Jharkhand: झारखंड विधानसभा में कृषि बजट पास, हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Jharkhand Government News

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में कृषि बजट पास, हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज
Jharkhand
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

Jharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Assembly | Jharkhand Government | Jharkhand Assembly passes agriculture budget of 4884 crore rupees | Jharkhand Mahila Kisan Yojana | cold storage open in every Jharkhand constituency |

" Jharkhand : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को द्वितीय पाली में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के 4884.20 करोड़ रुपये के बजट पर चर्चा हुई. हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने इस पर कटौती प्रस्ताव लाया, लेकिन चर्चा के बाद सदन ने बजट को पारित कर दिया.

विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने घोषणा की कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज खोलेगी, ताकि किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकें और उन्हें उचित दाम मिल सके. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है और सरकार तीन नई योजनाएं शुरू करेगी.Advertisment शुरू की जाएगी महिला किसान खुशहाली योजना राज्य योजना के तहत "महिला किसान खुशहाली योजना" शुरू की जाएगी. इसका उद्देश्य महिला किसानों की आय बढ़ाना, उत्पादन क्षमता मजबूत करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है. साथ ही केंद्र की योजनाओं के तहत दलहन मिशन और मखाना विकास योजना लागू की जाएगी, जिससे दलहन उत्पादन बढ़ेगा, पोषण सुरक्षा मजबूत होगी और मखाना जैसी नकदी फसलों को बढ़ावा मिलेगा. पक्ष-विपक्ष ने रखी अपनी बात मंत्री ने कहा कि सरकार के पास अभी चार साल हैं और सभी वादे पूरे किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पिछले बजट का 65 प्रतिशत खर्च हो चुका है और 31 मार्च तक 80-90 प्रतिशत राशि खर्च करने का लक्ष्य है. उन्होंने केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों की एमएसपी अनुशंसा को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया. यह भी पढ़ें- JPSC 14वीं परीक्षा में आयु सीमा विवाद खत्म, सीएम हेमंत सोरेन की घोषणा से हजारों अभ्यर्थियों को राहत; जल्द जारी होगी नई अधिसूचना वहीं भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सवाल उठाया कि जब पिछले वर्ष की आधी राशि सरेंडर हो गई तो भारी बजट की जरूरत क्या है. उन्होंने धान खरीद को लेकर सरकार पर वादा निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया. अन्य विधायकों ने भी धान खरीद, बिचौलियों की समस्या, हाथियों से फसल नुकसान और वैल्यू एडिशन की कमी जैसे मुद्दे उठाए. सत्ता पक्ष के विधायकों ने बजट को किसानों के हित में बताया और कहा कि इससे राज्य में कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी. यह भी पढ़ें- झारखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 'पे एंड प्ले स्कीम' से निखारें अपना स्कील्स"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Jharkhand

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

झारखंड में अगले 24 घंटे रहेगी ठंडक: शुक्रवार से ही 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा, चाईबासा में 33.2 डिग्री वाली गर्...झारखंड में अगले 24 घंटे रहेगी ठंडक: शुक्रवार से ही 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा, चाईबासा में 33.2 डिग्री वाली गर्...Jharkhand weather updates: Temperature to rise from Friday, expect heat in Chaibasa and cold in Gumla. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »

Jharkhand Nikay Chunav Today Result: 2018 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में मामूली गिरावटJharkhand Nikay Chunav Today Result: 2018 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में मामूली गिरावटJharkhand Municipal Election Result 2026 Live: झारखंड में आज काउंटिंग का दिन है। 48 नगर निकायों में हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होने वाली है। बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में 1,309 टेबलों पर काउंटिंग की तैयारी है। निकाय चुनाव में 63.
Read more »

झारखंडः 48 नगर निकायों के लिए 1309 टेबल पर होगी वोटो की गिनती, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेजझारखंडः 48 नगर निकायों के लिए 1309 टेबल पर होगी वोटो की गिनती, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेजJharkhand Municipal Election Result 2026-झारखंड में 28 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 27 फरवरी को वोटों की गिनती को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए राज्यभर में 1309 टेबल बनाए गए हैं। धनबाद को छोड़कर सभी निकाय क्षेत्रों में एक दिन में परिणाम मिल जाने की संभावना...
Read more »

झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान: रंगों के त्योहार तक मौसम गर्म हो जाने का अनुमान, सुबह-रात लोगों को महसूस होग...झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान: रंगों के त्योहार तक मौसम गर्म हो जाने का अनुमान, सुबह-रात लोगों को महसूस होग...Jharkhand weather update 2026, temperature rising from today, light chill morning and evening.
Read more »

झारखंडः 48 नगर निकायों के लिए 1309 टेबल पर होगी वोटो की गिनती, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेजझारखंडः 48 नगर निकायों के लिए 1309 टेबल पर होगी वोटो की गिनती, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेजJharkhand Municipal Election Result 2026-झारखंड में 28 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 27 फरवरी को वोटों की गिनती को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए राज्यभर में 1309 टेबल बनाए गए हैं। धनबाद को छोड़कर सभी निकाय क्षेत्रों में एक दिन में परिणाम मिल जाने की संभावना...
Read more »

Jharkhand Budget Session: झारखंड बजट सत्र का सातवां दिन खत्म, सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उठाए कई सवालJharkhand Budget Session: झारखंड बजट सत्र का सातवां दिन खत्म, सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उठाए कई सवालJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand Budget Session | Jharkhand Budget Session 2026 | Jharkhand | Latest Jharkhand News | Budget Session in Jharkhand | Jharkhand Assembly | JMM | BJP | Congress | झारखंड
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:45:06