JAC Inter Result 2019: स्कूल में नहीं था साइंस का टीचर, फिर भी साइंस स्ट्रीम में टॉपर बना दाल बेचने वाले का बेटा
JAC Inter Result 2019: स्कूल में नहीं था साइंस का टीचर, फिर भी साइंस स्ट्रीम में टॉपर बना दाल बेचने वाले का बेटा जनसत्ता ऑनलाइन May 16, 2019 5:31 PM प्रतीकात्मक फोटो JAC Inter Result 2019: झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें राधेश्याम साहा ने टॉप किया है, जो गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि राधेश्याम के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि उनके पिता गांव के बाजार में दाल बेचकर गुजारा चलाते हैं। वहीं, स्कूल में साइंस टीचर नहीं होने के बावजूद उन्होंने इस विषय में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। बता दें कि झारखंड बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें साइंस स्ट्रीम के 57 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम में 70.
44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। टीचर बनना चाहते हैं साहाः पाकुड़ जिले के शहरग्राम के रहने वाले राधेश्याम का कहना है कि उन्होंने यह मुकाम बिना किसी साइंस टीचर्स की मदद से हासिल किया। वह बताते हैं कि स्कूल में साइंस टीचर नहीं थे, लेकिन बाकी अन्य टीचर्स ने काफी मदद की और मुझ पर अतिरिक्त दबाव नहीं दिया। 10वीं में 82.2 फीसदी लाने वाले राधेश्याम ने 12वीं में 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं।इतने मिले मार्क्स: बता दें कि राधेश्याम को फिजिक्स में 96 अंक, केमिस्ट्री में 91, मैथमैटिक्स में 98, इकोनॉमिक में 89 और इंग्लिश में 75 अंक मिले हैं। राधेश्याम का कहना है कि टॉप करने के बारे में उन्होंने कभी सोचा तक नहीं था। वह भविष्य में शिक्षक बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि हमारे गांव में शिक्षा की सुविधा नहीं है। ऐसे में मैं शिक्षक बनकर इस कमी को दूर करना चाहता हूं। टीचर ने माफ की फीस : राधेश्याम के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में उनके बड़े भाई ने काफी मदद की। उन्होंने राधेश्याम को पाकुड़ से 80 किलोमीटर दूर दुमका जाकर कोचिंग लेने की सलाह दी। बता दें कि उनके बड़े भाई कॉलेज के सेकंड ईयर के छात्र हैं। राधेश्याम दुमका में पढ़ सकें, इसके लिए उनके भाई ने पास में कोचिंग में पढ़ाना शुरू कर दिया। वहीं, राधेश्याम की लगन देखकर दुमका में उनके टीचर ने कोचिंग फीस भी माफ कर दी। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मथुरा: प्रत्याशियों का दावा- ईवीएम को चूहों से खतरा, अधिकारियों ने किया इनकार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए मांग की थी कि जहां ईवीएम रखी हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए। जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, 'ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रॉङ्गरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है।'
Read more »
Airtel लाया 249 रुपये वाला प्लान, कॉल-डेटा के अलावा मिलेंगे ये फायदेएयरटेल ने एक नए 249 रुपये वाले प्लान को पेश किया है. इसमें ग्राहकों को कॉल, डेटा और एसएमएस के अलावा कुछ और भी फायदे मिलेंगे. यहां जानें विस्तार से.
Read more »
हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »
क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »
खुदरा के झटके के बाद थोक महंगाई में थोड़ी राहत, अप्रैल में गिरावटचुनावी सीजन में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है.
Read more »
अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »
12वीं विज्ञान-वाणिज्य का रिजल्ट जारी, साइंस में 92.88 और कॉमर्स में 91.46% छात्र हुए सफलविज्ञान वर्ग का परिणाम पिछले साल की तुलना में 6 फीसदी अधिक रहा दोनों वर्ग में बेटियां रहीं आगे, विज्ञान में 95.86 और कॉमर्स में 95.31% सफल | 12th science-commerce result of board secondary education rajasthan today
Read more »
RBSE Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले इस लिंक से देखेंRBSE 12th Result 2019 जारी कर दिया गया है. 12वीं में साइंस में 92.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए, जबकि कॉमर्स में 91.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. दोनों कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम मिलकार 87.78% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. साइंस और कॉमर्स दोनों में ही लड़कियों ने मारी बाजी है. साइंस में 91.59 फीसद लड़के और 95.86 फीसद लड़कियां पास हुई है.
Read more »
