Two IPO Open Today: आईपीओ में पैसे लगाने वालों को आज से कमाई का डबल मौका मिलने जा रहा है. दरअसल, बुधवार को दो कंपनियों के इश्यू ओपन हो रहे हैं, जिनमें एक मैनबोर्ड और दूसरा एसएमई कैटेगरी का है.
अगर आप आईपीओ में पैसे लगाना चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. आज आपको दो कंपनियों डबल कमाई का मौका देने वाली हैं. जी हां, बुधवार को दो कंपनियां अपने IPO ओपन करने जा रही हैं. इनमें एक इश्यू मैनबोर्ड है, जबकि दूसरा एसएमई कैटेगरी का है.
अगर आप बीते दिनों आए आईपीओ में पैसे लगाने से चूक गए हैं, तो फिर इनमें निवेश किया जा सकता है. खुलने से पहले ही ये ग्रे-मार्केट में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. आइए डिटेल में जानते हैं इनके बारे में... पहला- Denta Water IPOसप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दो इश्यू लॉन्च होने जा रहे हैं. इनमें शामिल पहला मैनबोर्ड आईपीओ Denta Water IPO है, जो मार्केट से 220.50 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आ रहा है. इस आईपीओ में तीन दिन निवेशक पैसा लगा सकेंगे और ये 24 जनवरी को क्लोज होगा. कंपनी की ओर से आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 75,00,000 शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे और ये सभी फ्रेश शेयर होंगे, यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई शेयर नहीं बेचा जाएगा. 14700 रुपये में बनें मुनाफे में पार्टनरDenta Water IPO के तहत कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड 279-294 रुपये निर्धारित किया है और इसका लॉट साइज 50 शेयरों का है. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें, तो किसी भी निवेशक को इस इश्यू में कम से कम 14,700 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा और अगर आईपीओ निकलता है, तो फिर कंपनी को लिस्टिंग और उसके बाद होने वाले मुनाफे में उसकी हिस्सेदारी भी पक्की है. डेन्टा वाटर आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग 29 जनवरी को हो सकती है. Advertisementदूसरा- Rexpro IPOबात करें बुधवार को ओपन हो रहे दूसरे आईपीओ की, तो ये SME IPO है. रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज का इश्यू भी 24 जनवरी तक ओपन रहेगा और इसका प्राइस बैंड 145 रुपये तय किया गया है. कंपनी इस आईपीओ के लिए 37,00,000 शेयर जारी कर 53.65 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस इश्यू का लॉट साइज 1000 शेयरों का है और निवेशक को कम से कम 1.45 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इसकी लिस्टिंग NSE SME पर 29 जनवरी को होगी. खुलने से पहले ही ग्रे-मार्केट में गदरखास बात ये है कि ये दोनों ही आईपीओ खुलने से पहले ही जबरदस्त लिस्टिंग के संकेत दे रहे हैं. ग्रे-मार्केट में जहां एक ओर Denta Water IPO अभी से 165 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है और यही रफ्तार जारी रही, तो इसकी शेयर मार्केट में संभावित लिस्टिंग 459 रुपये या 56.12 फीसदी की बढ़त के साथ हो सकती है. वहीं दूसरी ओर Rexpro IPO का GMP 48 रुपये या 33% है और इसकी संभावित लिस्टिंग 193 रुपये पर हो सकती है.
IPO Alert IPO Open Today Denta Water IPO Rexpro Ent IPO IPO News Upcoming IPO IPO Investment IPO Price Band IPO Allotment Denta Water Price Band Denta Water Lot Size Rexpro Price Band SME IPO IPO Investment Tips IPO Ki Khabar Business Ki Kahabar Business News In Hindi News In Hindi IPO News In Hindi #आईपीओअलर्ट आईपीओ न्यूज डेन्टा वाटर आईपीओ शेयर बाजार बिजनेस की खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
₹40 हजार करोड़ का हो सकती है जियो का IPO: ये अब का सबसे बड़ा इश्यू होगा, साल की दूसरी छमाही में आ सकता हैReliance Jio IPO 2025 Details Update; ₹40 हजार करोड़ का हो सकता है जियो का IPO/ये अब का सबसे बड़ा इश्यू होगा, साल की दूसरी छमाही में आ सकता है
Read more »
14835 रुपये में Indo Farm Equipment IPO में भागीदारी कैसे करें?Indo Farm Equipment IPO का अंतिम दिन गुरुवार है। 14835 रुपये से कम निवेश करके आप इस IPO में भागीदार बन सकते हैं। 69 शेयरों का लॉट साइज है।
Read more »
ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा यह आईपीओ, 70% प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद, आज से बुकिंग के लिए खुलाStandard Glass Lining IPO: शेयर मार्केट में आज से दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें एक मेन बोर्ड से और दूसरा एसएमई बोर्ड से है। मेन बोर्ड से स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचाए हुए है। ग्रे मार्केट के अनुसार यह लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दे सकता...
Read more »
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ खुल गयास्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ 6 जनवरी को खुल गया। कंपनी 410.05 करोड़ रुपये जुटाएगी। ग्रे मार्केट में शेयरों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Read more »
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी IPO का सब्सक्रिप्शन 34.94 गुना!स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का IPO आज यानी 8 जनवरी को आखिरी दिन है। दो दिनों में ही ये IPO कुल 34.94 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
Read more »
Quadrant Future Tek IPO: लिस्टिंग आज, ग्रे मार्केट में 63% का प्रीमियमQuadrant Future Tek IPO की लिस्टिंग 14 जनवरी को होगी. ग्रे मार्केट में शेयरों का जीएमपी 210 रुपये प्रति शेयर है, जो प्राइस बैंड से 63% अधिक है. इस आईपीओ को 186 गुना से अधिक सब्स्क्राइब किया गया था.
Read more »
