Kishtwar Cloudburst Live Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने कहर बरपाया. यहां बादल फटने से 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है. ये हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ.
किश्तवाड़ में बादल फटने से 40 की मौत, 220 लापता, 120 से ज्यादा घायल. किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें CISF के 2 जवान भी शामिल हैं. इस हादसे में 120 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि 220 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.
भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ और मलबे ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. किश्तवाड़ हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत . किश्तवाड़ हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. कुदरत के कहर ने अब तक 33 लोगों की जान ले ली है. जान गंवाने वालों में CISF के 2 जवान भी शामिल हैं. जबकि 120 लोग घायल हो गए हैं. प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. किश्तवाड़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ की घटना पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं. पीएम मोदी ने बताया कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है. राहत-बचाव कार्य जारी हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. किश्तवाड़ में प्रशासन हाईअलर्ट पर . किश्तवाड़ में मौजूदा मौसम की स्थिति और चिशोती में बादल फटने से आई बाढ़ को देखते हुए किश्तवाड़ पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे जिले में कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क एक्टिव कर दिए हैं. सभी सब-डिविजन को हाईअलर्ट पर रखा गया है. आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं, जो इन स्थितियों पर तुरंत कार्रवाई करेंगी.- भारी बारिश- अचानक आई बाढ़ - भूस्खलन- सड़कों पर आवाजाही बाधित होना. पुंछः भारी बारिश के कारण उफान पर मेंढर नदी . जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लगातार भारी बारिश के कारण मेंढर नदी उफान पर है. और सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं. किश्तवाड़ में बादल फटने पर आया फारूक अब्दुल्ला का बयान. किश्तवाड़ के चिशोती में बादल फटने की घटना पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे को बेहद गंभीरता से लें. यह समस्या पहाड़ी इलाकों में अब बहुत आम हो गई है. इसे रोकने के लिए किसी न किसी तरीके पर विचार करना ही होगा. इसलिए मैं उनसे अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में यह सोचें कि इसका समाधान कैसे निकाला जा सकता है. किश्तवाड़ आपदा का VIDEO यहां देखें...प्रशासन ने कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क बनाया, इन नंबर पर करें कॉल. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद प्रभावित लोगों और तीर्थयात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम cum हेल्प डेस्क स्थापित किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कंट्रोल रूम पड्डर में बनाया गया है, जो चिशोती गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर है, जहां यह आपदा आई थी.कंट्रोल रूम के लिए 4 अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. सहायता के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं.9858223125, 6006701934, 9797504078, 8492886895, 8493801381, 7006463710इसके अलावा, जिला कंट्रोल रूम के नंबर 01995-259555 और 9484217492 हैं, जबकि किश्तवाड़ पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9906154100 है. सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अमित शाह से बात. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद की स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हालात गंभीर हैं और प्रभावित इलाके से सटीक जानकारी धीरे-धीरे मिल रही है.अधिकारियों के मुताबिक चिशोती में बादल फटने से 17 लोगों की मौत हो गई और व्यापक नुकसान हुआ है.मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने X पर पोस्ट कर कहा कि मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साहब से बात कर किश्तवाड़ में हालात के बारे में बताया.खबरें गंभीर हैं और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से पुख्ता जानकारी धीरे-धीरे आ रही है. बचाव अभियान के लिए जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर से सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह टीवी चैनलों या न्यूज एजेंसियों से बातचीत नहीं करेंगे. सरकार समय-समय पर संभव होने पर जानकारी साझा करेगी.बता दें कि यह आपदा दोपहर 12 से 1 बजे के बीच उस समय आई, जब मचैल माता यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे. बादल फटने से आधा गांव तबाह, रास्ते डूबे... मुश्किल से हो रहा रेस्क्यू. जिस इलाके में आपदा आई है, वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहाहै. इस गांव में आबादी काफी ज्यादा है, बादल फटने की घटना के बाद आधे से ज्यादा गांव बह गया है. रास्ते तबाह हो गए हैं, जिससे रेस्क्यू टीमों को मौके पर पहुंचने में बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. Kishtwar Cloudburst Live Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने कहर बरपाया. यहां बादल फटने से 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है. ये हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर भेज दिए गए और बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
Kishtwar Cloudburst Today Jammu Kashmir Cloudburst Jammu Kashmir Kishtwar Cloudburst JK Cloudburst JK Chashoti Cloudburst Kishtwar Flash Floods JK Heavy Rainfall Kishtwar Flood Updates Jammu Kashmir Weather Alert JK Disaster Updates Kishtwar Rescue Operations JK Cloudburst News Chashoti Flood Relief Jammu Kashmir Emergency Kishtwar Cloudburst News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायलMonsoon rain wreaks havoc in Pakistan, so far more than 200 people have died, 560 injured । पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायल
Read more »
हर महीने 7000 रुपये तक..फिर पक्की नौकरी, 2 लाख महिलाएं उठा रहीं बीमा सखी योजना का लाभBima Sakhi Yojana: केंद्र सरकार ने इस योजना की सफलता के बारे में लोकसभा में आंकड़े पेश किए हैं। अब तक 2 लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं।
Read more »
साहिबगंज: गंगा में 31 लोगों से भरी नाव पलटी, चार युवक डूबे, एक का शव बरामद, तीन लापतासाहिबगंज: गंगा में 31 लोगों से भरी नाव पलटी, चार युवक डूबे, एक का शव बरामद, तीन लापता
Read more »
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम की गाड़ी में लगी आग, सुरिंदर चौधरी बोले- जान से मारने की साजिश रची जा रही हैJammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम की गाड़ी में लगी आग, सुरिंदर चौधरी बोले- जान से मारने की साजिश रची जा रही है Jammu Kashmir Deputy CM Accident Surinder Chaudhary देश
Read more »
30 दिन से लापता युवती का मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों ने...Rajasthan Crime: कोटा जिले में रामगंजमंडी क्षेत्र से एक महीने से लापता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.
Read more »
Jammu Kashmir Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 30 लोगों की मौतजम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है जिससे मचैल माता यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। लोगों को बचाने के लिए मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार इस आपदा में दस लोगों के मारे जाने की आशंका है।
Read more »
