प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दर्ज शिकायत के आधार पर की जा रही है। पूर्व कर्मचारी ने दर्ज कराई थी मारपीट की शिकायत जानकारी के अनुसार, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जलापूर्ति घोटाले से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की। डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं जांच सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस टीम ईडी कार्यालय में मौजूद तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर रांची पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दावा गोपनीयता की शर्त पर रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारपीट के आरोपों के मद्देनजर ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके। पश्चिम बंगाल प्रकरण के बाद बढ़ी संवेदनशीलता यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। उस दौरान ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी की थी, जिसमें जबरन प्रवेश और दस्तावेज चोरी के आरोप लगे थे। ईडी कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पढ़ें- Jharkhand: गुमला में भीषण सड़क हादसा, पिक-अप वैन और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत और चार घायल बाबूलाल मरांडी ने जताई साक्ष्य से छेड़छाड़ की आशंका इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों के अहम साक्ष्यों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास हो सकता है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय में हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। पूर्व में भी ईडी पर आरोप लगा चुके हैं मुख्यमंत्री गौरतलब है कि जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली स्थित अपने आवास पर की गई तलाशी को लेकर ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि ईडी की कार्रवाई उन्हें और उनके समुदाय को परेशान और बदनाम करने के उद्देश्य से की गई। मामला न्यायालय में लंबित मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण में झारखंड उच्च न्यायालय में सीबीआई जांच की मांग भी की थी। ईडी अधिकारियों द्वारा एससी-एसटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों से जुड़ा यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।.
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दर्ज शिकायत के आधार पर की जा रही है। पूर्व कर्मचारी ने दर्ज कराई थी मारपीट की शिकायत जानकारी के अनुसार, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जलापूर्ति घोटाले से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की। डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं जांच सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस टीम ईडी कार्यालय में मौजूद तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर रांची पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दावा गोपनीयता की शर्त पर रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारपीट के आरोपों के मद्देनजर ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके। पश्चिम बंगाल प्रकरण के बाद बढ़ी संवेदनशीलता यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। उस दौरान ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी की थी, जिसमें जबरन प्रवेश और दस्तावेज चोरी के आरोप लगे थे। ईडी कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पढ़ें- Jharkhand: गुमला में भीषण सड़क हादसा, पिक-अप वैन और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत और चार घायल बाबूलाल मरांडी ने जताई साक्ष्य से छेड़छाड़ की आशंका इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों के अहम साक्ष्यों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास हो सकता है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय में हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। पूर्व में भी ईडी पर आरोप लगा चुके हैं मुख्यमंत्री गौरतलब है कि जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली स्थित अपने आवास पर की गई तलाशी को लेकर ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि ईडी की कार्रवाई उन्हें और उनके समुदाय को परेशान और बदनाम करने के उद्देश्य से की गई। मामला न्यायालय में लंबित मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण में झारखंड उच्च न्यायालय में सीबीआई जांच की मांग भी की थी। ईडी अधिकारियों द्वारा एससी-एसटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों से जुड़ा यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
Ranchi Police Ed Office Alleged Assault Case Ed Office Investigation Political Controversy Jharkhand Enforcement Directorate News Ranchi Latest Update Political News Ranchi News In Hindi Latest Ranchi News In Hindi Ranchi Hindi Samachar झारखंड न्यूज़ रांची पुलिस ईडी ऑफिस कथित मारपीट का मामला ईडी ऑफिस जांच राजनीतिक विवाद झारखंड प्रवर्तन निदेशालय न्यूज़ रांची लेटेस्ट अपडेट राजनीतिक न्यूज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, 10 से 15 फरवरी के बीच हो सकता है मतदानJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Election Commission | Jharkhand Nikay Chunav Date | Jharkhand Chunav | JMM | BJP | Congress |
Read more »
Jharkhand: जमशेदपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी के अपहरण की आशंका, सकते में पुलिसजमशेदपुर के प्रमुख उद्योगपति परिवार के 22 वर्षीय सदस्य कैरव गांधी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। उनकी कार चांडिल के कांदरबेड़ा में लावारिस मिली, जिससे अपहरण की आशंका गहरा गई है। कैरव आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में निदेशक थे। पुलिस ने सीमाओं को सील कर जांच तेज कर दी...
Read more »
BIG BREAKING on ED VS IPAC Case:IPAC কাণ্ডে হাইকোর্টে ধুন্ধুমার! কী কী বাজেয়াপ্ত হল? খুলল কি সবুজ ফাইলের রহস্য? আদালতে বিস্ফোরক ইডি...ED raid in IPAC office Kolkata as well as Pratik Jain house CM Mamata Banerjee angry file ED officials highcourt aginst unconstitutional work Kolkata Police DC Highcourt hearing
Read more »
ED IPAC Case: শকিং! দৃষ্টান্তমূলক ব্যবস্থা নিক আদালত! ডিজি রাজীব কুমারের অপসারণ চেয়ে সুপ্রিম দরবার ইডির, অতীত টেনে কড়া সওয়াল...ED Demands IPS Rajiv Kumar Removal from DGP West Bengal post in Supreme Court ED IPAC Case hearing going on
Read more »
ED vs IPAC in Supreme Court: সুপ্রিম কোর্টে ইডির বেনজির অভিযোগ! মুখ্যমন্ত্রী আমাদের অফিসারের ফোনও তুলে নিয়ে গিয়েছেন...In Supreme Court ED has stated thay CM Mamata Banerjee has snached the mobile of ED officer during IPAC raids
Read more »
रांची ED ऑफिस में जांच करने पहुंची झारखंड पुलिस: अधिकारियों पर पूछताछ के नाम पर मारपीट का आरोप; सेंट्रल फोर...Jharkhand Ranchi ED Officers Assault Case; रांची के ED ऑफिस में झारखंड पुलिस जांच करने के लिए पहुंची है। दरअसल, ED पर एक व्यक्ति ने पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है
Read more »
