Jyeshtha Purnima 2024 Date: जून के मध्य में ज्येष्ठ पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन चंद्र देव के साथ मां लक्ष्मी, विष्णु जी और शिव जी की पूजा करने का विधान है।
Jyeshtha Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। साल भर में कुल 12 पूर्णिमा तिथि पड़ती है और हर एक पूर्णिमा का अपना एक महत्व है। ऐसे ही ज्येष्ठ पूर्णिमा काफी खास मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्र देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर काफी अच्छे योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त के साथ-साथ महत्व.
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि और मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 21 जून को सुबह 7 बजकर 31 मिनट से शुरू हो रही है, जो 22 जून को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदया तिथि के हिसाब से ज्येष्ठ पूर्णिमा 21 जून 2024 को मनाई जा रही है। ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तकविजय मुहूर्त - 21 जून को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।गोधूलि मुहूर्त - 21 जून को शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तकनीतिशा मुहूर्त- 21 जून को रात 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक ज्येष्ठा पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा के लिए शिव वास योग सुबह 6 बकर 38 मिनट से 23 जून को सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक है। ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह तीसरा माह माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। दान देने से पितरों को शांति और मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही महिलाएं इस दिन वट सावित्री का व्रत भी रखती है। पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इसके बाद जल ग्रहण करती है। मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान, पूजा पाठ करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Auspicious Yoga Jyeshtha Purnima Lord Shiva Jyeshtha Purnima 2024 Date Jyeshtha Purnima 2024 In Hindi Jyeshtha Purnima 2024 Tithi Jyeshtha Purnima 2024 Kab Hai Jyeshtha Purnima 2024 Shubh Muhurat Jyeshtha Purnima 2024 Upay ज्येष्ठ पूर्णिमा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Buddha Purnima 2024: इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा? 3 शुभ संयोग के साथ स्वर्ग की भद्रा भी, जान लें इस दिन का ...kab hai buddha purnima 2024 date: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं.
Read more »
Vaishakh Purnima पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन राशियों के चमक जाएंगे सितारेVaishakh Purnima 2024: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बेहद शुभ माना गया है, वहीं वैशाख पूर्णिमा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Guru Purnima 2024: गुरू पूर्णिमा कब है, जानें इसका महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और तरीकाGuru Purnima 2024: साल 2024 में गुरू पूर्णिमा कब है, गुरू की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन का क्या धार्मिक महत्व है आइए जानते हैं.
Read more »
Ganga Dussehra 2024 Date: गंगा दशहरा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और गंगा स्नान का महत्वगंगा दशहरा इस बार 16 जून को है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने और दान पुण्य के कार्य करने का खास महत्व होता है। आइए जानते हैं गंगा दशहरे बारे में और विस्तार से और क्यों मनाते हैं यह...
Read more »
Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन 3 चीजों का दान दिलाएगा अपार धन-दौलतज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस तिथि पर श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है जो लोग इस पवित्र दिन का व्रत रखते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा यह तिथि दान-पुण्य Jyeshtha Purnima 2024 Daan के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती...
Read more »
Jyeshtha Amavasya 2024: इस दिन मनाई जाएंगी ज्येष्ठ अमावस्या, जानें तारीख और शुभ मुहूर्तसनातन धर्म में हर अमावस्या का विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान दान भी किया जाता है. ऐसे में ज्येष्ठ माह में अमावस्या तिथि कब पड़ेगी जानें यहां.
Read more »