कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और इस दिन भक्त उपवास रखते हुए भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
Janmashtami 2024 Wishes Live: गजकेसरी योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी , अपने दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश {"_id":"66cae2214673e45a63047ec8","slug":"krishna-janmashtami-2024-live-updates-date-time-auspicious-yog-shubh-muhurat-puja-vidhi-mantra-and-wishes-2024-08-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2024 Wishes Live: गजकेसरी योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी , अपने दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार भादो कृष्ण अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 03:39 से लेकर 27 अगस्त को देर रात 02:19 तक रहेगी। ग्रहस्थ लोग 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12:00 बजे से लेकर 12:45 बजे तक रहेगा।जो लोग जन्माष्टमी का व्रत कर रहे हैं, उन्हें इस व्रत का पारण समय और विधि अनुसार करना चाहिए।फिर पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद जैसे- माखन, मिश्री, खीरा या पंजीरी आदि को ग्रहण करें।भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें प्रिय फूल लड्डू गोपाल के हृदय में कमल के फूल का अहम स्थान माना जाता है। अगर आप प्रभु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी की पूजा के दौरान उन्हें कमल के फूल जरूर अर्पित करें। इससे साधक और परिवार के सभी सदस्यों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। चमेली के फूल को अच्छी सुगंध के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप पूजा थाली में चमेली के फूल को जरूर शामिल करें। ऐसा करने से आध्यात्मिक भक्ति में वृद्धि होती है। इसके अलावा लड्डू गोपाल को पलाश, करवरी और गेंदे के फूल अर्पित कर सकते हैं। इन सभी फूलों को अर्पित करने से लड्डू प्रसन्न होंगे और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही साधक को करियर में सफलता प्राप्त होगी। जन्माष्टमी पर पूजा के दौरान ''क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरये:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः'' मंत्र का जाप करने से शत्रु का भय कम होता है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कान्हा जी का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने पर आर्थिक परेशानियों का निवारण होता है। जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के नियम और लाभHappy Krishna Janmashtami Wallpaper: जन्माष्टमी को किसी त्योहार के रूप में नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा पर्व है जो हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। जन्माष्टमी पर झांकी सजाने का उद्देश्य केवल नियम मात्र नहीं होता, बल्कि इसके कई लाभ भी हैं। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के नियम और उससे जुड़े लाभ के बारे में। जन्माष्टमी पर मोर पंख से झांकी सजाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। आप मोरपंख को कान्हा के मुकुट या झूले आदि पर सजा सकते हैं। मोर पंख कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में एक है। भाग्योदय या भाग्य में वृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर झांकी में गाय और बछड़े की मूर्ति या तस्वीरें भी रखें। साथ ही झांकी तैयार करने के लिए वैजयंती फूलों का भी प्रयोग करें। इन चीजों से कान्हा को अत्यधिक लगाव है। जन्माष्टमी पर झांकी तैयार करने में श्रीकृष्ण के प्रिय वस्तुओं का प्रयोग करना सबसे अच्छा होता है। इसलिए आप बांसुरी का प्रयोग जरूर करें। आप झूले या मूर्ति के पास बांसुरी जरूर रखें। इससे घर पर सुख-शांति बनी रहती है और सभी परेशानियों का नाश होता है जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी के लिए विशेष रूप से धनिया पंजीरी का भोग लगाया जाता है। कान्हाजी को धनिये की पंजीरी का भोग बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन उन्हें प्रसाद के रूप में धनिये की पंजीरी चढ़ाई जाती है। Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कान्हा जी को क्यों लगाया जाता है धनिया की पंजीरी का भोग? जानेंइस वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग और जयंती योग का नाम मुख्य रूप से शामिल है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं बालव और कौलव करण के साथ कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो इस तिथि की महत्ता अधिक बढ़ा रहा है। ऐसे में आप सभी कृष्ण भक्तों और रिश्तेदारों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।Krishna Janmashtami Wishes : जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेशपुण्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना में आराध्य देवता के साथ ग्रहों की प्रसन्नता भी जरूरी है। राशि के स्वामी से संबंधित देवी या देवता जातक के लिए विशेष लाभदायक होते हैं और उनकी उपासना से मनचाहा फल प्राप्त होता है। यदि भक्त अपनी राशि के अनुसार वस्त्रों से भगवान का शृंगार और पूजन करें तो भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ राशि के स्वामी भी प्रसन्न और ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होकर अशुभ फल में कमी करते हैं।इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए मेष राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक लाल रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए वृष राशि वाले श्रीकृष्ण को चटक सफेद रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक सफेद रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक हरे रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए कर्क राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को श्वेत रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक श्वेत रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी सूर्य है। इसलिए सिंह राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को लाल, गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में लाल एवं गुलाबी रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए कन्या राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और घर की झांकी में अधिक से अधिक हरे रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए तुला राशि वाले श्रीकृष्ण को चटक सफेद रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और झांकी में अधिक से अधिक सफेद रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोग श्रीकृष्ण को लाल रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और घर की झांकी में अधिक से अधिक लाल रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए धनु राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में अधिक से अधिक पीले रंग का प्रयोग करें।इस राशि का स्वामी शनि है। इसलिए मकर राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को श्याम वर्ण के वस्त्र धारण कराएं और घर की झांकी में श्याम रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी भी शनि है। इसलिए कुंभ राशि वाले श्रीकृष्ण को श्याम वर्ण के वस्त्रों से सुशोभित करें और घर की झांकी में श्याम रंग का उपयोग करें।इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए मीन राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के वस्त्रों से सुशोभित करें और झांकी में अधिक से अधिक पीले रंग का उपयोग करें।7.
ॐ पुण्य श्लोकाय नमः17. ॐ बर्हिबर्हावतंसकाय नमः33. ॐ दुर्येधनकुलान्तकाय नमः43. ॐ कुब्जा कृष्णाम्बरधराय नमः58. ॐ गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे नमः86. ॐ नवनीतविलिप्ताङ्गाय नमः99. ॐ यशोदावत्सलाय नमःजन्माष्टमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत रखने का संकल्प लें।फिर उन्हें नए सुंदर वस्त्र, मुकुट, मोर पंख और बांसुरी आदि से सजाएं। पीले चंदन का तिलक लगाएं।कान्हा के वैदिक मंत्रों का जाप पूरे दिन मन ही मन करें।अगले दिन प्रसाद से अपने व्रत का पारण करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारीon amarujala.com. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more.सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप
Krishna Janmashtami Wishes Happy Janmashtami Wishes Janmashtami Wishes Hindi Janmashtami Wishes In Hindi Krishna Janmashtami 2024 Wishes Janmashtami Wishes Images Happy Krishna Janmashtami Wishes Janmashtami Quotes In Sanskrit Spirituality News In Hindi Festivals News In Hindi Festivals Hindi News जन्माष्टमी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है कृष्ण जन्माष्टमी 2024 कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Friendship Day 2024 : आ गया फ्रेंडशिप डे, अपने दोस्तों को भेजें ये खास संदेशHappy Friendship Day Wishes 2024 : दोस्ती का यह रिश्ता तब और खास बन जाता है जब आपके जीवन में कोई सच्चा दोस्त मिल जाए. तो आइये इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तो को कुछ खास विशेज भेजकर सरप्राइज दें.
Read more »
Friendship Day 2024 Wishes: फ्रेंडशिप डे आज, अपने दोस्तों को भेजें ये मजेदार संदेशHappy Friendship Day Wishes 2024 : अगस्त के पहले रविवार को देशभर में मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस बार आप भी अपने दोस्तों को खास मैसेज से सरप्राइज दे सकते हैं.
Read more »
Janmashtami 2024 Live: आज बन रहा है जन्माष्टमी पर ये दुर्लभ योग, अपने दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेशकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और इस दिन भक्त उपवास रखते हुए भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
Read more »
Janmashtami 2024 Live: आज गजकेसरी योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी, अपने दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेशकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और इस दिन भक्त उपवास रखते हुए भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
Read more »
Krishna Janmashtami Wishes: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेशKrishna Janmashtami 2024: भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिनुसार पूजा अर्चना के साथ-साथ उपवास रखने का विधान है।
Read more »
Janmashtami Wishes 2024: जन्माष्टमी के मौके पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं!लाइफ़स्टाइल | Others इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त यानी की आज मनाया जाएगा. इस दिन, भक्त पूरे उत्साह के साथ मंदिरों में जाते हैं और व्रत भी रखते हैं, साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं.
Read more »
