JEE Mains Topper List 2025 Cut Off Percetile for JEE Advanced, jeemain.nta.nic.
JEE Main Toppers and Cut Off 2025, jeemain.nta.nic.in results OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए हुए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, जेईई मेन 2025 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले और दूसरे सत्र की परीक्षा के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की गई है। जेईई मेन में इस बार 24 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल का परफेक्ट स्कोर मिला है। जबकि 2024 मे यह कामयाबी हासिल करने वाले 56 कैंडिडेट्स थे। 2023 में 43, 2022 में 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था। JEE Main Topper 2025 Delhi: कौन रहे हैं?इस बार दिल्ली से दो कैंडिडेट दक्ष और हर्ष झा को 100 स्कोर मिला है। जबकि 2024 में दिल्ली से 6 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था। 2025 में दिल्ली के इन दोनों छात्रों को जेईई मेन पहले सेशन यानी जनवरी में हुई परीक्षा में टॉप स्कोर मिला था। इस हिसाब से अप्रैल में हुई दूसरे सेशन की परीक्षा में दिल्ली के किसी छात्र ने 100 स्कोर नहीं किया है। JEE Advanced 2025 Cut Off: जेईई एडवांस्ड में कितने स्टूडेंट्सआईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कटऑफ में जो बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी, वैसा नहीं हुआ है। जेईई एडवांस्ड के लिए कटऑफ में 2024 के मुकाबले ज्यादा फेरबदल नहीं है। जनरल कैटिगरी में कटऑफ में मामूली कमी हुई है। इस बार जेईई एडवांस्ड के लिए 2,50,236 छात्र रेस में होंगे। जबकि पिछले साल यह संख्या 2,50,284 थी। एनटीए के सीनियर अधिकारी का कहना है कि स्टूडेंट के हर चैलेंज को एड्रेस करने के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है। फाइनल आंसर-की में स्टूडेंट की हर क्वेरी का जवाब दिया गया है। उनका कहना है कि 9 अप्रैल को परीक्षा खत्म होने के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया गया है।जेईई एडवांस्ड के लिए जेईई मेंस कटऑफ 2025 कितनी है?कैटेगरीपरसेंटाइलकितने कैंडिडेट्सजेनरल100 से 93.
102326297,321जेनरल PwD93.0950208 से 0.00793493,950EWS93.0950208 से 80.383011925,009OBC93.0950208 से 79.431358267,614SC93.0950208 से 61.152693337,519ST93.0950208 से 47.902646518,823JEE Mains 100 Percentile: किन राज्यों के कितने छात्र100 एनटीए स्कोर हासिल करने वालों में राजस्थान ने बाजी मारी है। राजस्थान के 7 कैंडिडेट्स को परफेक्ट स्कोर मिला है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से 3-3 कैंडिडेट्स इस लिस्ट में है। दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल से 2-2 कैंडिडेट्स को यह स्कोर मिला है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1- 1 कैंडिडेट को 100 स्कोर मिला है। दो महिला कैंडिडेट्स भी टॉप स्कोर पाने वालों की लिस्ट में है। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साइ मनोगना को परफेक्ट स्कोर मिला है।जेईई मेन कैटिगरी वाइज टॉपर्स 2025जनरल कैटिगरी के 21 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है। जनरल EWS में तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी हैं। OBC NCL कैटिगरी में दिल्ली के दक्ष का नाम है।SC कैटिगरी में यूपी के श्रेयस लोहिया को टॉप स्कोर मिला है।JEE Mains Topper List 2025 स्टेट वाइजक्रम संख्याराज्यजेईई मेन 2025 टॉपर का नामपरसेंटाइल1अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहमौसाम दास99.06227072आंध्र प्रदेशसाई मनोग्ना1003अरुणाचल प्रदेश प्रणय कुमार रॉय99.38402454असमप्रांजल कुमार सिंह99.98379525बिहारअब्दुल्ला99.99454996चंडीगढ़अर्नव जिंदल99.99910587छत्तीसगढ़सुविग्य देवांगन99.9908378दादरा और नागर हवेलीअहरान रावल99.98569219दमन और दीवजॉयेश वसन98.418197110दिल्लीदक्ष10011दिल्लीहर्ष झा10012गोवानाविन्य देवनंद देसाई99.980130613गुजरातशिवेन विकास10014गुजरातआदित प्रकाश भगाड़े10015हरियाणाआमोघ बंसल99.999206516हिमाचल प्रदेशधैर्य शर्मा99.991824917जम्मू और कश्मीरतौहीब आशिक आहंगर99.993657918झारखंडआर्यन मिश्रा99.999096819कर्नाटककुशाग्र गुप्ता10020केरलअक्षय बीजू बी एन99.996050121लद्दाखबशीर अहमद96.193487722लक्षद्वीपमोहम्मद सईद पी87.518726323मध्य प्रदेशमाजिद मुजाहिद हुसैन99.999204324महाराष्ट्रआयुष रवि चौधरी10025महाराष्ट्रसनिध्य सराफ10026महाराष्ट्रविशाल जैन10027मणिपुरलोयंगनबा लियमापोकपम 98.699989728मेघालयनिष्ठा गौतम निष्ठा गौतम 29मिजोरमईशांत वर्मा 99.720946230नागालैंडसमीर कुमार 95.601796931ओडिशानबनीत