Jaigarh Festival: जयपुर का ऐतिहासिक जयगढ़ किला पर्यटन के 41 वर्ष पूरे होने पर जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है। सवाई पद्मनाभ सिंह सोमवार को दोपहर 3:30 बजे सिटी पैलेस में इसकी घोषणा करेंगे। टीमवर्क आर्ट्स के संजय के रॉय भी इस अवसर पर उपस्थित...
जयपुर: पिंकसिटी जयपुर के ऐतिहासिक जयगढ़ किले को पर्यटन स्थल के रूप में 41 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह सोमवार को इस फेस्टिवल की घोषणा करेंगे। पिछले साल फेस्टिवल के सफल आयोजन के बाद इस बार भी यह आयोजन किया जा रहा है। यह वही किला है जहां दुनिया की सबसे बड़ी तोप जयबाण रखी हुई है। जयगढ़ किला 41 साल पहले पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसे यादगार बनाने के लिए पिछले साल जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी। यह फेस्टिवल शहर की कला, संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। जयगढ़ फोर्ट की रहस्यमयी कहानीआपातकाल की आड़ में इंदिरा गांधी ने यहां 3 महीने तक खुदाई कराई थी। तब देश में आपातकाल लगा था और महारानी गायत्री देवी ने इसका मुखर विरोध किया था। इंदिरा गांधी सरकार ने इसी वजह से आयकर विभाग को राजघराने की संपत्ति की जांच के आदेश दे दिए थे। बात 1976 की है तब सरकार की इस कार्रवाई में सेना की एक टुकड़ी भी शामिल रही। इसे जयगढ़ किले में खजाना खोजने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस समय सेना ने तीन महीने तक जयगढ़ किले और उसके आसपास खोजी अभियान चलाया था।40 साल पूरे होने पर जयगढ़ फेस्टिवल की शुरुआतपिछले साल पद्मनाभ सिंह ने इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर राजघराने की सदस्य गौरवी कुमारी भी मौजूद थीं। इस दौरान कथक नृत्य और बांसुरी वादन का भी आयोजन किया गया था। पद्मनाभ सिंह ने पिछले साल कहा था, 'जयपुर अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। जयगढ़ किले के 40 साल पूरे होने पर मुझे खुशी हो रही है कि हम जयगढ़ फेस्टिवल की शुरुआत कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा था, 'यह किला हमारी संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। इस फेस्टिवल के जरिए हम लोगों को जयगढ़ किले के इतिहास, राजस्थान की संस्कृति और संगीत से रूबरू कराना चाहते हैं।' इस साल होने वाले फेस्टिवल की घोषणा सोमवार को दोपहर 3:30 बजे सिटी पैलेस में की जाएगी। इस दौरान पद्मनाभ सिंह मीडिया से मुखातिब होंगे। उनके साथ टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजय के रॉय भी मौजूद रहेंगे।.
जयपुर: पिंकसिटी जयपुर के ऐतिहासिक जयगढ़ किले को पर्यटन स्थल के रूप में 41 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह सोमवार को इस फेस्टिवल की घोषणा करेंगे। पिछले साल फेस्टिवल के सफल आयोजन के बाद इस बार भी यह आयोजन किया जा रहा है। यह वही किला है जहां दुनिया की सबसे बड़ी तोप जयबाण रखी हुई है। जयगढ़ किला 41 साल पहले पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसे यादगार बनाने के लिए पिछले साल जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी। यह फेस्टिवल शहर की कला, संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। जयगढ़ फोर्ट की रहस्यमयी कहानीआपातकाल की आड़ में इंदिरा गांधी ने यहां 3 महीने तक खुदाई कराई थी। तब देश में आपातकाल लगा था और महारानी गायत्री देवी ने इसका मुखर विरोध किया था। इंदिरा गांधी सरकार ने इसी वजह से आयकर विभाग को राजघराने की संपत्ति की जांच के आदेश दे दिए थे। बात 1976 की है तब सरकार की इस कार्रवाई में सेना की एक टुकड़ी भी शामिल रही। इसे जयगढ़ किले में खजाना खोजने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस समय सेना ने तीन महीने तक जयगढ़ किले और उसके आसपास खोजी अभियान चलाया था।40 साल पूरे होने पर जयगढ़ फेस्टिवल की शुरुआतपिछले साल पद्मनाभ सिंह ने इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर राजघराने की सदस्य गौरवी कुमारी भी मौजूद थीं। इस दौरान कथक नृत्य और बांसुरी वादन का भी आयोजन किया गया था। पद्मनाभ सिंह ने पिछले साल कहा था, 'जयपुर अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। जयगढ़ किले के 40 साल पूरे होने पर मुझे खुशी हो रही है कि हम जयगढ़ फेस्टिवल की शुरुआत कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा था, 'यह किला हमारी संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। इस फेस्टिवल के जरिए हम लोगों को जयगढ़ किले के इतिहास, राजस्थान की संस्कृति और संगीत से रूबरू कराना चाहते हैं।' इस साल होने वाले फेस्टिवल की घोषणा सोमवार को दोपहर 3:30 बजे सिटी पैलेस में की जाएगी। इस दौरान पद्मनाभ सिंह मीडिया से मुखातिब होंगे। उनके साथ टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजय के रॉय भी मौजूद रहेंगे।
Jaipur News Jaigarh Festival Jaigarh Fort जयगढ़ फेस्टिवल जयपुर समाचार जयगढ़ उत्सव दुनिया की सबसे बड़ी तोप Jaipur Jaigarh Festival Padmanabh Singh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP News Live Update: छिंदवाड़ा दौरे पर CM मोहन यादव, हार पर मंथन करेगी कांग्रेसMP News Live Update 29 June 2024: आज MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.
Read more »
Kanpur: इंस्टाग्राम ने मिलवा दिया बहन को 20 साल से बिछड़ा भाईकानपुर की जगह जयपुर में मिला भाई, अपने भाई का वीडियो इंस्टाग्राम में देखा था
Read more »
पाकिस्तान में जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानें नया रेटकंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमतों में 7.
Read more »
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच कोई भी मुद्दा बातचीत के दायरे से बाहर नहीं- क्रेमलिनपीएम नरेंद्र मोदी मॉस्को जाने वाले हैं और क्रेमलिन का कहना है कि उनकी यात्रा की तारीखों का आने वाले दिनों में एलान होगा, लेकिन यात्रा की तैयारियां आखिरी चरण में हैं.
Read more »
MP News Live Update: एमपी कैबिनेट का विस्तार आज; अमरवाड़ा में ताकत झोकेंगे CM मोहन यादवMP News Live Update 8 July 2024: आज MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.
Read more »
Jaipur Crime News: बैक का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टर माइंड, ATM से लाखों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाशJaipur Crime News: राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में पुलिस ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर लाखों की चोरी करने वाले गिरोह का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया.
Read more »
