IPL Final 2019: CSK और MI के बीच महामुकाबला आज, ये है इनकी ताकत और कमजोरी

United States News News

IPL Final 2019: CSK और MI के बीच महामुकाबला आज, ये है इनकी ताकत और कमजोरी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 53%

IPL2019 मुंबई और चेन्नई दोनों ने ही अब तक सबसे ज्यादा 3-3 बार आइपीएल खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी वो आइपीएल में अब तक की सबसे सफल टीम बन जाएगी। IPL2019Final mipaltan ChennaiIPL

23 मार्च को शुरू हुए आइपीएल के 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज हैदराबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई और चेन्नई दोनों ने ही अब तक सबसे ज्यादा 3-3 बार आइपीएल खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी वो आइपीएल में अब तक की सबसे सफल टीम बन जाएगी। मुंबई इंडियंस आइपीएल की इकलौती ऐसी टीम है जिसका चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत का प्रतिशत 50 से ज्यादा है जबकि बाकी सभी टीमों का 50 से काफी कम है। हैदराबाद के इस मैदान पर चेन्नई ने कुल 7 मैच खेले हैं। जिनमें से 4 में उसे जीत मिली जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई ने यहां 10 मैच खेले हैं। इनमें से 6 में जीत हासिल की, जबकि 4 मुकाबले हारी है। ऐसे में आज के आइपीएल फाइनल में इन दोनों चैंपियंस के बीच कांटे टक्कर होने की उम्मीद है। एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की कमजोरियों और ताकत पर।1.

मुंबई की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह एक टीम की तरह मैदान पर उतरे हैं। मुंबई की सबसे संतुलित टीम मानी जा रही है। टीम की बल्लेबाजी जितनी अच्छी है उतनी ही गेंदबाजी भी अच्छी है। 2. टॉप ऑर्डर ने लगभग हर बार टीम को एक अच्छी शुरुआत दी है। 15 पारियों में 500 रनों के साथ क्विंटन डी कॉक सीजन के टॉप 5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। डी कॉक ने इस दौरान कुल 4 अर्धशतक लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने 14 पारियों में 390 रन बनाए हैं। 3. मुंबई के पास एक मजबूत मिडल ऑर्डर भी है। जिसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और कायरन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई मुश्किल मौकों पर अकेले दम पर टीम को मैच जिताया है। 4. हार्दिक पंड्या का ऑलराउंडर प्रदर्शन। उन्होंने 15 मैच में 48.25 के औसत से 386 रन बनाए। वे 9.32 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट भी ले चुके हैं। वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 17वें और विकेट लेने के मामले में 14वें नंबर पर हैं। 5. टीम के पास जसप्रीत बुमराह और मलिंगा जैसे घातक गेंदबाज हैं। बुमराह ने 15 पारियां में 6.84 की इकोनॉमी से 17 विकेट झटके हैं। वहीं मलिंगा ने 11 पारियों में 9.52 की इकोनॉमी के साथ 15 विकेट झटके हैं। 1. एक दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो इस सीजन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। रन के मामले में रोहित मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। रोहित अभी तक 390 रन जरूर बनाए हैं लेकिन, वे लगातार 3 मैच में 30 या उससे ज्यादा रन नहीं बना पाए। 2. एक मैच को छोड़ दिया जाए तो मिडल ऑर्डर में कायरन पोलार्ड ने कुछ प्रदर्शन नहीं किया। पोलार्ड अभी तक 15 मैच में 238 रन ही बना पाए हैं। वहीं इशान किशन ने 6 मैच में 78 और क्रुणाल पंड्या ने 15 मैच में 176 रन बनाए हैं। 3. क्रुणाल पंड्या का ज्यादा रन लुटाना। क्रुणाल ने 15 मैच में 11 विकेट तो लिए हैं, लेकिन साथ में उन्होंने काफी रन भी दिए हैं। क्रुणाल ने 11 विकेट लेने में 296 रन भी खर्च किए।1. चेन्नई की सबसे बड़ी ताकत खुद उसके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हैं। धौनी अपनी चतुराई और गजब की कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। धौनी के होने से टीम में काऱी चीजें आसान हो जाती हैं। वहीं माही 14 मैच में 414 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। यही नहीं वह 400 से ज्यादा रन बनाने वाले टीम के पहले बल्लेबाज। 2. टीम के पास इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा के रूप में बेहतरीन स्पिनर हैं जो उसके लिए सफलता की कुंजी साबित हुए हैं। 3. चेन्नई की टीम में ज्यादातर ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में कप्तान धौनी को गेंदबाजी में कई विकल्प मिलते हैं। आठवें और नौवें नंबर तक टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं। 4. फाफ डु प्लेसी का अच्छे फॉर्म में होना। डु प्लेसी ने 11 मैचों में 370 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 अर्धशतक भी लगाए। 1. दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो टीम के ओपनर शेन वॉटसन इस सीजन अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं। वॉटसन ने 16 मैचों में 19.87 की औसत से 318 रन बनाए हैं। 2. अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले अंबाती रायुडू का प्रदर्शन इस सीजन खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 16 मैच में 281 रन ही बनाए हैं। जबकि पिछले साल उन्होंने 16 मैच में 43.00 के औसत से 602 रन बनाए थे। 3. तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर को छोड़कर कोई प्रभावी नहीं रहा है। ड्वेन ब्रावो 11 मैच में 11 विकेट ही ले पाए हैं जबकि शार्दुल ठाकुर भी 9 मैच में 6 विकेट ही ले पाए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गंगा अविरल हो चुकी है, बस इलाहाबाद से कानपुर और हरिद्वार तक कुछ दिक्कत हैगंगा अविरल हो चुकी है, बस इलाहाबाद से कानपुर और हरिद्वार तक कुछ दिक्कत हैकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दैनिक भास्कर से की विशेष बातचीत कहा- 2 करोड़ रोजगार तो सिर्फ मेरे विभाग ने दिए, इससे दिल्ली में अपराध भी घटे | Nitin Gadkari\'s special dialogue with Dainik Bhaskar
Read more »

