Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ अब लुटियंस दिल्ली में अपना आधिकारिक आवास छोड़ने की तैयारी में है. जानें कहां होगा उनका नया ठिकाना...
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ अब दिल्ली के छतरपुर एनक्लेव स्थित एक निजी मकान में रहने की तैयारी में हैं. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन पाने के लिए दोबारा आवेदन भी कर दिया है.
74 वर्षीय धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. अब 9 सितंबर को अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है. ऐसे में उन्हें संसद भवन परिसर के पास स्थित चर्च रोड पर बने उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को खाली करना पड़ा. निजी आवास पर में क्यों जा रहे धनखड़ धनखड़ ने अप्रैल 2023 में इस आवास में शिफ्ट किया था. नियमों के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को टाइप-8 बंगला आवंटित किया जाता है. इसका प्रबंधन आवास और शहरी कार्य मंत्रालय करता है. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंत्रालय के अधिकारी हाल ही में धनखड़ से मिले थे, लेकिन उनके अगले सरकारी आवास पर चर्चा आगे नहीं बढ़ पाई. इसके चलते धनखड़ ने फ़िलहाल निजी आवास में रहने का फ़ैसला किया है. विधायक पेंशन के लिए आवेदन इस बीच, उन्होंने राजस्थान विधानसभा सचिवालय में फिर से पेंशन का आवेदन दे दिया है. धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ से विधायक रहे थे. उस दौरान उन्हें विधायक पेंशन मिलती थी, लेकिन 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने के बाद यह पेंशन बंद हो गई थी. 2022 में वे उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए. विधानसभा सचिवालय ने उनका आवेदन प्रोसेस करना शुरू कर दिया है. नियमों के मुताबिक, एक बार विधायक रहे व्यक्ति को 35,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है. उम्र और कार्यकाल बढ़ने के साथ राशि बढ़ती जाती है. 70 साल से ऊपर के विधायकों को 20% अतिरिक्त पेंशन दी जाती है. इस हिसाब से धनखड़ को 42,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी. यह राशि उनके अन्य पेंशनों से अलग होगी. पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते उन्हें करीब 2 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है, वहीं एक बार सांसद रहने के नाते वे 45,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन के हकदार हैं.
Jagdeep Dhankhar News Jagdeep Dhankhar Resignation Jagdeep Dhankhar Resignation Reason Where Is Jagdeep Dhankhar जगदीप धनखड़ जगदीप धनखड़ समाचार जगदीप धनखड़ इस्तीफा जगदीप धनखड़ कहां है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने खाली किया सरकारी आवास, जानें अब कहां होगा नया ठिकानाभारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली स्थित न्यायपालिका के प्रमुख का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। उनके आवास पर अधिक समय तक रहने को लेकर विवाद हुआ था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा था कि वे अपनी पत्नी और बेटियों के साथ किराये के सरकारी आवास में चले जाएंगे। उन्होंने बंगले में अधिक समय तक रहने का कारण बेटियों की चिकित्सा स्थिति को बताया...
Read more »
Jagdeep Dhankhar: 'पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं', संजय राउत का अमित शाह को पत्र; आगे की रणनीति भी बताईशिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। शिवसेना सांसद ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का के बारे में जानने के लिए यह पत्र लिखा
Read more »
Vice President Poll: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने में BJP ने नहीं दोहराई धनखड़ वाली गलती, सीपी राधाकृष्णन के जरिए दिए कई संदेशजगदीप धनखड़ का जब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हुआ, तब से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब बीजेपी यह गलती दोबारा नहीं दोहराएगी, और ऐसा ही हुआ।
Read more »
चुप क्यों हैं पूर्व उपराष्ट्रपति? धनखड़ की 'खामोशी' पर राहुल गांधी ने दागे सवालकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि धनखड़ कहां छिपे हुए हैं और क्यों चुप हैं।
Read more »
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं, बताए सरकार : राकेश टिकैतपूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं, बताए सरकार : राकेश टिकैत
Read more »
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर अमित शाह का बयान- बोली यह बातAmit Shah spoke on the sudden resignation of former Vice President Jagdeep Dhankhar, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर अमित शाह का बयान, देश
Read more »
