जेईई मेन एग्जाम एनटीए द्वारा आयोजित एक नेशनल लेवल इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। पिछले कुछ सालों से यह एग्जाम साल में दो बार आयोजित की जाती रही है। इसके तहत पहला सेशन जनवरी में और दूसरी बार अप्रैल में कंडक्ट कराया जा रहा है। इस एग्जाम में वे कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं जो पीसीएम के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा पास कर चुके हैं या शामिल होने वाले...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन जनवरी सेशन की एग्जाम डेट जल्द ही जारी की जा सकती है। अगर पिछले वर्षों के ट्रेड को देखें तो पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में आयोजित की जा सकती है। इसके साथ ही जल्द ही इस सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, सटीक डेट की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन परीक्षा के पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकती है। इसलिए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए JEE Main परीक्षा में शामिल होने की सोच रहे कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। JEE Main Exam 2025: हाल ही में परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव जेईई मेन एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके मुताबिक, क्वैश्चन पेपर के सेक्शन- बी में वैकल्पिक प्रश्नों के विकल्प को समाप्त कर दिया गया है। एनटीए की ओर से हाल ही में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि साल 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई स्थितियों को देखते हुए सेक्शन-बी में पांच अतिरिक्त विकल्प देने का निर्णय लिया गया था। 10 में से किसी पांच प्रश्न का जवाब अभ्यर्थी देना होता था। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है इसलिए अब पुराने पैटर्न पर ही एग्जाम लिया जाएगा। इसके अनुसार, प्रश्न पत्र में वैक्ल्पिक क्वैश्चन नहीं पूछे जाएंगे। इसके साथ ही पांच सवाल पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को इन सभी के जवाब देने होंगे। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। JEE Main 2025 Exam: जेईई मेन जनवरी सेशन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain .
nta.nic.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर नया पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पता जैसी जानकारी दर्ज करें। पंजीकरण के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट किया जाएगा। अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें। अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें। अब जेईई मेन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद भरे हुए फाॅर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। यह भी पढ़ें: JEE Main 2025: बदल गया जेईई मेन एग्जाम का पैटर्न, सेक्शन बी में नहीं मिलेगी च्वाइस, पढ़िए और क्या हुआ चेंज
JEE Main 2025 Exam Notification JEE Main 2025 Exam January Date Jeemain Nta Nic In Jee Main 2025 JEE Main 2025 Exam Date JEE Main 2025 Exam Pattern
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Himachal News: हिमाचल में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने पर लगेगा ग्रीन टैक्स, जल्द जारी हो सकती है अधिसूचनाहिमाचल प्रदेश में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने पर जल्द वाहन मालिकों से सरकार ग्रीन टैक्स वसूल सकती है। सूत्र बताते हैं कि सरकार जल्द इसको लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है।
Read more »
JEE Main 2025 Session 1: जनवरी के अंत में आयोजित हो सकती है जेईई मेन सेशन वन परीक्षा, पढ़ें फुल अपडेटपिछले साल जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 27 29 30 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को किया गया था। इसके कुछ समय बाद प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी जिस पर ऑब्जेक्शन कलेक्ट करने के बाद फरवरी में 13 तारीख को नतीजो का एलान कर दिया गया था। संभावना है कि इस बार परीक्षा में इसी पैटर्न को फॉलो किया...
Read more »
JEE Main 2025: अगले साल जनवरी में हो सकती है जेईई मेन्स की परीक्षा, जल्द आने वाला है नोटिससंयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains 2025) पहले सेशन की परीक्षा जनवरी 2025 सप्ताह के अंतिम सप्ताह में होने वाली है. जल्द ही उम्मीदवारों के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी होने वाली है. शिक्षा | करियर
Read more »
NTA ने 2025 जेईई मेन्स परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, चेक करें नोटिफिकेशननेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2025 के लिए एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है. हाल ही में एक बैठक में, NTA ने यह निर्णय लिया कि सेक्शन B में जो ऑप्शनल सवालों का फॉर्मेट था, उसे समाप्त किया जाएगा. शिक्षा | प्रवेश परीक्षा
Read more »
JEE Main 2025: 12वीं के साथ जेईई मेन की तैयारी कैसे करें? 2025 में कब होगी परीक्षा?JEE Main 2025 Date: एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है. ज्यादातर स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही जेईई मेन का भी अटेंप्ट देते हैं. एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. जेईई मेन 2025 शेड्यूल भी इसी वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा.
Read more »
JEE Main 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, सत्र 1 की परीक्षा जनवरी के अंतिम हफ्ते मेंJEE Main 2025: हर साल की तरह अगले साल भी जेईई मेन 2025 परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया जाना है, लेकिन इस बार सत्र 1 की परीक्षा जनवरी के पहले-दूसरे हफ्ते की बजाए ..
Read more »
