Japan Election: जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव जारी, नौ उम्मीदवारों के बीच संघर्ष Japan Election for Prime Minister after resignation of Fumio Kishida विदेश
Japan Election: जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किसिदा के इस्तीफे के बाद जापान में आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद के चुनाव हो रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे चुनाव में सबसे आगे हैं.Japan Election: जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव होने वाले हैं.
चुनाव में जीत दर्ज करने वाला नेता जापान के निर्वतमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेगा. चुनाव मैदान में रिकॉर्ड नौ उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं. जापानी मीडिया के अनुसार, पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिल पाएगा. इस वजह से शीर्ष दो वोट पाने वाले व्यक्ति को दूसरे दौर में आगे बढ़ाया जाएगा. दूसरा दौर, शुक्रवार दोपहर को ही पहले दौर के बाद होगा.प्रधानमंत्री पद के लिए नौ उम्मीदवारों के बीच संघर्ष है. दौड़ में शामिल नेताओं में- शिंजिरो कोइजुमी, शिगेरू इशिबा, योशिमासा हयाशी, साने ताकाइची, ताकायुकी कोबायाशी आदि शामिल हैं. पूर्व बैंकर इशिबा पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद के लिए लड़ रही हैं, उनका कहना है कि यह उनकी अंतिम लड़ाई है. साने ताकाइची 63 साल की हैं, वर्तमान में वे देश की आर्थिक सुरक्षा मंत्री हैं. साने को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या माना जाता है. साने कट्टर रूढ़िवादी नेता हैं.पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो कोइजुमी प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं. जापानी मीडिया के अनुसार शिंजिरो देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं. शिंजिरो सबसे पहले 2009 में संसद पहुंचे थे, जिसके बाद से शिंजिरो को प्रधानमंत्री पद का उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है. वे अभी महज 43 साल के हैं. अगर शिंजिरो प्रधानमंत्री चुनाव जीत जाते हैं, तो शिंजिरो देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे.जापान के निर्वतमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने 14 अगस्त को इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि अगले माह वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. सवाल यह है कि किशिदा ने इस्तीफा क्यों दिया. दरअसल, किशिदा का यह कार्यकाल बहुत चुनौतियों भरा रहा. कई घोटाले सामने आए थे. घोटालों के कारण जनता का उन पर से विश्वास उठने लगा. किशिदा की अप्रूवल रेटिंग भी घटकर 20 प्रतिशत पर आ गई थी. जापान महंगाई से जूझ रहा है, जिसपर किशिदा लगाम नहीं लगा पाए थे.बता दें, किशिदा सितंबर 2021 में एलडीपी पार्टी के अध्यक्ष बने. पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वे प्रधानमंत्री बने. जापान में नियम है कि सत्तारूढ़ दल का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश की सबसे बड़ी बैंक SBI को जल्द मिलेगा चौथा MD, जानिए किसका नाम है सबसे आगेRama Mohan Rao Amara: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की तलाश करने वाली संस्था FSIB ने इस पद के लिए नौ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था
Read more »
हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, लाडवा सीट से लड़ेंगे सीएम सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
कांग्रेस ने जारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूचीकांग्रेस ने जारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Read more »
हरियाणा चुनाव में आप-कांग्रेस के बीच क्यों नहीं हो पाया समझौता, तो ये है इनसाइड स्टोरीAAP-Congress Alliance: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा चुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है और आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
Haryana Assembly Election: भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसका नाम कटा, किसे मिला टिकटभाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
Read more »
Haryana: हरियाणा के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 नामों की एक और सूची; कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकटकांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
Read more »
