Jodhpur Crime : एसबीआई के मैनेजर का गबन, 50 लोगों को 57.55 लाख रुपए

Big Fraud In SBI Bank News

Jodhpur Crime : एसबीआई के मैनेजर का गबन, 50 लोगों को 57.55 लाख रुपए
Crime NewsJodhpur Crime NewsJodhpur Crime: SBI Manager Embezzles Rs 57.55 Lakh
  • 📰 rpbreakingnews
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 53%

– लूनी की एसबीआइ शाखा का मामला, शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, आंतरिक जांच के बाद मैनेजर निल​म्बित

जोधपुर. भारतीय स्टेट बैंक की लूनी शाखा में 57.55 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह राशि 50 लोगों के बैंक खातों में अवैध तरीके से ट्रांसफर की गई थी। अधिकांश खाताधारकों ने वाउचर से राशि निकाल भी ली। बैंक की आंतरिक जांच में घोटाले की पुष्टि होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ लूनी थाने में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज करवाया है। शाखा प्रबंधक को निलम्बित कर दिया गया है। थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि एसबीआई के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुखदेव सोलंकी ने लूनी के पूर्व शाखा प्रबंधक भरतदेव मेघवाल के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि शाखा में भरतदेव के पदस्थानापन्न से पहले शाखा का सरप्लस फण्ड 58,00,035.

75 रुपए था। जिसे बैंकर्स चेक बनाकर 20 मार्च 2019 को बैंक में सुरक्षित रखा गया था। कुछ समय बाद भरतदेवलूनी में एसबीआइ शाखा प्रबंधक लगाए गए थे। इस दौरान उन्होंने 9 दिसम्बर 2022 से 30 जनवरी 2023 के बीच 50 अनाधिकृत व्यक्तियों-खाता धारकों-कृषकों व अन्य के बैंक खातों में 57,55,140 रुपए ट्रांसफर कर दिए। गबन का संदेह होने पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से आंतरिक जांच के लिए विष्णु कुमावत व रामधन मीणा को लूनी शाखा भेजा गया। सरप्लस फण्ड व अन्य प्रविष्टियों की जांच की तो गबन का पता लगा। विष्णु ने 31 व रामधन ने 15 पृष्ठ की जांच रिपोर्ट बैंक को सौंपी। अवकाश के दिन भी काम कर घोटाला किया जांच में सामने आया कि शाखा प्रबंधक ने जिन-जिन लोगों के खातों में राशि ट्रांसफर की थी, उन्हें यह राशि भेजने का अधिकार तक नहीं था। शाखा प्रबंधक ने अवकाश के दिन भी बैंक के सॉफ्टवेयर में बंक करके प्रवष्टियांकरवाईं थी। उसने पद का दुरुपयोग कर अधीनस्थ कर्मचारी प्रकाश गहलोत व गौरव शर्मा को निर्देश देकर प्रविष्टियां कराईं। निल​म्बित कर एफआइआर दर्ज कराई है… आंतरिक जांच में गबन की पुष्टि हुई। मार्च में तत्कालीन शाखा प्रबंधक भरतदेव को निलम्बित कर दिया गया था। अब मामला दर्ज कराया गया है। सुखदेव सोलंकी, मुख्य प्रबंधक, एसबीआइ क्षेत्रीय कार्यालय

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

rpbreakingnews /  🏆 11. in İN

Crime News Jodhpur Crime News Jodhpur Crime: SBI Manager Embezzles Rs 57.55 Lakh Rajasthan Crime News | Jodhpur News | News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज तो रो दिए निवेशक, भरभराए बाजार में ₹2.25 लाख करोड़ स्‍वाहा!आज तो रो दिए निवेशक, भरभराए बाजार में ₹2.25 लाख करोड़ स्‍वाहा!भारी मुनाफावसूली के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट आई, जिससे निवेशकों को 2.25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 732.96 अंक गिरकर 73,878.
Read more »

Sikar News: 83 लाख रुपए के ठगी का ममला आया सामने, साइबर थाने में केस दर्जSikar News: 83 लाख रुपए के ठगी का ममला आया सामने, साइबर थाने में केस दर्जSikar News: सीकर जिले में 83 लाख रुपए के ठगी का ममला सामने आया है. ठगी का ममला साइबर थाने में मामला दर्ज हुआ.
Read more »

Chardham Yatra: चरम पर आस्था...पंजीकरण की संख्या 26 लाख पार, दर्शन के लिए धामों में उमड़ रही भीड़, तस्वीरेंChardham Yatra: चरम पर आस्था...पंजीकरण की संख्या 26 लाख पार, दर्शन के लिए धामों में उमड़ रही भीड़, तस्वीरेंचारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सोमवार को 26 लाख को पार कर गया। पंजीकरण का यह रिकॉर्ड 15 अप्रैल से 13 मई के बीच कायम हुआ है।
Read more »

Cyclone Remal: 135 km की रफ्तार से टकराया साइक्लोन ‘रेमल’, बंगाल के कई इलाके प्रभावित, जानें ताजा अपडेटCyclone Remal Updates: पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में रेमल के पहुंचने के बाद 1 लाख से ज़्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित इलाकों में ले जाया गया है।
Read more »

Chhindwara Crime: एमपी के छिंदवाड़ा में दिल दहालादेने वाली वारदात, परिवार के मुखिया ने 8 लोगों को काटा फिर उठाया ये कदमChhindwara Crime: एमपी के छिंदवाड़ा में दिल दहालादेने वाली वारदात, परिवार के मुखिया ने 8 लोगों को काटा फिर उठाया ये कदमChhindwara Crime: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड से मची सनसनी, परिवार के मुखिया ने 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर खुद को लगा ली फांसी
Read more »

एसबीआई कर्मचारियों पर बंदिश, जेरोधा, ग्रो, अपस्टाॅक में नहीं खरीद-बेच सकते शेयर; जान लें बैंक का नया नियमएसबीआई कर्मचारियों पर बंदिश, जेरोधा, ग्रो, अपस्टाॅक में नहीं खरीद-बेच सकते शेयर; जान लें बैंक का नया नियमSBI Latest Update: बैंक ने आदेश में अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को एसबीआई समूह के बाहर डिपॉजिटरी के साथ डीमैट या ट्रेडिंग खाते नहीं चलाने का निर्देश दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:15:01