Jagran Hitech Awards 2025: टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े हमारे खास विशेषज्ञों ने इस साल के बेस्ट प्रोडक्ट चुन लिए हैं। उन्होंने प्रोडक्ट की क्वालिटी और परफॉर्मेंस को बारीकी से परखकर साल के सबसे खास प्रोडक्ट्स के चयन में खूब मेहनत की है। यहां हम आपको जागरण हाईटेक अवॉर्ड्स के जूरी मैंबर्स का परिचय दे रहे...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। तकनीक और ऑटोमोबाइल को लेकर भारतीय युवाओं ने हमेशा से ही रूचि दिखाई है। नए लॉन्च और नई तकनीक उन्हें आकर्षित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी उनके लिए पसंदीदा विषय बन रहे हैं, जिनका वो अपने प्रोजेक्ट में इस्तेमाल कर रहे हैं। आज युवा तकनीक के प्रति जागरूक है, क्योंकि वे तकनीक के साथ बड़े हुए हैं, निरंतर बदलाव के साथ अधिक सहज हैं, तथा प्रयोग करने और जोखिम लेने से घबराते नहीं हैं। उन्हें नई कार, नई बाइक और डिवाइस में एक्सपोजर चाहिए। युवाओं की भावना पूरे साल अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स के साथ बनी रहती है। अगर आपका कोई पसंदीदा बाइक, कार, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच है, जिसने पूरे साल धूम मचाया है, तो उसे आप Jagran Hitech Awards 2025 में पुरस्कार पाते हुए देख सकते हैं। क्योंकि, इसी महीने 24 नवंबर को साल के सबसे बेहतरीन टेक और ऑटो प्रोडक्ट्स का खुलासा होगा, जिसको लेकर ज्यूरी मेंबर्स ने कई घंटो तक मेहनत की है। मोबाइल और मोबिलिटी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां निरंतर बदलाव होते रहते हैं। इन दोनों इंडस्ट्री को वही समझ सकता है जो इनके एक्सपर्ट हैं। इनमें टेक जर्नलिस्ट और इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। ये बेहतर तरीके से प्रोडक्ट्स, तकनीक, इनोवेशन और कस्टमर्स एक्सपीरियंस का मूल्यांकन करते हैं। आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं। टेक ज्यूरी मेंबर्स Konark Tyagi : कोणार्क त्यागी ने हिंदी टेक न्यूज प्लेटफॉर्म पर एडिटोरियल कवरेज के लिए अपनी विशेषज्ञता और लीडरशिप का परिचय दिया है। इनके नेतृत्व में लेटेस्ट गैजेट, तकनीकी और ऑटो इंडस्ट्री न्यूज का रिव्यू और रिपोर्टिंग की जाती है। Tarun Pathak : मोबाइल डिवाइस और कनेक्टेड इकोसिस्टम के मार्केट रिसर्च पर इनकी पैनी नजर रहती है। यह तकनीकी कंपनियों और मीडिया को रणनीतिक डेटा और विश्लेषण प्रदान करते हैं। Nikhil Chawla : निखिल अपने इस डेडिकेटेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तृत, संपादकीय-संचालित समीक्षा और विश्लेषण प्रदान करते हैं। Gaurav Chaudhary : गौरव चौधरी तकनीक की दुनिया का प्रसिद्ध नाम है। गौरव अपने ऑडियंस के लिए टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की अनबॉक्सिंग और रिव्यू करते हैं, और उसे अपने यूट्यूब चैनल पर डालते हैं। Aayush Ailawadi : आयुष मल्टीमीडिया कंटेंट पर एंकरिंग करते हैं, जिसमें अक्सर गहन विश्लेषण और इंडस्ट्री के लीडर्स के साथ साक्षात्कार शामिल है। टेक्नोलॉजी जर्नलिज्म में उनके काम की एक अलग पहचान है। Prabhu Ram ): भारतीय और एशियाई टेक्नोलॉजी मार्केट पर केंद्रित प्रोपराइटरी रिसर्च के माध्यम से टेक्नोलॉजी क्लाइंट को बाजार के रुझान, कंपटीटिव इंटेलिजेंस और रणनीतिक दिशा पर सलाह देते हैं। ऑटो ज्यूरी मेंबर्स Arjit Garg : अर्जित जागरण हाईटेक के लिए ऑटोमोटिव एडिटोरियल कंटेंट टीम को लीड और मैनेज करते हैं, जिसमें कार, बाइक और मोबिलिटी इंडस्ट्री पर न्यूज, रिव्यू और ओपिनियन शामिल है। Gaurav Yadav : Gaadiwaadi.
