JNU केस: दिल्ली सरकार का आरोप, पुलिस ने बगैर इजाजत के जल्दबाजी में तैयार की चार्जशीट

United States News News

JNU केस: दिल्ली सरकार का आरोप, पुलिस ने बगैर इजाजत के जल्दबाजी में तैयार की चार्जशीट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

चार्जशीट में कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान के अलावा 7 कश्मीरी छात्रों को बनाया गया है आरोपी

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाने के मामले में दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में कहा कि 2016 जेएनयू राजद्रोह मामले में पुलिस ने गोपनीय तरीके से और जल्दबाजी में आरोपपत्र दाखिल किया है.

कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के संबंध में फैसला लेने के लिए सरकार को एक महीने से ज्यादा वक्त लगेगा. कोर्ट ने पहले राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह मुकदमा चलाने की अनुमति देने के संबंध में स्पष्ट समय सीमा के साथ उचित जवाब दाखिल करे. इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होनी तय हुई है. दिल्ली सरकार ने पटियाला हाउस कोर्ट में कहा, 'चार्जशीट पर फैसला स्टैंडिंग काउंसिल की सलाह मिलने के एक महीने के भीतर लिया जाएगा. इस मामले पर अभी दिल्ली सरकार की सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल की सलाह नहीं ली गई है जिसका इंतजार है.' JNU sedition case: Delhi Govt replies in Patiala House Court, 'Decision on chargesheet will be taken within one month after opinion is received from the standing counsel. Opinion awaited from the senior standing counsel of the Delhi government.' Next date of hearing is April 8. https://t.co/cOO5rk0Idm — ANI April 5, 2019 इससे पिछली सुनवाई में दिल्ली सरकार के वकीलों ने कोर्ट से वक्त मांगा था कि उन्हें 2 महीने का वक्त यह तय करने के लिए चाहिए कि दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर अपना अप्रूवल दें या रिजेक्ट करें. JNU sedition case: Delhi Govt replies in Patiala House Court, 'Police has filed chargesheet in a secret and hasty manner without obtaining approval of the appropriate authority.Department has not yet determined whether the alleged slogans raised were seditious or not.' — ANI April 5, 2019दिल्ली पुलिस ने कथित नारेबाजी के इस मामले में 3 साल बाद जनवरी महीने में चार्जशीट दाखिल की थी. दिल्ली सरकार ने इस मामले पर अपना पक्ष फिलहाल रखा ही नहीं है. दिल्ली पुलिस की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बान के अलावा 7 कश्मीरी छात्रों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि या तो इन लोगों ने जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाए या जिन लोगों ने नारे लगाए, ये उनका सहयोग कर रहे थे. पुलिस ने कोर्ट को 56 ऐसे छात्रों की सूची भी दी थी जिनके खिलाफ सीधे आरोप तो नहीं हैं लेकिन पुलिस को शक है कि वह देश विरोधी नारे लगाने में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे थे. हालांकि सुनवाई में देरी पर दिल्ली पुलिस का आरोप है कि दिल्ली सरकार लगातार मामले को और लंबा खींचने के लिए समय ले रही है. अब इस मामले पर कोई निर्णय तभी आ सकता है जब दिल्ली सरकार की सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल भी अपना पक्ष रखे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BJP में बागियों की लंबी कतार, SP, BSP, कांग्रेस में भागने की फिराक में दर्जनभर MPBJP में बागियों की लंबी कतार, SP, BSP, कांग्रेस में भागने की फिराक में दर्जनभर MPLok Sabha Poll 2019: केंद्रीय मंत्री और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज, बाराबंकी सांसद प्रियंका रावत, मिसरिख सांसद अंजू बाला, संभल सांसद सत्यपाल सैनी और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट पार्टी ने काटा है।
Read more »

राहुल गांधी ने कहा- सत्ता में वापसी करेगा यूपीए, मोदी की राजनीति को जनता ने नकाराCongress president said the Congress-led UPA is storming back to power | कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज राहुल ने कहा- हमारे घोषणापत्र में जनता की आवाज
Read more »

