आईटीसी के शेयर में 4 फीसदी से अधिक की तेजी रही
वैसे तो सप्ताह का पहला दिन सोमवार को होता है लेकिन इस बार भारतीय शेयर बाजार के लिए पहला दिन मंगलवार है. दरअसल, ईद पर्व का अवकाश होने के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार, कमोडिटी वायदा बाजार और मुद्रा बाजार में कारोबार नहीं हुआ.
ऐसे में इस हफ्ते मंगलवार को पहली बार शेयर बाजार खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक बढ़त के साथ 31 हजार अंक के पार कारोबार कर रहा था. हालांकि, कुछ देर बाद इस रिकवरी में गिरावट आई और सेंसेक्स एक बार फिर 31 हजार अंक के नीचे आ गया. इसी तरह, निफ्टी 100 अंक से अधिक मजबूत होकर 9200 अंक के करीब था. आपको बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 260.31 अंकों यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 30,672.59 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67 अंकों यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 9,039.25 अंक पर रहा.शुरुआती कारोबार में आईटीसी के शेयर में 4 फीसदी से अधिक की तेजी रही और बीएसई इंडेक्स के 30 शेयरों में टॉप पर कारोबार कर रहा था. आपको बता दें कि देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी लिमिटेड एक प्रमुख मसाला कंपनी सनराइज फूड्स को खरीदने जा रही है.यह सौदा करीब 2,000 करोड़ रुपये का हो सकता है. एफएमसीजी, टोबैको सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने रविवार को कहा कि वह मसाले बनाने वाली कंपनी सनराइज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी.इस बीच, एयरटेल के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट आई. दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि भारती टेलीकॉम एक सेकेंडरी मार्केट ब्लॉक डील के जरिए भारती एयरटेल में अपने एक अरब डॉलर के शेयर बेचने जा रही है. भारती टेलीकॉम, दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल की होल्डिंग कंपनी है. भारती एयरटेल में भारती टेलीकॉम की 38.79 फीसदी हिस्सेदारी है, जो ब्लॉक डील के बाद 2.75 फीसदी तक घट जाएगी.एक्सचेंज डेटा के अनुसार प्रमोटर की कुल हिस्सेदारी 58.98 फीसदी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Corona के कारण कांटोंभरी बनी जयपुर के फूलवालों की जिंदगीCorona Virus, Lockdown, Jaipur, Phool Mandi, Flower Business, Infection, Corona, Virus, Covid-19 कोरोना वायरस, लॉकडाउन, जयपुर, फूल मंडी, फूल कारोबार, संक्रमण, कोरोना, वायरस, कोविड-19
Read more »
मां के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने शेयर की फोटोज, कहा- लव यू बर्थडे गर्लऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ अपनी मां बृंदा राय की फोटो शेयर की है. इसके साथ ये भी बताया है कि आराध्य अपनी नानी को डोडा बुलाती हैं.
Read more »
महाराष्ट्र में पालघर के बाद नांदेड़ में साधु की हत्या, आरोपी की तलाश जारीमहाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या के बाद नांदेड़ में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रहे हैं जो हत्या के बाद से फरार चल रहा है।
Read more »
ईद के उपलक्ष्य पर आज शेयर बाजार बंद, कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट में भी कारोबार नहीं25 मई 2020 को पूरे देश में रमजान ईद ( ईद-उल-फितर ) का पर्व मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद है।
Read more »
Heatwave: जानिए कब घोषित की जाती है लू की स्थिति; ऐसे करें बचाव के उपायHeatwave लू की स्थिति उस वक्त पैदा होती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। यह सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।
Read more »
करण जौहर के जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई, शेयर की फोटोज
Read more »
