JEE Main Session 2 Result 2024: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी होने वाला है. एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2024 के साथ ही टॉपर लिस्ट और ऑल इंडिया रैंक भी रिलीज करेगा. जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और सोशल मीडिया पर चेक कर सकते हैं.
नई दिल्ली . जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 04 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2024 के बीच हुई थी. जेईई मेन परीक्षा 2024 में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स jeemain.
nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स व एनटीए के शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन रिजल्ट 25 अप्रैल, 2024 को जारी किया जा सकता है. जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाती है. जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा जनवरी-फरवरी में हुई थी. जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए काफी स्टूडेंट्स ने सेशन 2 परीक्षा भी दी थी. दोनों सेशन में से जिसमें भी उनके अंक ज्यादा होंगे, फाइनल रिजल्ट में उसी को कंसिडर किया जाएगा. जेईई मेन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी व अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला मिलता है. आर्किटेक्चर कॉलेज में एडमिशन भी इसी के आधार पर मिलता है. JEE Main Session 2 Result 2024: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट कब आएगा? जेईई परीक्षा दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा है . जेईई परीक्षा 2 चरणों में होती है. जेईई मेन यानी पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले टॉप ढाई लाख स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड परीक्षा देते हैं. जेईई एडवांस्ड परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने पर टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में दाखिला मिलता है. माना जा रहा है कि इस साल 25 अप्रैल तक या उससे पहले जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. JEE Main Session 2 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 आंसर की कब जारी होगी? जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की आज, 21 अप्रैल 2024 या कल, 22 अप्रैल 2024 को जारी की जा सकती है. जेईई मेन सेशन 2 आंसर की रिलीज हो चुकी है. इस पर दर्ज की गईं आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की तैयार की गई है. जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की रिलीज होते ही रिजल्ट की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी. जेईई मेन सत्र 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की जाएगी. JEE Main Result 2024: क्या जेईई रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी आएगी? जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा. जेईई मेन रिजल्ट 2024 नोटिफिकेशन जारी होते ही रिजल्ट लिंक https://jeemainsession2.ntaonline.in/ पर एक्टिव कर दिया जाएगा. इस साल 12 लाख 57 हजार स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा दी थी. एनटीए जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट के साथ जेईई मेन टॉपर लिस्ट, जेईई मेन स्कोर कार्ड, जेईई मेन मेरिट लिस्ट और जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक भी जारी करेगा. JEE Main 2024 Result: जेईई मेन 2024 रिजल्ट चेक कैसे करें? जेईई मेन 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं- 1- जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, https://jeemainsession2.ntaonline.in/ वेबसाइट पर जाएं. 2- वेबसाइट के होमपेज पर JEE Main Login Session 2 लिंक पर क्लिक करें. 3- यहां एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करें. स्क्रीन पर नजर आ रहा सिक्योरिटी पिन एंटर करने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें. 4- इतना करते ही आपका डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा. इसमें जेईई मेन रिजल्ट और JEE Mains Score Card मिल जाएगा. उसे डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें. ये भी पढ़ें: पिता बना रहे थे पढ़ाई का दबाव, बेटे ने वायरल की मार्कशीट, लोटपोट कर देगा Video यूपी बोर्ड परीक्षा में 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने पर क्या करें?
JEE Main Result JEE Main Result 2024 JEE Main 2024 Result JEE Mains Result JEE Exam Result Engineering Entrance Exam India Result Sarkari Result Jeemain.Nta.Nic.In Https://Jeemainsession2.Ntaonline.In/ Jeemain Nta Nic In Jeemainsession2 Ntaonline In JEE Main Session 2 Answer Key JEE Main Session 2 Final Answer Key JEE Topper JEE Main Topper JEE Main Scorecard जेईई जेईई मेन रिजल्ट जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपीबोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट होने वाला है जारी, बस कुछ देर का इंतजार औरMPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Date And Time, MP High School Inter Result Kab Aayega: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
Read more »
JEE Main 2024 Session 2 Result 2024 Date:जेईई मेन 2024 सत्र-2 का रिजल्ट इस तारीख तक! ये रहा डायरेक्ट लिंकJEE Main 2024 Session 2 Result 2024 Date: जेईई मेन सत्र-2 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड में काउंसलिंग के लिए बुलाया...
Read more »
JEE Advanced 2024: असली परीक्षा से पहले यहां दें जेईई एडवांस्ड प्रैक्टिस टेस्ट, IIT ने जारी किया लिंकJEE Advanced Mock Test 2024: आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 प्रैक्टिस टेस्ट पेपर जारी किया गया है। IIT Madras ने जेईई एडवांस्ड 2024 ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.
Read more »
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी; पास होने के लिए जरूरी हैं इतने नंबरUP Board Result 2024: यूपी बोर्ड आज कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
Read more »
JEE Main Result 2024: जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की कभी भी हो सकती है जारी, रिजल्ट इस डेट मेंज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन सेशन 2 का आयोजन 4 से 12 अप्रैल तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से फाइनल आंसर की आज यानी 21 अप्रैल को जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेईई मेन सेशन 2 के लिए रिजल्ट 25 अप्रैल 2024 को जारी किया जा सकता...
Read more »
JEE Mains 2 Result 2024: आने वाला है जेईई मेन का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा NTA, यहां देखें फाइनल आंसर-कीjeemain.nta.nic.in 2024 Result Date Time: जेईई मेंस 2 का रिजल्ट 2024 जारी होने वाला है। एनटीए ने JEE Main 2nd Final Answer Key 2024 तैयार कर ली है। इसे आज एनटीए जेईई मेन ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.
Read more »
