Next Week IPO: शेयर मार्केट में अगले हफ्ते काफी हलचल रहेगी। मीशो समेत कुल 14 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। वहीं इस दौरान 6 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी।
नई दिल्ली: आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। अगले हफ्ते मीशो समेत कुल 14 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। बड़े मेनबोर्ड आईपीओ और कई SME आईपीओ मिलकर 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी में हैं। इस रकम का बड़ा हिस्सा मीशो के आईपीओ से आएगा, जो इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ है। एसएमई सेगमेंट से 11 आईपीओ खुलेंगे। अगर आप आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो पैसा तैयार रखें।Exato Technologies IPO GMP : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, खुलने से पहले ही मचाया तूफान, जीएमपी आसमान परमेन बोर्ड से आने वाले आईपीओअगले हफ्ते मेन बोर्ड से मीशो समेत कुल 3 आईपीओ खुलेंगे। मीशो के अलावा बाकी दो आईपीओ के नाम Aequs और Vidya Wires हैं। जानें इस आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी:1.
Meesho IPOमीशो का 5,421 करोड़ रुपये का आईपीओ 3 दिसंबर को खुलेगा और 5 दिसंबर को बंद हो जाएगा। ई-कॉमर्स कंपनी अपने शेयर 105-111 रुपये के भाव पर पेश कर रही है। अपने बड़े पैमाने, ग्राहकों की बढ़ती संख्या और सुधरते कामकाज के चलते मीशो के आईपीओ में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखने की उम्मीद है। इस आईपीओ में नए शेयर जारी किए जाएंगे और साथ ही पुराने निवेशकों और संस्थापकों द्वारा कुछ शेयर बेचे भी जाएंगे। इसकी लिस्टिंग 10 दिसंबर को हो सकती है।2. Aequs IPOAequs कंपनी एयरोस्पेस और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम करती है। यह 118-124 रुपये के भाव पर 921.81 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह आईपीओ भी 3 दिसंबर को खुलेगा और 5 को बंद हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग 10 दिसंबर को हो सकती है। इसके एक लॉट में 120 शेयर है। इसके लिए एक निवेशक को कम से कम 14,880 रुपये निवेश करने होंगे।3. Vidya Wiresविद्या वायर्स के आईपीओ का इश्यू साइज 300 करोड़ रुपये है। यह आईपीओ भी 3 से 5 दिसंबर के बीच खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 48 से 52 रुपये प्रति शेयर है। इसकी भी लिस्टिंग 10 दिसंबर को हो सकती है। यह कंपनी तांबे और एल्यूमीनियम के तारों का निर्माण करती है। एक लॉट में 288 शेयर हैं। इसके लिए निवेशक को कम से कम 14,976 रुपये निवेश करने होंगे।एसएमई से 11 आईपीओइस हफ्ते एसएमई सेगमेंट से 11 आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें Ravelcare , Invicta Diagnostic , Clear Secured Services , Speb Adhesives , Astron Multigrain , Neochem Bio Solutions , Helloji Holidays , Shri Kanha Stainless , Luxury Time , Western Overseas Study Abroad और Methodhub Software शामिल हैं।इन आईपीओ की होगी लिस्टिंगअगले हफ्ते शेयर बाजार में कई नई कंपनियां लिस्ट होने वाली हैं। खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों के क्षेत्र में यह हलचल देखने को मिलेगी। एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया 2 दिसंबर को लिस्ट होगी। मदर न्यूट्री फूड्स और केके सिल्क मिल्स 3 दिसंबर को लिस्ट होंगी। वहीं एक्सैटो टेक्नोलॉजीज, लॉजिकियल सॉल्यूशंस और पर्पल वेव इन्फोकॉम 5 दिसंबर को बाजार में कदम रखेंगी। ये सभी कंपनियां बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर लिस्ट होंगी।डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।
Ipo Calendar Next Week Next Week Ipo List Next Week Ipo Listing आईपीओ कैलेंडर मीशो आईपीओ अगले हफ्ते के आईपीओ अगले हफ्ते खुल रहे आईपीओ अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ अगले हफ्ते आईपीओ की लिस्टिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यहां 1200 रुपये का मिलता है 1 किलो पालकफ्रांस में 1 किलो पालक (Spinach) की कीमत लगभग 12–14 यूरो (≈ ₹1100–₹1300) है.
Read more »
Puja Holidays 2026: মাথায় হাত! রাজ্য সরকারি কর্মীদের কমছে পুজোর ছুটি! ২০২৬-এর ছুটির ক্যালেন্ডারে বড় চেঞ্জWest Bengal State Government Employees will get lesser Puja Holidays in 2026, here is the Holiday Calendar 2026
Read more »
14 दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, आशा और एएनएम तैयार करेंगी लिस्टइटावा में 14 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जिलाधिकारी ने रैली निकालने और आशा व एएनएम को छूटे हुए बच्चों की सूची बनाने के निर्देश दिए। टीका उत्सव से पहले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यूविन पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा और सोशल मीडिया पर प्रचार किया...
Read more »
आज से 14 घंटे नहीं होगा बिजली बिल का भुगतान, UPPCL ने बताई यह वजहउत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड UPPCL ने सूचना दी है कि सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण आज से 22 जून तक 14 घंटे बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाएगा। यह समस्या रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। UPPCL ने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने और वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग करने का अनुरोध किया...
Read more »
Oyo IPO: ओयो का आने वाला है आईपीओ, जान लीजिए कितने का होगाOyo IPO News: ओयो होटल चलाने वाली कंपनी का आईपीओ आने वाला है। इसकी कंपनी प्रिज्म ने ईजीएम बुलाया है। इसमें बोनस शेयर जारी करने का भी प्रस्ताव लाया जाएगा।
Read more »
IPO News: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 14 नए आईपीओ, Meesho समेत इन कंपनियों का जीएमपी मचा रहा धमाल; चेक करें डिटेलअगले सप्ताह 14 नए आईपीओ Upcoming IPO Next Week खुलने जा रहे हैं, जिनमें से तीन मेनबोर्ड और 11 एसएमई श्रेणी के होंगे। मुख्य आईपीओ में मीशो, एक्वस और विद्या वायर्स के सार्वजनिक निर्गम शामिल हैं। अन्य आईपीओ में एस्ट्रॉन मल्टीग्रेन, इनविक्टा डायग्नोस्टिक, स्पेब एडहेसिव्स, क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज, रेवेलकेयर, हेलोजी हॉलिडेज, नियोकेम बायो सॉल्यूशंस,...
Read more »
