. IRCTCofficial घोटाला मामले को लेकर सुनवाई आज, yadavtejashwi थोड़ी देर में कोर्ट में होंगे पेश
वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी थी. खराब सेहत का हवाला देते हुए लालू यादव कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे.
इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय है. ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी किया था. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में सीबीआई के बाद ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में लालू एंड फैमली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. चार्जशीट में ईडी ने कई अहम सबूत की बात कही थी. चार्जशीट में ईडी ने लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी सरला गुप्ता और तत्कालीन एमडी बीके अग्रवाल के अलावा अन्य लोगों को आरोपी बनाया था. इससे पहले आईआरसीटीसी टेंडर मामले में जहां एक ओर घोटाले की सीबीआई जांच कर रही थी वहीं, दूसरी तरफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही थी. इससे पहले सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए लालू एंड फेमली को तलब किया था. तेजस्वी यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से 31 अगस्त को राहत मिल गई थी. तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और अन्य आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत मिली थी जबकि जेल में रहने की वजह से लालू यादव कोर्ट में पेश नहीं होसकते थे इसलिए कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर प्रोडक्शन वारंट जारी कर लालू यादव को 6 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया था.यह मामला इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन द्वारा रांची और पुरी में चलाए जाने वाले दो होटलों की देखरेख का काम सुजाता होटल्स नाम की कंपनी को देने से जुड़ा है. विनय और विजय कोचर इस कंपनी के मालिक हैं. इसके बदले में कथित तौर पर लालू को पटना में बेनामी संपत्ति के रूप में तीन एकड़ जमीन मिली. एफआईआर में कहा गया था कि लालू ने निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया. इसके बदले में उन्हें एक बेनामी कंपनी डिलाइट मार्केटिंग की ओर से बेशकीमती जमीन मिली. सुजाता होटल को ठेका मिलने के बाद 2010 और 2014 के बीच डिलाइट मार्केटिंग कंपनी का मालिकाना हक सरला गुप्ता से राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के पास आ गया. हालांकि इस दौरान लालू रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मौसम अपडेट : देशभर में छाया मानसून, इन स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनीनई दिल्ली। मानसून के देश के सभी हिस्सों में पहुंचने पर उत्तरी और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में कई स्थानों पर बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में अनेक स्थानों तथा पश्चिमी हिस्सों में ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है। यह सिलसिला नौ जुलाई तक जारी रहने की सम्भावना है।
Read more »
MP के इस शहर में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग, बच्चों को पढ़ाएंगे ऑफिसरआज के समय में अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल के बाद कोचिंग भेजते हैं. पढ़ाई को ज्यादा से ज्यादा समय देने और अच्छी तैयारी के लिए बच्चें प्राइवेट कोचिंग में पढ़ते हैं. लेकिन कोचिंग की फीस हर कोई देने में सक्षम नहीं होता. ऐसे में बच्चों को फ्री कोचिंग दी जाएगी. भोपाल कलेक्टर ने बच्चों को फ्री कोचिंग मुहय्या कराने के लिए एक पहले शुरु की. भोपाल में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब फ्री कोचिंग दी जाएगी.
Read more »
जिला मानवाधिकार अदालत के गठन पर सरकारों को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाबदेश के सभी जिलों में मानवाधिकार अदालत बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से जवाब मांगा है। humanrights1st humanrightslaw PMOIndia SupremeCourt
Read more »
विंबलडन में महिला-पुरुष खिलाड़ियों को बराबर इनामी राशि, फुटबॉल वर्ल्ड कप में 90% का अंतरविंबलडन 2019 में कुल 327 करोड़ रुपए की प्राइज मनी, जो महिला और पुरुष खिलाड़ियों में बराबरी से बांटी जाएगी महिला वर्ल्ड कप 2019 में विजेता टीम को 27.47 करोड़ रु. मिले, पुरुष वर्ल्ड कप में विजेता को 261 करोड़ रु. मिले थे | Wimbledon Vs FIFA Football World Cup - Prize Money Comparison, Know Highest Prize Money in Tennis and Football World Cup
Read more »