अमेठी में बीजेपी ने बढ़ाई राहुल की असुरक्षा, बसपा ने किया आश्वस्तअमेठी में बीजेपी ने बढ़ाई राहुल की असुरक्षा, बसपा ने किया आश्वस्तअमेठी संसदीय सीट को कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता है. इस लोकसभा सीट पर अब तक 16 आम चुनाव और 2 उपचुनाव हुए हैं. इनमें से कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की है. 2004 व 2009 के चुनाव में राहुल गांधी ने यहां से भारी अंतर के साथ चुनाव जीते, लेकिन 2014 में जब उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हुआ तो राहुल की जीत का अंतर 3 लाख से सिमटकर 1 लाख तक आ गया.
Read more »

संबित पात्रा ने खुद ही खोली उज्जवला योजना की पोल, विपक्ष ने की घेराबंदी- Amarujalaसंबित पात्रा ने खुद ही खोली उज्जवला योजना की पोल, विपक्ष ने की घेराबंदी- Amarujalaसंबित पात्रा ने खुद ही खोली उज्जवला योजना की पोल, विपक्ष ने की घेराबंदी Loksabha2019 LokSabhaPolls2019 SambitPatra BJP UjjawalaYojna Congress
Read more »

बिहार : VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने खगड़िया से भरा पर्चा, सिद्दीकी ने की जिताने की अपीलबिहार : VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने खगड़िया से भरा पर्चा, सिद्दीकी ने की जिताने की अपीलखगड़िया में सहनी के नामांकन पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे.
Read more »

BJP उम्मीदवार ने हलफनामे में छुपाई शादी की बात, सपा में हैं पतिBJP उम्मीदवार ने हलफनामे में छुपाई शादी की बात, सपा में हैं पतिउत्तर प्रदेश के बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहीं संघमित्रा मौर्य ने मंगलवार को नामांकन किया. हालांकि, अपने हलफनामे में उन्होंने अपने विवाहित होने की बात को छिपाया है. जबकि उनकी शादी डॉ. नवल किशोर शाक्य से हुई है.
Read more »

करतारपुर कॉरिडोर : पाक ने समिति में नियुक्त किए विवादास्पद तत्व, भारत ने स्थगित की बैठककरतारपुर कॉरिडोर : पाक ने समिति में नियुक्त किए विवादास्पद तत्व, भारत ने स्थगित की बैठकभारत ने कई मामलों में पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा है। pid_gov ImranKhanPTI MEAIndia SushmaSwaraj PakistanArmy adgpi
Read more »

आडवाणी ने ब्लॉग में लिखी मन की बात, पीएम मोदी ने जमकर की तारीफआडवाणी ने ब्लॉग में लिखी मन की बात, पीएम मोदी ने जमकर की तारीफभाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है, क्या कहा है पढ़ें। LoksabhaElections2019 votekaro वोटकरो Mahasangram2019
Read more »

अगस्ता केस : ED की चार्जशीट में खुलासा, क्रिश्चियन ने AP को बताया अहमद पटेल– News18 हिंदीअगस्ता केस : ED की चार्जशीट में खुलासा, क्रिश्चियन ने AP को बताया अहमद पटेल– News18 हिंदीचार्जशीट में बताया गया है कि मिशेल के एक पत्र के अनुसार तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा दबाव डाला गया था.
Read more »

अगस्ता वेस्टलैंड केस: ED की चार्जशीट में अहमद पटेल से लेकर गांधी परिवार का नाम, संगीन आरोपअगस्ता वेस्टलैंड केस: ED की चार्जशीट में अहमद पटेल से लेकर गांधी परिवार का नाम, संगीन आरोपअगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की विशेष अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल किया। चार्जशीट में ईडी ने अहमद पटेल से लेकर गांधी परिवार का नाम लिया है।
Read more »

JNU देशद्रोह मामला: कोर्ट में दिल्ली सरकार ने कहा, 'पुलिस ने जल्दबाजी में चार्जशीट दाखिल की'JNU देशद्रोह मामला: कोर्ट में दिल्ली सरकार ने कहा, 'पुलिस ने जल्दबाजी में चार्जशीट दाखिल की'दिल्ली सरकार ने ये भी कहा कि एक महीने के भीतर चार्जशीट को अनुमति देने पर निर्णय ले लिया जाएगा और इस दौरान स्टैंडिंग काउंसिल से राय ली जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:38:41