जेईई एडवांस 2026 एग्जाम का आयोजन आईआईटी रुड़की की ओर से 17 मई को करवाया जायेगा। जो छात्र छात्राएं जेईई मेन एग्जाम में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करेंगे वे इसमें भाग लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। एप्लीकेशन डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई एडवांस की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। वर्ष 2026 के लिए JEE Advanced Exam का आयोजन इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा किया जायेगा। आईआईटी की ओर से अब इस परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा भी कर दी गई है। वेबसाइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक जेईई एडवांस 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 दिन रविवार को करवाया जायेगा। जेईई मेन में टॉप 2.
5 लाख रैंक वाले ले सकेंगे भाग आपको बता दें कि जेईई एडवांस एग्जाम में टॉप ढाई लाख रैंक वाले छात्र छात्राएं भाग ले पाएंगे। जेईई मेन एग्जाम का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करवाया जाता है। एनटीए की ओर से एग्जाम डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है। जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जनवरी 2026 तक एवं दूसरे सेशन की परीक्षा 1 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- पेपर 1 और पेपर 2। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा वहीं पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आवेदन डेट्स जल्द होंगी घोषित आईआईटी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस 2026 के लिए वेबसाइट लॉन्च करने के साथ एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही इस परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियों को घोषित कर दिया जायेगा। आवेदन डेट्स आते ही स्टूडेंट्स तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे। आवेदन के साथ ही छात्रों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करना आवश्यक होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाली सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी और पीडब्लूडी को 1600 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा अन्य सभी अभ्यर्थियों को 3200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- 'Parasocial' Cambridge Word 2025: कैम्ब्रिज ने अपनी डिक्शनरी में शामिल किया Parasocial वर्ड, यहां देखें इस शब्द के मायने
Jee Advanced 2026 Exam Date Jee Advanced 2026 Date Jee Advanced Date 2026 IIT Roorkee Jeeadv.Ac.In जेईई एडवांस 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CMAT 2026 एग्जाम डेट आउट, NTA इस दिन आयोजित करेगी परीक्षा, डायरेक्ट लिंक से चेक करें शेड्यूलCMAT 2026 Exam Date Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है.
Read more »
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ का हुआ ऐलान, किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड के बीच होगी कांटे की टक्करFIFA World Cup 2026 Draw: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अगले साल 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा. फीफा वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ का ऐलान हो गया है. फुटबॉल के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल गया है.
Read more »
JEE Advanced 2026: मई में इस दिन होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, 23 IIT की सीटों पर BTech में मिलेगा एडमिशनJEE Advanced schedule: जेईई एडवांस्ड एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा मई में होगी। यहां विस्तार से जानें।
Read more »
2026 में इन 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर ढैय्या, जानें उपायShani Sade Sati and Dhaiyya In 2026: साल 2026 में इन 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर ढैय्या, जानें उपाय
Read more »
2026 में इन 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर ढैय्या, जानें उपायShani Sade Sati and Dhaiyya In 2026: साल 2026 में इन 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर ढैय्या, जानें उपाय
Read more »
JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए डेट और गाइडलाइन जारी, चेक करें अपडेटदेश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. इस एग्जाम का आयोजन 17 मई, 2026 को किया जाएगा. इस साल ये परीक्षा IIT रुड़की की ओर से ली जाएगी.
Read more »
