IPL12 Qualifier-1: चेन्नई को हराकर फाइनल में पहुंचा मुंबई, चौथे खिताब से एक जीत दूर
की टीम भी अभी खिताबी रेस में शामिल है. उसके पास क्वालिफायर-2 में खेलने का मौका होगा. क्वालिफायर-2 शुक्रवार को खेला जाएगा. इसमें चेन्नई का मुकाबला एलिमिनेटर के विजेता से होगा. मुंबई और चेन्नई के बीच मंगलवार को आईपीएल-12 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला गया.
यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एमए. चिदंबरम स्टेडियम में हुआ. मेजबान चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने मैच में टॉस जीता और पहले बैटिंग का निर्णय लिया. उनका यह निर्णय टीम को रास नहीं आया. चेन्नई को शुरुआत से ही झटके लगे और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 131 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस ने इसके जवाब में 18.3 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया. मुंबई की टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है. वह इससे पहले चार बार फाइनल में पहुंची है. इनमें से तीन बार उसे जीत मिली है, जबकि एक बार उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल का खिताब जीता है. साल 2010 के फाइनल में उसे चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई की टीम 2010 के अलावा 2011 और 2018 में आईपीएल चैंपियन रह चुकी है. मुंबई की जीत के हीरो दो युवा खिलाड़ी राहुल चाहर और सूर्यकुमार यादव रहे. लेग स्पिनर राहुल चाहर ने चेन्नई को 131 के छोटे स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. चेन्नई ने इस मैच में कुल चार विकेट गंवाए. इनमें से दो विकेट राहुल चाहर ने झटके. 19 साल के राहुल चाहर ने चार ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए. मुंबई की ओर से दो अन्य विकेट क्रुणाल पांड्या और जयंत यादव ने लिए. चेन्नई की ओर से सबसे अधिक रन अंबाती रायडू ने बनाए. कप्तान एमएस धोनी ने 37, मुरली विजय ने 26 और शेन वाटसन ने 10 रन बनाए. एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच खूब टर्न ले रही थी और चेन्नई के पास हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा के रूप में तीन बेहतरीन स्पिनर थे. इस कारण 131 रन को भी चुनौतीपूर्ण स्कोर माना जा रहा था. लेकिन सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की बेहतरीन बैटिंग की बदौलत मुंबई ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई ने 21 के स्कोर तक कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक के विकेट गंवा दिए थे. सूर्यकुमार और ईशान किशन ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदार की और अपनी टीम को 100 रनके पार पहुंचा दिया. ईशान किशन 101 के टीम स्कोर पर आउट हुए. इसी स्कोर पर क्रुणाल पांड्या भी आउट हो गए. इसके बाद चेन्नई को और कोई कामयाबी नहीं मिली. सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या ने 31 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चेन्नई ने दिल्ली को 80 रन से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंचीचेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बनाए, धोनी ने 22 गेंद पर 44 रन की पारी खेली दिल्ली कैपिटल्स 16.2 ओवर में 99 रन पर ही ऑलआउट हो गई, इमरान ताहिर ने 4 विकेट लिए सुरेश रैना ने टी-20 क्रिकेट में 50वां और आईपीएल में 37वां अर्धशतक लगाया | IPL 2019 Chennai Super Kings vs Delhi Capitals 50th Match in Chennai live score
Read more »
मुंबई की हैदराबाद पर धमाकेदार जीत, जानिए सुपर ओवर में कैसे मारी बाजी?– News18 हिंदीइस मैच में टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए
Read more »
दुनिया की 10 सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स टीम में मुंबई और चेन्नई, बार्सिलोना पहले नंबर परयह स्टडी स्पेन की स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी डेपोर्ट्स ओर फाइनेंस ने की यूट्यूब पर भी मुंबई सबसे चर्चित एशियन स्पोर्ट्स टीम | top 10 most popular sports team with mumbai indians and chennai super kings with barcelona football club
Read more »
IPL 2019, MIvCSK: चेन्नई और मुंबई के बीच होगा पहला क्वालीफायर मुकाबलामुंबई और चेन्नई दोनों 3-3 बार की चैंपियन हैं. ये दोनों टीमें चेन्नई में पहला क्वालीफायर खेलेंगी.
Read more »
IPL 2019: फाइनल का टिकट पाने की जंग, पहले क्वालिफायर में चेन्नई-मुंबई आमने-सामनेIPL 2019: फाइनल का टिकट पाने की जंग, पहले क्वालिफायर में चेन्नई-मुंबई आमने-सामने CSKvsMI IPL2019 ChennaiIPL mipaltan ipl12 msdhoni ImRo45
Read more »
चेन्नई की तीन बड़ी कमजोरियां, जिन्हें सुलझाए बिना धोनी नहीं जीत पाएंगे चौथी बार IPLआज हम आपको बताएगे चेन्नई की तीन कमजोरियों के बारें में जिसका फायदा उठाकर मुंबई एक बार फिर चेन्नई को उसके घर में हरा देगी.. CSKvMI MIvCSK IPL2019Final
Read more »
चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों ने किए एक-एक बदलावमुंबई ने मैक्लेनाघन की जगह जयंत यादव और चेन्नई ने केदार जाधव की जगह मुरली विजय को शामिल किया इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, हारने वाली क्वालिफायर-2 में उतरेगी | IPL 2019 Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, Qualifier 1 in Chennai live score and updates
Read more »
LIVE IPL 2019: चेन्नई ने जीता टॉस, मुंबई को पहले गेंदबाजी का न्योताIPL 2019 के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें लगाएंगी दम. टॉस जीतकर चेन्नई करेगी पहले बल्लेबाजी. ChennaiIPL mipaltan CSKvMI CSK MI IPL2019 IPL12 Dhoni RohitSharma IPLQualifier MIvCSK CSKvMI
Read more »
मुंबई का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट; चेन्नई ने 132 रन का लक्ष्य दियाचेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए, रायडू ने 42 और धोनी ने 37 रन की पारी खेली मुंबई के लिए राहुल चाहर ने दो और जयंत-क्रुणाल ने एक-एक विकेट लिए इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, हारने वाली क्वालिफायर-2 में उतरेगी | IPL 2019 Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, Qualifier 1 in Chennai live score and updates
Read more »
IPL-MI vs CSK: धोनी की चेन्नई को मुंबई ने 131 पर रोकाचेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शुरुआती तीन विकेट छह ओवर में 32 रन पर गिर गए.
Read more »
