Chhattisgarh News: राजनांदगांव के तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे की हत्या के मुख्य आरोपी रुपेश कुमार कुमार को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। 15 साल बाद अबूझमाड़ के जंगलों में रुपेश मारा गया है। इसे ढेर करने के लिए एक सप्ताह तक ऑपरेशन चला है। उसकी मौत पर विनोद कुमार चौबे के बेटे को इंसाफ मिला...
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। 23 सितंबर को सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बस्तर के जंगलों में नक्सलियों के प्लाटून कमांडर रुपेश को मार गिराया है। रुपेश की तलाश छत्तीसगढ़ को पुलिस को लंबे समय से थी। उसने 2009 में राजनांदगांव के तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे की हत्या मामले में आरोपी था। नक्सलियों के इस प्लाटून कमांड पर 25 लाख रुपए का इनाम भी था। एक सप्ताह तक चली यह मुठभेड़बस्तर के इलाके में सुरक्षाबलों औऱ नक्सलियों के साथ करीब एक सप्ताह तक यह मुठभेड़ चली है। इसमें रुपेश के साथ दो अन्य नक्सलियों को मार गिराया गया है। राजनांदगांव के तत्कालीन एसपी चौबे की हत्या का आरोप 33 नक्सलियों पर था, जिसमें रुपेश पहले नंबर पर था। उसके ढेर होने के बाद तत्कालीन एसपी के बेटे सौमिल रंजन चौबे ने राहत व्यक्त की है। जुलाई 2009 में हुई थी हत्याजुलाई 2009 में, माओवादियों ने मदनवाड़ा के जंगल में एसपी चौबे और 28 अन्य पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में एसपी चौबे शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।दो महीने पहले बेटे ने शेयर की थी पुरानी तस्वीरवहीं, दो महीने पहले, 12 जुलाई को, एसपी चौबे के बेटे सौमिल रंजन चौबे ने अपने पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। सौमिल ने लिखा था कि 15 साल पहले एक काले रविवार ने सब कुछ बदल दिया।हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे सौमिलसौमिल, जो हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मुठभेड़ की खबर पढ़कर मेरे मन में कई भावनाएं उमड़ीं। छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के वीर जवानों को इस अभियान के लिए मेरी हार्दिक बधाई। हमारे जैसे परिवारों के लिए, जिन्होंने नक्सली हिंसा के कारण अपूरणीय क्षति उठाई है, न्याय की दिशा में उठाया गया हर कदम राहत और पीड़ा दोनों लेकर आता है। संवाद से है आगे का रास्ताउन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह घटना उन लोगों को एक याद दिलाती है जो अभी भी हिंसा के रास्ते पर हैं कि विनाश नहीं, संवाद ही आगे का रास्ता है। सौमिल ने कहा कि हमें राहत है कि इंसाफ हुआ है, लेकिन यह दर्द भी देता है कि मेरे पिता अब हमारे बीच नहीं हैं।सुरक्षा बलों का बढ़ेगा हौसलाएसपी चौबे की शहादत आज भी छत्तीसगढ़ को झकझोर देती है। उनकी हत्या का बदला लेने का आह्वान यहां सुरक्षा बलों के लिए एक प्रेरणा है।1998 बैच के आईपीएस अधिकारी थे चौबे1998 बैच के आईपीएस अधिकारी चौबे पर बलरामपुर और कांकेर में अपनी तैनाती के दौरान दो बार हमला झेल चुके थे। वह हर बार सुरक्षित बच निकलते थे। 12 जुलाई की उमस भरी दोपहर को जब एक और हमले की सूचना मिली, तो वह तुरंत एक बचाव दल के साथ रवाना हो गए।चौबे तक पहुंच गए नक्सलीचौबे जब मुख्यालय से रवाना हुए तो लगातार अलर्ट मिल रहे थे। दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी थी। मदनवाड़ा में घात लगाकर किए गए हमले की जगह जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर थी। देखते ही देखते, लड़ाई चौबे के पास आ गई।बचाव दल पर हमला कर दियाबचाव दल पर सड़क पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। चौबे के ड्राइवर को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने खुद गाड़ी का स्टीयरिंग संभाला, ड्राइवर को हमले वाली जगह से बाहर निकाला, अपने साथियों को इकट्ठा किया और गोलियों की बौछार के बीच वापस चले गए।