Joe Biden News: शनिवार को ही राष्ट्रपति के सहयोगी उनके लिए एक कैंपेन शेड्यूल तैयार कर रहे थे, जिसे अगले हफ्ते व्हाइट हाउस उनके लौटने पर पूरा किया जाना था.
Joe Biden: शनिवार तक चुनाव लड़ने पर अड़े थे जो बाइडेन, फिर रविवार को क्यों बदला मन, 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ? Joe Biden News: शनिवार को ही राष्ट्रपति के सहयोगी उनके लिए एक कैंपेन शेड्यूल तैयार कर रहे थे, जिसे अगले हफ्ते व्हाइट हाउस उनके लौटने पर पूरा किया जाना था.
हर दिन और जवां होती जा रहीं 43 साल की श्वेता तिवारी, मानो थम-सी गई है उम्र, लेटेस्ट तस्वीरें हैं सबूतIndia Russia Ties: भारत-रूस की दोस्ती अमेरिका को रास क्यों नहीं आती, बस इस एक बयान में छिपा राजएआई फैशन शो में वर्ल्ड लीडर्स का जलवा, एलन मस्क ने शेयर किया पीएम मोदी, ट्रंप और ओबामा का वर्चुअल वीडियोभारत को 'मिस यूनिवर्स' में किया रिप्रेजेंट, दीं ब्लॉकबस्टर फिल्में, फिर भी 22 साल से बॉलीवुड में कर रहीं स्ट्रगल राष्ट्रपति के सीनियर व्हाइट हाउस कर्मचारी और चुनावी कैंपेन टीम पिछले हफ्ते तक इस बात पर जोर दे रहे थे कि बाइडेन 2024 की दौड़ में बने रहने की योजना बना रहे हैं. हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर उन्हें पद से हटने के लिए लगातार आवाज़ें उठ रही थीं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को ही राष्ट्रपति के सहयोगी उनके लिए एक कैंपेन शेड्यूल तैयार कर रहे थे, जिसे अगले हफ्ते व्हाइट हाउस लौटने पर पूरा किया जाना था. बता दें बाइडेन फिलहाल कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अपने डेलावेयर निवास पर आइसोलेशन में हैं. बाइडेन ने खुद इस बात पर ज़ोर दिया कि वे अभी भी चुनाव लड़ रहे हैं. वह कुछ डेमोक्रेट्स द्वारा उन पर हटने का दबाव डालने नाराज हो गए थे क्योंकि यह सार्वजनिक रूप से सामने आने लगा था.सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह तक राष्ट्रपति ने अपना मन बदल लिया था. इससे पहले शनिवार की शाम बिडेन ने इस बात पर विचार करना शुरू किया कि क्या उन्हें हट जाना चाहिए, जो उनके 50 साल के राजनीतिक करियर का सबसे कठिन फैसला होने वाला था. बाइडेन ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ बैठक की, जिसमें उनके सबसे करीबी सलाहकारों में से एक स्टीव रिचेट्टी, उनके मुख्य रणनीतिकार माइक डोनिलॉन, उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एनी टॉमसिनी और फर्स्ट लेडी जिल बिडेन के चीफ ऑफ स्टाफ एंथनी बर्नल शामिल थे. बिडेन और उनके सहयोगियों ने नए मतदान डेटा पर गहन विचार-विमर्श किया और चर्चा की कि क्या वे वर्तमान राजनीतिक हालात में डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकते हैं.नए डाटा को देखते हुए और पार्टी के भीतर और बढ़ते दवाब के बीच राष्ट्रपति को फैसला लेना था. उन्होंने डोनिलन के साथ मिलकर ऐतिहासिक बयान का मसौदा तैयार किया, जो उम्मीदवारी को समाप्त कर देगा. रिचेटी ने घोषणा को लागू करने और अन्य कर्मचारियों को सूचित करने के विवरण पर काम किया.रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि बिडेन ने रविवार की सुबह अपने चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला लिया. उन्होंने चीफ ऑफ स्टाफ जेफ जिएंट्स, अपने अभियान अध्यक्ष जेन ओ'मैली डिलन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अलग-अलग फोन करके इस बारे में सूचित किया. रविवार दोपहर 13:45 EDT पर, राष्ट्रपति ने अपने सबसे सीनियर व्हाइट हाउस और कैंपेन अधिकारियं के साथ एक वीडियो कॉल की. इसमें अनीता डन भी शामिल थीं, जो व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशन रणनीति का मैनेजमेंट देखती हैं. एक मिनट बाद, उन्होंने एक सार्वजनिक बयान जारी किया जिसने पूरे अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य को झकझोर कर रख दिया और 2024 के चुनाव को उलट दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिग बॉस OTT 3 LIVE: रणवीर शौरी और शिवानी कुमारी को कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, नए ड्रामे से सब हैरान'बिग बॉस ओटीटी 3' में 28 जून को 8वें एपिसोड में क्या-क्या हुआ, पढ़िए अपडेट्स:
Read more »
Trump Shooting Photos: भाषण...गोलीबारी और खून, सीक्रेट सर्विस ने कैसे ट्रंप की बचाई जान, तस्वीरों में देखेंअमेरिका में शनिवार को एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति पर गोली दागी गई।
Read more »
कमला हैरिस हो सकती हैं अमेरिका की राष्ट्रपति- जो बाइडेन के इस बयान के क्या हैं मायने?Joe Biden News: जो बाइडेन का यह बयान खासा चौंकाने वाला है क्योंकि अभी तक वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर अड़े हुए थे और अपनी जीत का दावा कर रहे थे.
Read more »
Joe Biden Covid Positive: जो बाइडेन को कोविड, क्या हट जाएंगे राष्ट्रपति पद की दौड़ से?अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी सरगर्मियों के बीच जो बाइडेन कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं. हालांकि लक्षण हल्के बताए जा रहे हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया.
Read more »
US Elections 2024: जो बाइडेन के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?Joe Biden News: यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने का एलान करते हुए कहा, ‘यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है.
Read more »
जो बाइडेन का बहुत बड़ा फैसलाJoe Biden Quits Presidential Race: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। जो बाइडेन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
