Jehanabad News: पैसे से जुटती है PM-CM की भीड़, तेजस्वी को सुनने खुद आती है जनता..., बोले RJD सांसद

RJD MP Surendra Yadav News

Jehanabad News: पैसे से जुटती है PM-CM की भीड़, तेजस्वी को सुनने खुद आती है जनता..., बोले RJD सांसद
Tejashwi YadavJehanabad NewsBihar Politics
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

Jehanabad News: राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने दावा किया कि पीएम और सीएम के कार्यक्रम में पैसा और पावर का इस्तेमाल न किया जाए तो यह भीड़ महज सैकड़ो में ही निपट जाएगी. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में हर हाल में महागठबंधन की सरकार बनेगी.

RJD MP Surendra Yadav News: बिहार चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आगामी 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा शुरू करने वाले हैं. यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से होगी. इसे लेकर राजद के स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने तैयारियों की समीक्षा की.

इस दौरान राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सभा में जो भीड़ होती है, वह पैसे की बदौलत है लाई जाती है. जबकि तेजस्वी यादव बिहार के आइकॉन है और उन्हें सुनने और उनकी बातों को गंभीरता से लेने के लिए भीड़ इकट्ठा होती है. उन्होंने दावा किया कि पीएम और सीएम के कार्यक्रम में पैसा और पावर का इस्तेमाल न किया जाए तो यह भीड़ महज सैकड़ो में ही निपट जाएगी. राजद सांसद तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के बारे में कहा कि राहुल गांधी के साथ चलने वाली वोट अधिकार यात्रा में जिन जिलों में यही यात्रा नहीं पहुंची थी, वहां-वहां तेजस्वी यादव इस यात्रा के माध्यम से बिहार वासियों को जागरूक करेंगे. राजद सांसद यही नही रुके उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को निशाने पर लेते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वे हमारे अभिभावक हैं, अच्छे इंसान भी हैं, लेकिन चुनाव के समय बिहार के दौरे पर आते हैं. ये भी पढ़ें- देर रात GMCH पहुंचे तेजस्वी यादव, NDA सरकार में बदहाल हुई स्वास्थ्य व्यवस्था उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए कुछ नहीं किया. जेपी नड्डा जी पटना यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं, लेकिन आज तक उन्होंने इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया. पढ़-लिखकर गायब हो गए. लोग मरने के बाद भी पूर्वजों को याद करते हैं, लेकिन ये तो जिंदा रहते हुए भी याद नही करते. वे सिर्फ बिहार में राजनीति करने आते है. उन्होंने जेपी नड्डा को नौटंकीबाज और जुमलेबाज तक कह डाला. बिहार की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में हर हाल में महागठबंधन की सरकार बनेगी. जनता अब मन बना चुकी है. अगली सरकार महागठबंधन की होगी. रिपोर्ट- मुकेश कुमार बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Tejashwi Yadav Jehanabad News Bihar Politics Bihar Chunav 2025 Jehanabad MP Surendra Yadav On NDA Bihar Assembly Election 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jehanabad News: नवनिर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव के माहौल के बीच पुलिस ने लिया सुझ-बुझ से कामJehanabad News: नवनिर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव के माहौल के बीच पुलिस ने लिया सुझ-बुझ से कामJehanabad News: जहानाबाद शहर के राजा बाजार स्थित समिति मोड़ पर मां दुर्गा की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखकर मचा हड़कंप. स्थानीय लोगों ने इसे देखकर आक्रोश जताया . मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को आक्रामक रूप लेने से बचाया.
Read more »

Jehanabad News: पुरानी पेंशन योजना की मांग तेज, जहानाबाद में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूसJehanabad News: पुरानी पेंशन योजना की मांग तेज, जहानाबाद में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूसJehanabad News: बिहार में पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है. जहानाबाद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें नई पेंशन योजना को अन्याय बताते हुए सरकार को चेतावनी दी गई. 14 सितंबर को पटना में महा-सभा कर आगे की रणनीति तय होगी.
Read more »

सुशीला कार्की के नेपाल PM बनने पर भारत ने क्या सब कहा?सुशीला कार्की के नेपाल PM बनने पर भारत ने क्या सब कहा?Sushila Karki News: सुशीला कार्की के नेपाल PM बनने पर 'जेन जेड' ग्रुप ने मनाया जश्न, लेकिन भारत ने क्या कहा?
Read more »

मोदी आज मणिपुर जाएंगे, 2 रैली करेंगे: हिंसा शुरू होने के 2 साल बाद दौरा, पहले 7 बार जा चुके; राहुल बोले- अच...मोदी आज मणिपुर जाएंगे, 2 रैली करेंगे: हिंसा शुरू होने के 2 साल बाद दौरा, पहले 7 बार जा चुके; राहुल बोले- अच...Prime Minister Narendra Modi Manipur Visit Speech Live Updates; Follow PM Modi Imphal Churachandpur Rally, Kuki Meitei Violence, Congress TMC And BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

MP News: जिस हॉट एयर बैलून में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठे, उसी में लग गई आगMP News: जिस हॉट एयर बैलून में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठे, उसी में लग गई आगMP News: जिस हॉट एयर बैलून में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठे, उसी में लग गई आग MP CM Mohan Yadav Hot Air Balloon Fire राज्य
Read more »

Jehanabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत, खबर सुनकर पिता को ब्रेन हैमरेजJehanabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत, खबर सुनकर पिता को ब्रेन हैमरेजJehanabad News: जहानाबाद के चौपाहा गांव में दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय आभा कुमारी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई. बेटी की मौत की खबर सुनते ही पिता रामाशीष यादव को ब्रेन हैमरेज हो गया और वे अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे हैं. घटना के बाद गांव में मातम और पुलिस जांच जारी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:48:15