JDU List Caste Calculus: ट्रिपल K और D पर नीतीश को भरोसा, JDU की पहली लिस्ट से M गायब

Jdu List Caste Calculus News

JDU List Caste Calculus: ट्रिपल K और D पर नीतीश को भरोसा, JDU की पहली लिस्ट से M गायब
Jdu Candidate ListJdu List Caste AnalysisJdu First List Candidate Name
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

JDU List Caste Calculus: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU उम्मीदवारों को टिकट सौंपे। इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की बजाय सीधे सीएम आवास में लिफाफा थमाया गया। पहली लिस्ट में नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग दिखी, जहां 'लव कुश' (कुर्मी, कोइरी), अति पिछड़ा, और पुराने सहयोगियों पर दांव लगाया गया। लिस्ट में 5 मंत्री और 30 नए चेहरे शामिल हैं, लेकिन कोई...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक नई परंपरा शुरू करते हुए, प्रेस कॉन्फ्रेंस की औपचारिक घोषणा को दरकिनार करते हुए, सीधे मुख्यमंत्री आवास में उम्मीदवारों को टिकट सौंपे। पूरे दिन सीएम आवास पर टिकट की उम्मीद में बुलाए गए प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। पहली सूची में नीतीश कुमार की पुरानी और परखी हुई सोशल इंजीनियरिंग की झलक साफ दिखाई देती है। पार्टी ने 'लव कुश' वोट बैंक और अति पिछड़ा समाज पर अपना फोकस बनाए रखा, जिसे JDU अपना कोर वोटर मानती है।पुराने फॉर्मूले पर भरोसा, यादवों से परहेजJDU की पहली लिस्ट में जातीय समीकरण में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर कुर्मी, कुशवाहा, मंडल, धानुक, राजपूत और भूमिहार जातियों पर ही दांव खेला है, जबकि बिहार की बहुसंख्यक यादव जाति से बचते नजर आए। टिकट वितरण में पुराने सहयोगियों को साधने की कोशिश की गई। समता पार्टी के समय से सहयोगी रहे बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह को पड़ोस के बरौली क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जो उनका गृह क्षेत्र भी है। इसी तरह, बरबीघा, शेखपुरा से डॉ.

कुमार पुष्पांजय को टिकट मिला है, जिनके पिता आरपी शर्मा भी पुराने सहयोगी थे। JDU अपने पारंपरिक और आजमाए हुए वोट बैंक को मजबूत कर रही है।ट्रिपल K और D पर नीतीश का दिखा भरोसाJDU की पहली लिस्ट में 'लव कुश' यानी ओबीसी समाज पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। कुल 57 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 23 टिकट 'लव कुश' समाज के नेताओं को दिए गए हैं। कुर्मी, कोइरी, धानुक और कुशवाहा जैसी जातियां 'लव कुश' कैटेगरी के मुख्य वोटर माने जाते हैं। इसके अलावा, JDU ने अति पिछड़ा समाज से भी 9 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। लिस्ट में 12 दलितों को भी प्रत्याशी बनाया गया है। JDU की इस रणनीति के पीछे अति पिछड़ा वर्ग को साधने का लक्ष्य है, जो 'साइलेंट वोटर' माने जाते हैं और सामाजिक सुरक्षा का वादा करने वाले नेता को चुनते हैं। वहीं, पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है।पांच मंत्रियों को टिकट, 50% नए चेहरेJDU की पहली सूची में मौजूदा मंत्रियों को भी मौका दिया गया है। पांच मंत्रियों - रत्नेश सदा, सुनील कुमार, विजय चौधरी, महेश्वर हजारी और श्रवण कुमार को विधानसभा का टिकट दिया गया है। इसके अलावा, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को भी टिकट मिला है। इस सूची की एक और महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें करीब 50 फीसदी नए चेहरे हैं। कुल 57 उम्मीदवारों में से 4 महिलाएं हैं, और 11 ऐसे प्रत्याशी भी शामिल हैं जिन्हें पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Jdu Candidate List Jdu List Caste Analysis Jdu First List Candidate Name Nitish Kumar Jdu List जेडीयू में किस जाति को कितना टिकट जेडीयू उम्मीदवारों की सूची जेडीयू लिस्ट का कास्ट एनालिसिस जेडीयू की पहली सूची उम्मीदवारों के नाम नीतीश कुमार ने जारी की जेडीयू की लिस्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार चुनाव- NDA में सीट बंटवारे पर नीतीश नाराज: कांग्रेस-RJD में भी खींचतान जारी; लालू ने प्रत्याशियों को ...बिहार चुनाव- NDA में सीट बंटवारे पर नीतीश नाराज: कांग्रेस-RJD में भी खींचतान जारी; लालू ने प्रत्याशियों को ...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