एसपी को रोकना पड़ा जवाबी हमलाघबराए हुए नागरिकों को बचाने के लिए एसपी को जवाबी हमला रोकना पड़ा, जब तक कि बस युद्ध क्षेत्र से बाहर नहीं निकल गई।रुपेश था माओवादियों का बड़ा कमांडरमाओवादी हमले के प्रमुख नेताओं में से एक रूपेश था। जब पुलिस ने आखिरकार 23 सितंबर को उसे मार गिराया, तब रूपेश एक जोनल कमेटी का सदस्य और एक प्लाटून कमांडर था। उसके खिलाफ 66 मामले दर्ज थे और वह 'मोस्ट वांटेड' की सूची में शामिल था।.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। 23 सितंबर को सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बस्तर के जंगलों में नक्सलियों के प्लाटून कमांडर रुपेश को मार गिराया है। रुपेश की तलाश छत्तीसगढ़ को पुलिस को लंबे समय से थी। उसने 2009 में राजनांदगांव के तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे की हत्या मामले में आरोपी था। नक्सलियों के इस प्लाटून कमांड पर 25 लाख रुपए का इनाम भी था। एक सप्ताह तक चली यह मुठभेड़बस्तर के इलाके में सुरक्षाबलों औऱ नक्सलियों के साथ करीब एक सप्ताह तक यह मुठभेड़ चली है। इसमें रुपेश के साथ दो अन्य नक्सलियों को मार गिराया गया है। राजनांदगांव के तत्कालीन एसपी चौबे की हत्या का आरोप 33 नक्सलियों पर था, जिसमें रुपेश पहले नंबर पर था। उसके ढेर होने के बाद तत्कालीन एसपी के बेटे सौमिल रंजन चौबे ने राहत व्यक्त की है। जुलाई 2009 में हुई थी हत्याजुलाई 2009 में, माओवादियों ने मदनवाड़ा के जंगल में एसपी चौबे और 28 अन्य पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में एसपी चौबे शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।दो महीने पहले बेटे ने शेयर की थी पुरानी तस्वीरवहीं, दो महीने पहले, 12 जुलाई को, एसपी चौबे के बेटे सौमिल रंजन चौबे ने अपने पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। सौमिल ने लिखा था कि 15 साल पहले एक काले रविवार ने सब कुछ बदल दिया।हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे सौमिलसौमिल, जो हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मुठभेड़ की खबर पढ़कर मेरे मन में कई भावनाएं उमड़ीं। छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के वीर जवानों को इस अभियान के लिए मेरी हार्दिक बधाई। हमारे जैसे परिवारों के लिए, जिन्होंने नक्सली हिंसा के कारण अपूरणीय क्षति उठाई है, न्याय की दिशा में उठाया गया हर कदम राहत और पीड़ा दोनों लेकर आता है। संवाद से है आगे का रास्ताउन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह घटना उन लोगों को एक याद दिलाती है जो अभी भी हिंसा के रास्ते पर हैं कि विनाश नहीं, संवाद ही आगे का रास्ता है। सौमिल ने कहा कि हमें राहत है कि इंसाफ हुआ है, लेकिन यह दर्द भी देता है कि मेरे पिता अब हमारे बीच नहीं हैं।सुरक्षा बलों का बढ़ेगा हौसलाएसपी चौबे की शहादत आज भी छत्तीसगढ़ को झकझोर देती है। उनकी हत्या का बदला लेने का आह्वान यहां सुरक्षा बलों के लिए एक प्रेरणा है।1998 बैच के आईपीएस अधिकारी थे चौबे1998 बैच के आईपीएस अधिकारी चौबे पर बलरामपुर और कांकेर में अपनी तैनाती के दौरान दो बार हमला झेल चुके थे। वह हर बार सुरक्षित बच निकलते थे। 12 जुलाई की उमस भरी दोपहर को जब एक और हमले की सूचना मिली, तो वह तुरंत एक बचाव दल के साथ रवाना हो गए।चौबे तक पहुंच गए नक्सलीचौबे जब मुख्यालय से रवाना हुए तो लगातार अलर्ट मिल रहे थे। दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी थी। मदनवाड़ा में घात लगाकर किए गए हमले की जगह जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर थी। देखते ही देखते, लड़ाई चौबे के पास आ गई।