जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को 13 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को 13 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें पूर्व मंत्री सकीना इट्टू, सरताज मदनी, महबूब बेग जैसे प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होना है। पहले चरण की 24 सीटों पर शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। अब इन सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन 27 तारीख को ही पर्चे भरे जा सकेंगे। इस चरण में दक्षिण कश्मीर की 16 और जम्मू विधानसभा की आठ सीटों पर मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेकां नेता सकीना इटू ने कुलगाम जिले के दमहाल हंजीपोरा, पीडीपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी ने देवसर, पीडीपी महासचिव महबूब बेग ने अनंतनाग, अपनी पार्टी के अब्दुल मजीद पद्दर ने दमहाल हंजी पोरा, मोहम्मद अल्ताफ मीर ने पंपोर, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नजीर अहमद लावे ने कुलगाम, निर्दलीय आसिफ नबी डार ने पुलवामा विधानसभा सीटों से नामांकन दाखिल किया। जम्मू संभाग के डोडा विधानसभा क्षेत्र से ऑल एलायंस डेमोक्रेटिक पार्टी के तनवीर हुसैन ,भद्रवाह से निर्दलीय वरिंदर कुमार राजदान, भद्रवाह से ही जम्मू-कश्मीर ऑल एलाइंस डेमोक्रेटिक पार्टी के अशोक कुमार काचरू ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। डोडा वेस्ट से अब तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। उधर बनिहाल से पीडीपी के इम्तियाज अहमद शान व रामबन से निर्दलीय उम्मीदवार सुतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। नेकां की सूची 27 तक आ जाएगी: उमर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें हमारे चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हर उम्मीदवार की सफलता की उम्मीद है। वह दमहाल हांजीपोरा से पूर्व मुख्यमंत्री सकीना इट्टू के नामांकन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हमारी सूची हर हाल में 27 अगस्त तक आएगी। उमर ने कहा,हमने अपना घोषणापत्र जनता के सामने रख दिया है। गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उमर ने कहा, काफी हद तक सहमति बन चुकी है। हम 90 में से अधिकतम सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं। कुछ सीटों पर हमारी बातचीत चल रही है। आगे भी बैठकें होंगी और हम बाकी सीटों पर भी समझौता करने की कोशिश करेंगे, ताकि अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकें।उमर ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा की कोई जल्दी नहीं है। हमारे विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पिछले दस साल से काम कर रहे हैं। 2014 के विस चुनाव में पाडर से पीडीपी के अब्दुल मजीद से हार गईं थीं सकीना इट्टू दमहाल हांजीपोरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 99,037 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसे परिसीमन के बाद नूराबाद से बदलकर दमहल हांजीपोरा कर दिया गया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में सकीना इट्टू पीडीपी उम्मीदवार अब्दुल मजीद पाडर से हार गईं थीं।.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को 13 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें पूर्व मंत्री सकीना इट्टू, सरताज मदनी, महबूब बेग जैसे प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होना है। पहले चरण की 24 सीटों पर शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। अब इन सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन 27 तारीख को ही पर्चे भरे जा सकेंगे। इस चरण में दक्षिण कश्मीर की 16 और जम्मू विधानसभा की आठ सीटों पर मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेकां नेता सकीना इटू ने कुलगाम जिले के दमहाल हंजीपोरा, पीडीपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी ने देवसर, पीडीपी महासचिव महबूब बेग ने अनंतनाग, अपनी पार्टी के अब्दुल मजीद पद्दर ने दमहाल हंजी पोरा, मोहम्मद अल्ताफ मीर ने पंपोर, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नजीर अहमद लावे ने कुलगाम, निर्दलीय आसिफ नबी डार ने पुलवामा विधानसभा सीटों से नामांकन दाखिल किया। जम्मू संभाग के डोडा विधानसभा क्षेत्र से ऑल एलायंस डेमोक्रेटिक पार्टी के तनवीर हुसैन ,भद्रवाह से निर्दलीय वरिंदर कुमार राजदान, भद्रवाह से ही जम्मू-कश्मीर ऑल एलाइंस डेमोक्रेटिक पार्टी के अशोक कुमार काचरू ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। डोडा वेस्ट से अब तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। उधर बनिहाल से पीडीपी के इम्तियाज अहमद शान व रामबन से निर्दलीय उम्मीदवार सुतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। नेकां की सूची 27 तक आ जाएगी: उमर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें हमारे चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हर उम्मीदवार की सफलता की उम्मीद है। वह दमहाल हांजीपोरा से पूर्व मुख्यमंत्री सकीना इट्टू के नामांकन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हमारी सूची हर हाल में 27 अगस्त तक आएगी। उमर ने कहा,हमने अपना घोषणापत्र जनता के सामने रख दिया है। गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उमर ने कहा, काफी हद तक सहमति बन चुकी है। हम 90 में से अधिकतम सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं। कुछ सीटों पर हमारी बातचीत चल रही है। आगे भी बैठकें होंगी और हम बाकी सीटों पर भी समझौता करने की कोशिश करेंगे, ताकि अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकें।उमर ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा की कोई जल्दी नहीं है। हमारे विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पिछले दस साल से काम कर रहे हैं। 2014 के विस चुनाव में पाडर से पीडीपी के अब्दुल मजीद से हार गईं थीं सकीना इट्टू दमहाल हांजीपोरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 99,037 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसे परिसीमन के बाद नूराबाद से बदलकर दमहल हांजीपोरा कर दिया गया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में सकीना इट्टू पीडीपी उम्मीदवार अब्दुल मजीद पाडर से हार गईं थीं।
Haryana Assembly Election 2024 Nomination Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनीWeather: उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने दिन और रात में अधिक सतर्क रहने की सलाह देते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.
Read more »
मनु भाकर पहले दिन चमकीं, चीन ने निशानेबाजी में पहला स्वर्ण जीता (लीड-1)मनु भाकर पहले दिन चमकीं, चीन ने निशानेबाजी में पहला स्वर्ण जीता (लीड-1)
Read more »
Rau's IAS Haadsa: इस लड़की को तीन दिन पहले हो गया था हादसे का आभास! ‘लिखित’ में दे दिया था,लेकिन...इस संबंध में एक यूपीएससी एस्पिरेंट्स ने तीन दिन पहले जलभराव देखकर आशंका व्यक्त करते हुए ‘लिखित’ में दिया था, पर कोई एक्शन नहीं लिया गया.
Read more »
विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दो... 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन अमेरिकी रेसलर की मांग, कहा- नियम बदलने की जरूरतपेरिस ओलंपिक 2024 में जिस खिलाड़ी ने पहले दिन अपने तीनों मैच जीते, उसे दूसरे दिन सिर्फ इसलिए मुकाबले मे नहीं उतरने दिया गया क्योंकि उसका वजन 100 ग्राम बढ़ गया था.
Read more »
रक्षाबंधन के मौके पर सस्ता मिल रहा OnePlus का ये फोन, मिल रही इतने हजार की छूटRaksha Bandhan 2024 Best gift: Amazon India पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुए OnePlus Nord 4 5G को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है.
Read more »
Rajya Sabha by-election: सभी 12 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव तय; उच्च सदन में पहली बार राजग बहुमत की ओरऐसे संकेत थे कि कांग्रेस हरियाणा की इकलौती सीट के लिए उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि, नामांकन के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार किरण चौधरी को छोड़कर किसी ने नामांकन नहीं किया।
Read more »