com इंडियन मार्केट के लिए ऑटोमोटिव न्यूज, रिव्यू और एनालिसिस प्रदान करने वाला एक प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। Garima Avtar : गरिमा एक प्रोफेशनल मोटरस्पोर्ट एथलीट हैं और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, लग्जरी लाइफस्टाइल और मोटिवेशनल थीम पर केंद्रित कंटेंट बनाती हैं। Nikhil Chawla : एक ऑनलाइन पब्लिकेशन चलाते हैं जो टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव रिव्यू और ओपिनियन पर केंद्रित है, साथ ही फूड और ट्रैवल क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में इनकी मजबूत पृष्ठभूमि है। Konark Tyagi : जागरण हाईटेक के लिए टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव दोनों क्षेत्रों को कवर करने वाले सीनियर एडिटर कोणार्क रिव्यू, फीचर्स और इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ हैं। Rachit Hirani : MotorOctane एक कंटेंट-बेस्ड मीडिया प्लेटफॉर्म है जो लेटेस्ट फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर वाहनों के लॉन्च और इंडस्ट्री ट्रेंड पर समाचार, अपडेट और समीक्षा प्रदान करता है।
Mobile Products Mobility Products Best Products 2025 Technology Awards Hitech Awards Product Selection Mobile Technology Mobility Technology Expert Evaluation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jagran Hitech Awards 2025: 6 साल की सफल और गौरवमयी यात्रा के बाद 7वें संस्करण के लिए हो जाइए तैयारजागरण HiTech अवार्ड्स की छह साल की यात्रा सफल रही है, जो टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज में सम्माननीय है। यह मंच बेहतरीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को दिखाता है। 2025 में इसका सातवां संस्करण होगा, जिसमें टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने वाले लीडर्स को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भविष्य के प्रोडक्ट्स से रूबरू होने का मौका है, जो ज्यादा...
Read more »
क्या ऑस्ट्रेलिया में 15 साल बाद एशेज जीत पाएगा इंग्लैंड: कल पर्थ स्टेडियम में पहला मैच; इंग्लिश टीम यहां पह...England Vs Australia The Ashes 2025 Test Series Update; Follow Ashes 2025 Match Schedule, Venue Date Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
MJP Recruitment 2025: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में 290 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन शुरू होंगे आवेदन, 1.77 लाख से ज्यादा तक होगी सैलरीMJP Recruitment 2025 Notification: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) ने विभिन्न 290 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी.
Read more »
Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स 2025 बनीं मैक्सिको की फातिमा बॉश, 25 साल की उम्र में जीता खिताबFatima Bosch of Mexico becomes Miss Universe 2025 officially crowned by Victoria Kjær Theilvig from Denmark मिस यूनिवर्स 2025 बनीं फातिमा बॉश लाइफ़स्टाइल
Read more »
Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका विश्वकर्मा रहीं इस नंबर परMiss Universe 2025 Winner दुनिया भर की ब्यूटी क्वीन्स 74वीं मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में मेक्सिको की फातिमा वोश को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया है.
Read more »
मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025: डम्बहेड कहे जाने पर कॉन्टेस्ट छोड़ा था, मिस मेक्सिको बनने...Fatima Bosch of Mexico crowned Miss Universe 2025 Check Profile
Read more »