बचाव दल पर हमला कर दियाबचाव दल पर सड़क पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। चौबे के ड्राइवर को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने खुद गाड़ी का स्टीयरिंग संभाला, ड्राइवर को हमले वाली जगह से बाहर निकाला, अपने साथियों को इकट्ठा किया और गोलियों की बौछार के बीच वापस चले गए।एसपी को रोकना पड़ा जवाबी हमलाघबराए हुए नागरिकों को बचाने के लिए एसपी को जवाबी हमला रोकना पड़ा, जब तक कि बस युद्ध क्षेत्र से बाहर नहीं निकल गई।रुपेश था माओवादियों का बड़ा कमांडरमाओवादी हमले के प्रमुख नेताओं में से एक रूपेश था। जब पुलिस ने आखिरकार 23 सितंबर को उसे मार गिराया, तब रूपेश एक जोनल कमेटी का सदस्य और एक प्लाटून कमांडर था। उसके खिलाफ 66 मामले दर्ज थे और वह 'मोस्ट वांटेड' की सूची में शामिल था।
Ex Rajnandgaon Sp Vinod Kumar Chaubey Naxali Tremble From Ips Vinod Kumar Choubey Maoist Rupesh Hunted Down After 15 Years Brave Ips Vinond Kumar Chaubey Ips Vinod Kumar Chaubey Son Happy Chhattishgarh Longest Police Encounter Seven Days Police Encounter In Bastar राजनांदगांव एसपी का बदला पूरा आईपीएस विनोद कुमार चौबे का बदला पूरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस एक्टर ने दौड़ाई 233 Kmph की स्पीड से कार! VIDEO देख फैंस हुए क्रेजीसाउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अजित कुमार (Ajith Kumar) एक बड़ा नाम हैं, ख़ास तौर तमिल सिनेमा में उनकी अदाकारी का मुरीद तकरीबन हर कोई है.
Read more »
एक क्लर्क जो बन गया दिल्ली का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट... चेहरा देख पढ़ लेते हैं दिमाग, नाम सुनकर थर्राते थे अपराधीWho is Lalit Mohan Negi: एसीपी ललित मोहन नेगी ने 35 साल की सर्विस के बाद दिल्ली पुलिस के विशेष सेल से रिटायरमेंट ली है। मुखबिरों का उनका नेटवर्क बेजोड़ था। चाहे लूट की वारदात हो या हत्या की, नेगी अपने मुखबिरों के जरिए सुराग खोज निकालते थे। नेगी ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका...
Read more »
Uttatakhand IPS Transfer: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; उत्तरकाशी से टिहरी तक 5 जिलों के बदले कप्तान, अभिनव कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डरUttatakhand IPS Transfer: उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बड़ी खबर, 15 IPS अफसरों का तबादला, अभिनव कुमार ADG लॉ एंड ऑर्डर बने,नीरू गर्ग को IG PAC बनाया गया.
Read more »
मुजफ्फरनगर में धमकी मिलने के बाद बदला ढाबे का नाम, जानें क्या है पूरा मामलाकांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू देवी-देवताओं के नाम हटाकर अपने नाम करने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही कर्मचारियों की डिटेल भी सार्वजनिक करने को कहा गया था। हालांकि, मामला ज्यादा बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। जहां मामला चल रहा है। इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक संत हिंदू देवी-देवताओं के नाम हटाने के लिए कह...
Read more »
भोपाल: 17 साल बाद सीएम बदला, वल्लभ भवन में अफसरों का राज हुआ खत्ममध्य प्रदेश में नई सरकार आने के बाद वल्लभ भवन में लंबे समय से जमे हुए अधिकारियों की पोल खुल गई है। इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जमीन खरीद-फरोख्त और पटवारियों के स्थानांतरण में रिश्वतखोरी की है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इस मामले में कलेक्टर को निर्देश दिया है ताकि सभी आर आई और पटवारियों का तबादला हो सके।
Read more »
Tirupati Laddu Controversy: वो महारानी जिन्होंने तिरुपति मंदिर को दी 23 एकड़ जमीन, क्यों दान कर दिये थे अपन...Tirupati Laddu News: महारानी सामावाई का पूरा नाम श्रीकांदवन पेरुनदेवी (Sri Kandavan Perundevi) था. उनकी तिरुपति बालाजी में अटूट आस्था थी.
Read more »
