JEE Mains Registration 2026 Apply Process Online: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. आइए पहले ही आवेदन से संबंधित जानकारी जान लेते हैं.
JEE Mains Registration 2026 Apply Process Online: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है. इसे जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के नाम से जाना जाता है.
साल 2026 में फिर से ये एंट्रेंस एग्जाम होंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले आवेदन करना होगा. जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम डेट की घोषणा तो कर दी गई है लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए एक्टिव लिंक कब से जारी होगा, इसके बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है. उम्मीद है कि नवंबर में JEE Mains एग्जाम के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा. ऐसे में जरूरी है कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पहले ही रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी जान लें. कब होगी JEE Mains 2026 परीक्षा? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई मेन्स 2026 सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है. इस पहले एग्जाम डेट का ऐलान हो चुका है. जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा 2026 में 21 जनवरी से 30 जनवरी के दौरान आयोजित होगी. JEE Mains 2026 Registration Step By Step Process सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं, यहां होमपेज पर ‘JEE Main Registration 2026’ शो होगा. उस पर क्लिक करने के बाद लिंक के जरिए नया पेज ओपन हो जाएगा. रजिस्ट्रेशन के लिए ईमेल आईडी और फोन नंबर डिटेल्स दर्ज करें. इसके बाद जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन के लिए एक न्यू पेज के साथ फॉर्म शो होगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो-जो डिटेल्स मांगी जाए उसे भर दें. आवेदन शुल्क चुकाने के बाद मांगे जा रहे डॉक्यूमेंट को भी सबमिट करें. आखिर में फॉर्म को प्रीव्यू के बाद सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल लें. जेईई मेन एग्जाम पैटर्न क्या होगा? जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा का कुल समय 3 घंटे का होगा. इस दौरान 75 सवाल पूछे जाएंगे जिनमें 25 सवाल केमिस्ट्री, 25 प्रश्न फिजिक्स और 25 गणित संबंधित सवाल होंगे. हर सवाल के सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे. जबकि, गलत जब पर नेगेटिव मार्किंग भी हैं और गलत उत्तर पर 1 अंक कट जाएगा. ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: जेईई परीक्षा और फिर BTech डिग्री... नहीं माना मन, कमरे में 2 साल तक खुद को किया बंद; जानें IAS रेखा सियाक की सफलता की कहानी
JEE Main Registration Jeemain.Nta.Nic.In Jee Mains Registration Jee Mains Registration 2026 Notice JEE Main JEE Main 2025 JEE Main Results Out Jee Main .Nta .Nic.In JEE Main Admit Card 'JEE Mains JEE Mains 2026 Latest Updates Jee Mains 2026 JEE Main Registration Education News Latest Education News Joint Entrance Exam Joint Entrance Examination JEE Advanced
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Auction: কবে আইপিএল নিলাম? মহারথীরাই একে একে ছাড়ছেন টিম, সংসার ভাঙছে সব হেভিওয়েট ফ্র্যাঞ্চাইজিরIPL 2026 auction likely to take place around December 15
Read more »
JEE Mains 2026: NTA कभी भी शुरू कर सकता है जेईई मेन सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन, एग्जाम से जुड़ी पूरी डिटेल यहां करें चेकराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA की ओर से JEE Mains 2026 Registration कभी भी स्टार्ट किये जा सकते हैं। आवेदन स्टार्ट होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.
Read more »
Panihati NRC Incident: NRC-র ভয়ে নয় প্ররোচনাতেই আত্মহত্যা? পানিহাটিতে বৃদ্ধের মৃত্যুতে পরিবারের ভয়ংকর অভিযোগ...extreme step not out of fear of NRC but due to provocation Family raises serious allegations after elderly mans death in Panihati
Read more »
CBSE Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की फाइनल डेट शीट हुई जारी, फरवरी की इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएंCBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है.
Read more »
CBSE Final Date Sheet 2026: 10वीं-12वीं की फाइनल डेट शीट जारी, स्टूडेंट्स नोट कर लें पूरा शेड्यूलCBSE Final Date Sheet 2026 OUT: सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दिया है.
Read more »
JEE Mains 2026 Registration: IIT समेत इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, कब होगी परीक्षा?आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई मेन 2026 के पहले सत्र का रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से शुरू हो सकता है। परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच होगी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। जेईई मेन के दोनों सत्रों में लगभग 15 लाख छात्र भाग लेते...
Read more »
