एसपी विनीत कुमार ने बताया कि जिले को तीन जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी. प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को चेताया कि त्योहार में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
जहानाबाद जिले में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. रविवार की शाम डीएम अलंकृता पांडेय और एसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च ठाकुरबाड़ी से शुरू होकर सट्टी मोड़, पंचमहला, मलहचक, ऊंटा मोड़ होते हुए अरवल मोड़ तक निकाला गया.
डीएम ने बताया कि दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. सड़कों की मरम्मत, लाइट की व्यवस्था और सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि मेले में आए लोग सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना सकें. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत 172 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है. वहीं, नौ जगहों पर गश्ती दल का गठन किया गया है. शहर के प्रवेश द्वारों पर 12 जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां आने-जाने वालों की कड़ी जांच होगी. एसपी विनीत कुमार ने बताया कि जिले को तीन जोन – अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य – में बांटा गया है. हर चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी को भी त्योहार में खलल डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि इस समय नदी-नाले उफान पर हैं, इसलिए बच्चों को किनारे न जाने दें. उन्होंने लोगों से कहा कि घर से निडर होकर निकलें और श्रद्धा भाव से पूजा करें. प्रशासन हर समय जनता की सहायता के लिए मौजूद रहेगा. इनपुट- मुकेश कुमार ये भी पढ़ें- जहानाबाद में स्कूल वैन को असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, दहशत का माहौल बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Jehanabad Durga Puja Alert Jehanabad DM Alankrita Pandey Jehanabad SP Vineet Kumar Jehanabad Flag March
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »
Navratri News in Hindi, Navratri Latest News, Navratri NewsGet Navratri News in Hindi, Find Navratri Latest News on News18 हिंदी
Read more »
Asia Cup News in Hindi, Asia Cup Latest News, Asia Cup NewsGet Asia Cup News in Hindi, Find Asia Cup Latest News on News18 हिंदी
Read more »
Supreme Court News in Hindi, Supreme Court Latest News, Supreme Court NewsGet Supreme Court News in Hindi, Find Supreme Court Latest News on News18 हिंदी
Read more »
Bihar Election News in Hindi, Bihar Election Latest News, Bihar Election NewsGet Bihar Election News in Hindi, Find Bihar Election Latest News on News18 हिंदी
Read more »
Bihar Election News in Hindi, Bihar Election Latest News, Bihar Election NewsGet Bihar Election News in Hindi, Find Bihar Election Latest News on News18 हिंदी
Read more »
