JEE Mains Result Out: जेईई-मेन सत्र-2 के परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 एनटीए स्कोर
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन 2024 में 56 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों की सूची में दो लड़कियां भी शामिल हैं, जिनके नाम दिल्ली की शायना सिन्हा और दूसरी कर्नाटक की सान्वी जैन हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की भूमिका साहा ने थर्ड जेंडर वर्ग में 56.
6784820 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले सबसे ज्यादा उम्मीदवार तेलंगाना से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन जनवरी और जेईई मेन अप्रैल परीक्षा के बेस्ट स्कोर के आधार पर जेईई मेन 2024 का मेरिट स्कोर जारी किया है। एनटीए ने बताया कि इस परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल पाने वाले ज्यादातर 15 उम्मीदवार तेलंगाना से हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से सात-सात और दिल्ली से छह हैं। साथ ही एनटीए ने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए उनतीस उम्मीदवारों को तीन साल के लिए जेईई-मेन देने से रोक दिया गया। 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की गई थी जेईई मेन परीक्षा बता दें कि जेईई मेन की जनवरी सत्र की परीक्षा में 11,79,569 उम्मीदवार और अप्रैल सत्र की परीक्षा में 10,67,959 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जेईई मेन 2024 की परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। भारत में 391 शहरों में 571 परीक्षा केंद्र और विदेशों में 22 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। भारत के अलावा, मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबूजा, कोलंबो, जकार्ता, मॉस्को, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक, वाशिंगटन डी.सी., अबू धाबी, हांगकांग और ओस्लो में भी यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित किया गया था। इसी जेईई मेन 2024 की मेरिट से अब टॉप ढाई लाख स्कोर वाले छात्र आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा में शामिल होंगे। इन लोगों को मिला 100 पर्सेंटाइल शायना सिन्हा सान्वी जैन आरव भट्ट शिवांश नायर आदित्य कुमार यशनेल रावत ईशान गुप्ता अक्षत चप्लोत हिमांशु रचित अग्रवाल आदेशवीर सिंह वेदांत सैनी हिमांशु यादव माधव बंसल तान्य झा इस्पित मित्तल भावेश रामकृष्णन कार्तिक अरश गुप्ता राज्यों के टॉपर उत्तर प्रदेश: हिमांशु यादव उत्तराखंड: शिवम अग्रवाल हरियाणा: आरव भट्ट, शिवांश नायर दिल्ली: शायना सिंहा, माधव बसंल, तान्य झा, इस्पित मित्तल, भावेश रामकृष्णन कार्तिक, अर्श गुप्ता पंजाब: रचित अग्रवाल, आदेशवीर सिंह चंडीगढ़: वेदांत सैनी हिमाचल: अमृत कौशल जम्मु-कश्मीर: सुशांत पाधा लद्दाख: पदमा रिजवान राजस्थान: आदित्य कुमार, हिमांशु,अक्षत चप्लोत, यशनेल रावत,ईशान गुप्ता। मध्य प्रदेश: आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे: सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। फिर, होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें। इसके बाद, “जेईई मेन रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें। अब, आपका एनटीए जेईई परिणाम और स्कोरकार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
National Testing Agency Engineering Entrance Exam Telangana Candidates Nta Score Unfair Means Debarred Candidates Perfect 100 Score Entrance Exam News Jee-Main Updates Education News In Hindi Education News In Hindi Education Hindi News नई दिल्ली
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JEE Advanced 2024: असली परीक्षा से पहले यहां दें जेईई एडवांस्ड प्रैक्टिस टेस्ट, IIT ने जारी किया लिंकJEE Advanced Mock Test 2024: आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 प्रैक्टिस टेस्ट पेपर जारी किया गया है। IIT Madras ने जेईई एडवांस्ड 2024 ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.
Read more »
JEE Main Result 2024: 25 अप्रैल को घोषित होगा जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, स्कोर कार्ड डाउनलोड jeemain.nta.ac.in सेजेईई मेन 2024 के दूसरे सत्र में सम्मिलित उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को इस परीक्षा के पोर्टल jeemain.nta.ac.
Read more »
JEE Main 2024 Result: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के नतीजे आज देर रात होंगे जारी! मार्किंग स्कीम के साथ टॉपर लिस्ट यहांJEE Main 2024 Result: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के नतीजे आज देर रात होंगे जारी!
Read more »
JEE Mains Results 2024 LIVE Updates: JEE-Main Exam Results Out At Jeemain.nta.ac.inJEE Mains Results 2024 LIVE Updates: JEE-Main Exam Results Out At Jeemain.nta.ac.in
Read more »
JEE Mains Result Out: एनटीए ने जारी किया जेईई-मेन का परिणाम, इस तरह देखें अपना रिजल्टJEE Mains Result Out: जेईई-मेन सत्र-2 के परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 एनटीए स्कोर
Read more »
JEE Mains Result: एनटीए ने जारी किया जेईई-मेन का परिणाम, 56 परीक्षार्थियों को 100% स्कोरजेईई-मेन का रिजल्ट जारी
Read more »