प्रियदर्शी 99.989640732भारत के बाहरसब्यसाची चौधरी 99.892868133पुडुचेरीजोथिराम एस 99.905685434पंजाबपियुषा दास99.996836435राजस्थानआयुष सिंघल 10036राजस्थानओम प्रकाश बेहेरा10037राजस्थानसाक्षम जिंदल10038राजस्थानअर्नव सिंह10039राजस्थानरजित गुप्ता10040राजस्थानएमडी अनस10041राजस्थानलक्ष्य शर्मा 10042सिक्किमरजत कुमार सिंह10043तमिलनाडुप्रदीश गांधी एस99.358519744तेलंगानावेंकट अजय रेड्डी 99.999105845तेलंगानाबानी ब्रता माजी 10046तेलंगानाहर्ष ए गुप्ता10047त्रिपुराअर्गदीप देब99.980757848उत्तर प्रदेशश्रेयस लोहिया10049उत्तर प्रदेशकुशाग्र बेंगाहा10050उत्तर प्रदेशसौरभ10051उत्तराखंडविवेक पाण्डे99.993650752पश्चिम बंगालदेवदत्त माझी10053पश्चिम बंगालअर्चिश्मन नंदी100पहले के वर्षों में जेईई एडवांस्ड की कटऑफ कैसी रही2022 में जनरल के लिए यह कटऑफ 88.4121383-100 पर्सेंटाइल थी। 2020 के बाद कटऑफ में बढ़ोतरी हुई थी। अनारक्षित कैटिगरी में 2021 में 88.8, 2022 में 88.4 और 2020 में 90.3 पर्सेंटाइल थी। 2023 में यह बढ़कर 90.77 हुई थी। 2024 में जनरल कैटिगरी के लिए कटऑफ बढ़कर 93.23 पर्सेंटाइल हो गई थी।जेईई मेन 2025 में कितने स्टूडेंट्सजेईई मेन्स 2025 एग्जाम जनवरी और अप्रैल दो सत्र में हुआ। दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले छात्रों के बेस्ट स्कोर के आधार पर रैंक जारी की गई है। जेईई मेंस 2025 के पहले सत्र के रिजल्ट में जहां 14 टॉपर्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला था, वहीं दूसरे सत्र में 10 को यह स्कोर मिला है। इस तरह से कुल 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है। दोनों सत्रों को मिलाकर देखें तो 15,39,848 यूनीक कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हुए थे। यानी इतने स्टूडेंट्स ने दोनों सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन किया और दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले कुल 14,75,103 यूनीक कैंडिडेट रहे। यह करीब 95.79 प्रतिशत है। जनवरी सेशन में 13.11 लाख रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 12.58 लाख ने एग्जाम दिया था। अप्रैल में 10.61 लाख में से 9.92 लाख ने एग्जाम दिया। दोनों सत्रों में कॉमन कैंडिडेट यानी दोनों सत्रों के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 8,33,536 थे, जिनमें से 7,75,383 ने एग्जाम दिया।
General Cutoff For Jee Mains 2025 Jeemain Results 2025 Total Students Appeared In Jee Mains 2025 Jee Main Air 1 2025 Jee Advanced Cut Off 2025 Jee Mains जेईई मेंस टॉपर लिस्ट 2025 जेईई मेन्स टॉपर स्टेट वाइज 2025 जेईई मेंस कटऑफ 2025 कैटेगरी वाइज जेईई मेन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JEE Mains City Intimation Slip 2025: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ये रहा डॉयरेक्ट लिंकJEE Main 2025 Exam City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा का सिटी स्लिप जारी कर दी है. खबर में पढ़ें कैसे आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
Read more »
SBI Clerk Result 2025: कहां और कैसे चेक कर पाएंगे स्टेट बैंक में क्लर्क भर्ती का रिजल्ट?SBI Clerk Mains Exam: स्टेट बैंक क्लर्क रिजल्ट 2025 के साथ स्टेट वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी करेगा.
Read more »
JEE Advanced 2025: टॉप 5 IIT में एडमिशन के लिए चाहिए इतने नंबर! देखिए किस रैंक पर मिलेगी बेस्ट ब्रांचIIT JEE Advanced 2025 Expected Cut Off Rank: आईआईटी में प्रवेश जेईई एडवांस्ड के आधार पर होता है। शीर्ष 2.
Read more »
JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की जल्द होगी रिलीज, jeemain.nta.nic.in पर कर पाएंगे डाउनलोडएनटीए की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा परिणाम की घोषणा 17 अप्रैल 2025 को की जाएगी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.
Read more »
JEE Main 2025 Session 2 Result: जेईई मेन रिजल्ट के स्टेप्सNTA JEE Main Result 2025 LIVE Updates: किसी भी समय जेईई मेन रिजल्ट 2025 को लेकर डेट का अपडेट आ सकता है। ज्वाइंट एंट्रेंस इंजीनियरिंग परीक्षा का परिणाम लगभग 17 अप्रैल और ज्यादा से ज्यादा 20 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है। जेईई मेन्स 2025 का रिजल्ट jeemain.nta.nic.
Read more »
JEE Mains April Exam Result: क्या आज जारी होगा जेईई मेन्स सेशन-2 का रिजल्ट? जान लें क्या है चेक करने का तरीकाHow to check jee mains session-2 result: जेईई-मेन द्वारा दो विद्यार्थियों के समान टोटल एनटीए स्कोर पर टाई लगने का मैथड्स है.
Read more »
