Jeep Confidence 7: इस प्रोग्राम को शुरू करने का मकसद न केवल ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, बल्कि गाड़ी खरीदने के बाद लंबे समय तक ग्राहक को चिंतामुक्त सर्विस और कम रखरखाव खर्च का लाभ देना है.
Jeep Confidence 7 : जीप इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए Jeep Confidence 7 नामक एक शानदार ओनरशिप प्रोग्राम पेश किया है, जो प्रीमियम SUV सेगमेंट में भरोसे का नया मानक स्थापित करता है. यह प्रोग्राम विशेष रूप से जीप कंपास और जीप मेरिडियन के मालिकों के लिए तैयार किया गया है.
इसका मकसद न केवल ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाना है, बल्कि वाहन खरीदने के बाद लंबे समय तक ग्राहक को चिंतामुक्त सर्विस और कम रखरखाव खर्च का लाभ देना है. 7 साल की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खूबी 7 साल का सुरक्षा चक्र है. इसके तहत ग्राहकों को 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है, जो वाहन के महत्वपूर्ण हिस्सों को कवर करती है. इसके साथ ही, 7 साल की रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी मिलेगी, जो लंबी यात्राओं के दौरान किसी भी आपात स्थिति में ड्राइवर का आत्मविश्वास बढ़ाएगी. खास बात यह है कि यह वारंटी ट्रांसफरेबल है, जिससे कार दोबारा बेचते समय उसकी वैल्यू बढ़ जाती है. एश्योर्ड बायबैक और भविष्य की कीमत जीप इंडिया ने अपने ग्राहकों को भविष्य की रीसेल वैल्यू को लेकर भी सुरक्षा दी है. एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम के तहत कंपनी एक्स-शोरूम कीमत का 60% तक रीसेल मूल्य सुनिश्चित कर रही है. यह कदम बाजार में पुरानी कारों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से ग्राहकों को बचाता है. यह सुविधा उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो कुछ वर्षों बाद अपने वाहन को अपग्रेड करना चाहते हैं. किफायती रखरखाव और कॉर्टसी एज रखरखाव को सस्ता बनाने के लिए जीप ने मात्र ₹38 प्रति दिन की शुरुआती कीमत पर वार्षिक रखरखाव अनुबंध पेश किया है. इससे पार्ट्स और लेबर कॉस्ट पर 33% तक की बचत होगी. इसके अलावा, कॉर्टसी एज सुविधा के तहत यदि कार की सर्विस या सामान्य मरम्मत में 2 दिन से अधिक का समय लगता है, तो कंपनी ग्राहक को यात्रा जारी रखने के लिए वैकल्पिक वाहन या टैक्सी सपोर्ट प्रदान करेगी. प्रायोरिटी सर्विस और लाइफस्टाइल वाउचर ग्राहकों के समय की बचत के लिए जीप ने एक्सप्रेस सर्विस की शुरुआत की है, जिसमें चुनिंदा कामों को मात्र 90 मिनट में पूरा किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, ग्राहको को प्रायोरिटी ओनरशिप विशेषाधिकार और ₹2,000 का जीप लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज वाउचर भी मिलेगा, जिसका उपयोग जीप गियर स्टोर से खरीदारी के लिए किया जा सकता है. इस पूरे पैकेज की कीमत कंपास के लिए ₹41,926 और मेरिडियन के लिए ₹47,024 से शुरू होती है.
Confidence 7 Ownership Program Customers Benifits Jeep
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स... 9 गियर! Fortuner को टक्कर देने लॉन्च हुई नई SUVJeep Meridian फेसलिफ्ट को कंपनी ने एक माइल्ड अपडेट दिया है.
Read more »
Jeep की गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 12 लाख रुपये तक मिल रही छूटJeep car discounts साल 2024 के आखिरी दिनों में Jeep ने अपनी गाड़ियों के ऊपर बंपर डिस्काउंट एलान किया है। उनकी इस लिस्ट में Jeep Compass Jeep Meridian और Jeep Grand Cherokee आती है। इन गाड़ियों पर 5 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं कि Jeep के किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट...
Read more »
Explained: इतिहास में पहली बार! क्या सच में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटा सकते हैं विपक्षी दल?Rajya Sabha No Confidence Motion: इंडिया ब्लॉक (I.N.D.I.A) आज राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ (
Read more »
धनखड़ को हटाने का मकसद नहीं, फिर विपक्ष ने क्यों दिया नोटिस? समझिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की इनसाइड स्टोरीJagdeep Dhankhar के खिलाफ No-Confidence Motion लाने की तैयारी कर रहा INDIA Alliance
Read more »
जीप दे रही जनवरी 2025 में लाखों रुपये का डिस्काउंट, इन मॉडल पर मिलेगा फायदाअमेरिकी एसयूवी निर्माता Jeep जनवरी 2025 में अपनी एसयूवी पर लाखों रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। Jeep Grand Cherokee, Jeep Meridian और Jeep Compass पर बड़े डिस्काउंट मिलेगा।
Read more »
नई GST दरों का असर: Jeep ने की गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती, ₹4.84 लाख तक होंगी सस्तीभारत सरकार द्वारा GST दरों में सुधार के बाद Jeep ने अपनी SUV लाइनअप की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। 22 सितंबर 2025 से Jeep Compass की कीमत 2.16 लाख रुपये तक और Jeep Meridian का दाम 4.84 लाख रुपये तक कम हो सकता है। Grand Cherokee Jeep की कीमत में 4.
Read more »
