Joe Root: केनिंग्टन ओवल में खूब चलता है जो रूट का बल्ला, आंकड़े बढ़ा सकते हैं टीम इंडिया की टेंशन

Sports News In Hindi News

Joe Root: केनिंग्टन ओवल में खूब चलता है जो रूट का बल्ला, आंकड़े बढ़ा सकते हैं टीम इंडिया की टेंशन
Ind-Vs-EngIndia-Vs-EnglandJoe-Root
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

Joe Root: भारत के खिलाफ भारत को अगला टेस्ट मैच केनिंग्टन ओवल में खेलना है. आइए जानते हैं कि इस मैदान पर स्टार बल्लेबाज जो रूट के रिकॉर्ड्स कैसे हैं. क्रिकेट | खेल समाचार

Joe Root Record at Kennington Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी व 5वां टेस्ट मैच केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. एक ओर जहां, भारत मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेगा, तो वहीं मेजबान इंग्लिश टीम सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इंग्लैंड को अगर मैच जीतना है, तो उनके स्टार बल्लेबाज का बल्ला चलना काफी जरूरी है. तो आइए इस मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि केनिंग्टन ओवल में जो रूट के रिकॉर्ड्स कैसे हैं. Advertisment केनिंग्टन ओवल में कैसा है जो रूट का रिकॉर्ड? ये बात किसी से छिपी नहीं है कि जो रूट मेजबान टीम के सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक हैं. जब वह एक बार क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है. अब यदि केनिंग्टन ओवल में जो रूट के आंकड़ों पर गौर करें, तो इस मैदान पर उन्होंने 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 20 पारियों में उन्होंने 41.74 के औसत और 59.13 की स्ट्राइक रेट के साथ 793 रन बनाए हैं. इस मैदान पर रूट के बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक आ चुके हैं. वहीं, वह यहां सिर्फ एक बार ही डक पर आउट हुए हैं. इस सीरीज में भी बोल रहा है रूट का बल्ला भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान 4 मैच की 7 पारियों में उन्होंने 67.17 के औसत से 403 रन बनाए हैं और वह इस सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. मैनचेस्टर टेस्ट में तो रूट ने 150 रनों की कमाल की शतकीय पारी खेली थी और अपनी टीम को 669 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. जो रूट के पास है इतिहास रचने का मौका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड जो रूट के नाम पर पहले से ही दर्ज है. उन्होंने अब तक खेले गए 68 मैचों की 124 पारियों में 52.61 के औसत से 5946 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतक और 22 अर्धशतक भी आए हैं. अब सिर्फ 54 रन बनाते ही रूट WTC में 6 हजार रन पूरे कर लेंगे. ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पांचवें टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लेकर आई बड़ी अपडेट, टीम में होने वाले हैं 3 बदलाव ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? जहां खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मैच

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Ind-Vs-Eng India-Vs-England Joe-Root

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन को किन 3 बुरी ताकतों से लगता है डर, शिंजियांग अलग होगा? भारत में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान पर चुप्पी क्योंचीन को किन 3 बुरी ताकतों से लगता है डर, शिंजियांग अलग होगा? भारत में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान पर चुप्पी क्योंचीन में उइगर मुस्लिमों का उत्पीड़न जारी है। यह वही चीन है, जो भारत में आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान को कुछ नहीं कहता है। जानते हैं चीन की दोगली नीति क्या है
Read more »

IND vs ENG: 58 साल से एजबेस्टन का 'दुर्ग' नहीं तोड़ सकी है टीम इंडिया, आंकड़े बढ़ा सकते हैं गिल-गंभीर की मुसीबतेंIND vs ENG: 58 साल से एजबेस्टन का 'दुर्ग' नहीं तोड़ सकी है टीम इंडिया, आंकड़े बढ़ा सकते हैं गिल-गंभीर की मुसीबतेंभारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में 2 जुलाई से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोमांच चरम पर है. हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वापसी की तलाश में है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 371 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज़ कर जीत लिया था.
Read more »

सचिन, पोंटिंग और द्रविड़... एक साथ कई दिग्गजों को पीछे छोड़ेंगे जो रूट, आंकड़े दे रहे गवाहीसचिन, पोंटिंग और द्रविड़... एक साथ कई दिग्गजों को पीछे छोड़ेंगे जो रूट, आंकड़े दे रहे गवाहीभारतीय क्रिकेट टीम 23 जुलाई से टीम इंडिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Read more »

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाजइंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाजभारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला बेजोड़ अंदाज में बोल रहा है। उनके नाम कई कीर्तिमान मैनचेस्टर टेस्ट में हो सकते हैं।
Read more »

भारत के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टॉस होते ही शुभमन गिल की टीम ने बना दिया रिकॉर्डभारत के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टॉस होते ही शुभमन गिल की टीम ने बना दिया रिकॉर्डभारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। मुकाबले में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है।
Read more »

IND vs ENG: भारत में वारिस नजर रहेIND vs ENG: भारत में वारिस नजर रहेभारतीय टीम मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ गई है। रची जा रही ओली पोप और जो रूट की साझेदारी भारत को चुनौती दे रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:44:56