IPL-12 LIVE: दिल्ली ने जीता टॉस, बेंगलुरु की पहले बल्लेबाजी

United States News News

IPL-12 LIVE: दिल्ली ने जीता टॉस, बेंगलुरु की पहले बल्लेबाजी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही बेंगलुरु ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली भी बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले को खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल सीजन-12 का 20वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और रॉयल चैलेंजर्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही बेंगलुरु ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली भी बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले को खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. बेंगलुरु का यह छठा मैच है. उसे अब तक खेले गए सभी मैचो में हार मिली है. दूसरी ओर, दिल्ली की टीम भी छठा मैच खेल रही है. उसे दो मैचों में जीत और तीन में हार मिली है. आईपीएल का मौजूदा में सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हर दांव उल्टा पड़ा है. टीम को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है वो भी ऐसी जहां प्रतिस्पर्धा की कमी साफ देखी जा सकती थी. इस बीच बेंगलुरु अपनी किस्मत से भी मात खाए बैठी है. अपने पिछले मैच में शुक्रवार को उसने पहली बार इस सीजन में 200 का आंकड़ा पार किया और पहली जीत की राह पर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन आंद्रे रसेल नाम के तूफान ने उसका यह अरमान भी पूरा नहीं होने दिया. किस्मत और नाकामी से लड़ रही दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज माने जाने वाले विराट कोहली की यह टीम आज शाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी. बेंगलुरु और दिल्ली लगभग एक जैसी ही स्थिति में हैं. अंतर यह है कि दिल्ली के हिस्से किसी तरह दो जीत आ चुकी है. तो यह शायद बेंगलुरु के लिए इस संस्करण में जीत का खाता खोलने का सबसे सही मौका है. वहीं दिल्ली के लिए भी यह जीत की राह पर लौटने का सुनहरा अवसर है.यह मैच बेंगलुरु के घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैदान पर बेंगलुरु ने अपना पिछला मैच शुक्रवार को खेला है. कोलकाता के खिलाफ खेले गए इस मैच में कप्तान विराट और एबी डिविलियर्स ने अर्धशतकीय पारियां खेल अपनी टीम को 205 का स्कोर दिया था, लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाज इस लक्ष्य को भी बचा नहीं सके और रसेल आखिरी में 13 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेल कोलकाता को जीत दिला ले गए. कोहली को अपनी गेंदबाजी की चिंता ज्यादा होगी जो कोलकाता के खिलाफ कभी भी रन रोकने में सफल नहीं रही. युजवेंद्र चहल और पवन नेगी टीम के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए थे. दोनों ने छह की रन रेट से रन दिए थे और मध्य में मिलकर तीन विकेट लकर कोलकाता को परेशानी में डाला था. इन दोनों के अलावा कोई और गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा पाया था. कोहली की चिंता अपने गेंदबाजों को लय में लाने की होगी क्योंकि दिल्ली के पास ऋषभ पंत, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ जैसे बल्लेबाज हैं जो तूफान खड़ा कर सकते हैं. कोलकाता के मैच में कोहली की कप्तानी पर भी सवाल उठे थे क्योंकि उनके पास मोइन अली के रूप में एक और विश्व स्तरीय स्पिनर था. ऐसे में जब चहल और नेगी ने रनों पर अंकुश लगाया था तो मोइन भी बेंगलुरु के लिए किफायती साबित हो सकते थे.दिल्ली भी इस मैच में अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त खाकर आ रही है. हैदराबाद के खिलाफ उसके बल्लेबाजों ने निराश किया था. गलत शॉट सेलेक्शन के कारण दिल्ली ने अहम समय पर अहम विकेट गंवाए थे. मैच के बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने भी यह बात मानी थी. इस मैच में पोंटिंग ने जरूर अपने बल्लेबाजों को इस संबंध में हिदायत दी होगी. गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है. उसके पास कैगिसो रबाडा, क्रिस मॉरिस, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे गेंदबाज हैं.दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर , ऋषभ पंत, राहुल तेवतिया, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, कैगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, संदीप लामिछाने. बेंगलोर: पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा जैश का मोस्ट वांटेड आतंकी, 2 लाख का था इनाम– News18 हिंदीदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा जैश का मोस्ट वांटेड आतंकी, 2 लाख का था इनाम– News18 हिंदीदिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से जैश-ए-मोहम्मद के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों को गिरफ्तार किया है. आतंकी फैयाज़ अहमद लोन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया.
Read more »

दिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो के सामने कूदकर की खुदकुशीदिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो के सामने कूदकर की खुदकुशी
Read more »

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिसदिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिसदिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर जान आत्महत्या कर ली।
Read more »

Live IPL 2019: दिल्ली ने जीत के लिए हैदराबाद के सामने रखा 130 रन का लक्ष्यLive IPL 2019: दिल्ली ने जीत के लिए हैदराबाद के सामने रखा 130 रन का लक्ष्यइंडियन टी-20 लीग में आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है।
Read more »

Live IPL 2019: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, सामने हे 130 रन का लक्ष्यLive IPL 2019: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, सामने हे 130 रन का लक्ष्यइंडियन टी-20 लीग में आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है।
Read more »

दिल्ली में गठबंधन के लिए AAP ने कांग्रेस के सामने रखी यह दो शर्तेंदिल्ली में गठबंधन के लिए AAP ने कांग्रेस के सामने रखी यह दो शर्तेंAAP के साथ गठबंधन के फैसले पर कांग्रेस नेतृत्व द्वारा शनिवार को निर्णायक स्थिति में पहुंचने की सुगबुगाहट के साथ ही दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह शर्त रख दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:25:19