JDU Candidate Komal Singh: महेश्वर पर भारी पड़े दिनेश, बेटी कोमल को जदयू से टिकटJDU Candidate Komal Singh: महेश्वर पर भारी पड़े दिनेश, बेटी कोमल को जदयू से टिकटजदयू ने गायघाट सीट से कोमल सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जो दिनेश प्रसाद सिंह की बेटी हैं। यह सीट दिनेश प्रसाद सिंह और महेश्वर प्रसाद यादव के लिए प्रतिष्ठा का विषय थी, जिनके समर्थकों के बीच पहले एक सम्मेलन में भिड़ंत हुई थी। सीट शेयरिंग के बाद, सीट जदयू के खाते में वापस आ गई, और कोमल सिंह को उम्मीदवारी मिली, जबकि प्रभात किरण ने निराशा व्यक्त...
Read more »

टिकट को लेकर पटना बना राजनीतिक अखाड़ा, CM आवास के बाहर JDU नेताओं का हंगामाटिकट को लेकर पटना बना राजनीतिक अखाड़ा, CM आवास के बाहर JDU नेताओं का हंगामाबिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के साथ ही पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आवास पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का टिकट को लेकर जमावड़ा लगा रहा। गोपाल मंडल जैसे विधायकों ने टिकट कटने की आशंका में धरना दिया, तो वहीं भाजपा कार्यालय पर भी समर्थकों ने उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद हंगामा...
Read more »

बिहार विधानसभा चुनाव: JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्टबिहार विधानसभा चुनाव: JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्टजनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस लिस्ट में उन चार सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं जिन पर चिराग पासवान की पार्टी दावा कर रही थी। नीतीश कुमार कल से प्रचार अभियान शुरू करेंगे।
Read more »

धूमल, अनंत और अमरेंद्र... बाहुबलियों के रथ पर सवार JDU, मौजूदा मंत्रियों पर भी भरोसा, लिस्ट के अंदर की बातधूमल, अनंत और अमरेंद्र... बाहुबलियों के रथ पर सवार JDU, मौजूदा मंत्रियों पर भी भरोसा, लिस्ट के अंदर की बातJDU Candidate List For Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जिस लिस्ट के लिए बेसब्री से इंतजार हो रहा था, वो लिस्ट आखिरकार आ गई। JDU ने अपनी लिस्ट में जहां चिराग पासवान को चोट मारी, वहीं बाहुबलियों पर भी भरोसा जताया है।
Read more »

JDU Candidate List 2025: जदयू की पहली लिस्ट में 3 दिग्गजों का कटा टिकट, 27 सीटों पर नए प्रत्याशीJDU Candidate List 2025: जदयू की पहली लिस्ट में 3 दिग्गजों का कटा टिकट, 27 सीटों पर नए प्रत्याशीजदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। तीन विधायकों को टिकट नहीं मिला है, और 27 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। सूची में चार महिलाओं को भी शामिल किया गया है। कुशेश्वर स्थान के विधायक अमन हजारी, बरबीघा के सुदर्शन और सकरा के अशोक कुमार चौधरी का टिकट काटा गया है। मधेपुरा से कविता साहा को टिकट मिला...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:18:18