debut Randeep Hooda Jaat Jaat Cast And Crew Bollywood Box Office 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jaat Box Office Collection Day 3: हनुमान जयंती पर जाट की चमकी किस्मत, 3 दिनों में सनी देओल की फिल्म ने वसूली सबसे ज्यादा कमाईJaat 3 Days Box Office Collection: 12 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती मनाई गई, जिसके चलते सनी देओल की जाट की भी किस्मत चमकती हुई दिखाई दी है.
Read more »
'मैं बूढ़ा नहीं', क्या उम्र पर कमेंट सुन भड़के सनी देओल? Video देख लोग हैरानसनी की 'जाट' की बात करें फिल्म ने 3 दिन में 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया ही फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है.
Read more »
Jaat Box Office Collection Day 8: जाट 2 के ऐलान के बाद सनी देओल की जाट की दहाड़! 8 दिनों में वसूले इतने करोड़Jaat Box Office Collection Day 8: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती हुई नजर आ रही है.
Read more »
Jaat Box Office Collection Day 8: जाट पर लगाम कसेगा केसरी 2? 8वें दिन इतनी हुई सनी देओल की फिल्म की कमाई?इस हफ्ते के अंत में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है. सनी देओल की 'जाट' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'केसरी 2' भी दस्तक दे चुकी है. ऐसे में ये वीकेंड और अगला हफ्ता बॉक्स ऑफिस के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.
Read more »
धार्मिक चित्रण पर आपत्ति के बाद विवादास्पद सीन को 'जाट' निर्माताओं ने हटायाधार्मिक चित्रण पर आपत्ति के बाद विवादास्पद सीन को 'जाट' निर्माताओं ने हटाया
Read more »
Jaat Box Office Collection Day 9: केसरी 2 ने लगाया जाट की कमाई पर ग्रहण? नवें दिन इतनी हुई कमाईसनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'जाट' ने 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में एंट्री मारी है. धीरे-धीरे ही सही लेकिन 'जाट' की कमाई में रोज इजाफा देखने को मिल रहा है. बीते 8 दिन में इस फिल्म ने 61.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं हर किसी की नजर 'जाट' के नवें दिन की कमाई पर है.
Read more »