क्या है VVPAT का मामला, जानिए वर्तमान नियम और विपक्ष की क्या है मांगक्या है VVPAT का मामला, जानिए वर्तमान नियम और विपक्ष की क्या है मांगचंद्रबाबू नायडू ने यह जानने की मांग की कि नए वीवीपैट में वोटर स्लिप मात्र 3 सेकेंड में कैसे दिखाई देता है, जबकि इसे 7 सेकेंड में दिखाई देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ईवीएम से छेड़छाड़ कर वोट हासिल कर सकती है.
Read more »

IPL 2019: खिलाड़ियों को करोड़ों में खरीदने से पहले 100 बार सोचेगी राजस्थान रॉयल्स!– News18 हिंदीIPL 2019: खिलाड़ियों को करोड़ों में खरीदने से पहले 100 बार सोचेगी राजस्थान रॉयल्स!– News18 हिंदी14 मैच, 5 जीत 8 मुकाबलों में हार और एक मैच बारिश की वजह से रद्द...आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स का सफर कुछ इस तरह खत्म हुआ. इन आंकड़ों को देखकर की अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे सीजन में राजस्थान की टीम ने कई बड़ी गलतियां की. राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में महज 11 अंक जोड़ पाई और उसका सफर 7वें नंबर पर खत्म हुआ. पहले सीजन में ही चैंपियन बनने वाली इस टीम का प्रदर्शन आखिर इतना क्यों गिरा और साथ ही इस टीम के लिए क्या प्लस प्वाइंट रहे...आइए डालते हैं उनपर एक नजर
Read more »

आने वाले दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है पाराआने वाले दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है पाराभारत के कई भागों (पश्चिम, सेंट्रल, उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत) में आने वाले दिनों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस
Read more »

Rabindra Jayanti 2019: नोबेल विजेता टैगोर ने तीन देशों को दिया है राष्ट्रगान!– News18 हिंदीRabindra Jayanti 2019: नोबेल विजेता टैगोर ने तीन देशों को दिया है राष्ट्रगान!– News18 हिंदीRabindranath Tagore can be credited for the national anthem of India, Bangladesh and Sri Lanka, News in Hindi, Hindi News, इनमें से दो देशों का राष्ट्रगान खुद टैगोर ने लिखा तो एक देश का राष्ट्रगान लिखने के लिए प्रेरित किया. जानिए भारत के अलावा कौन से हैं दो देश...
Read more »

जानिए कैसे होता है हठयोग और क्या है इसका महत्वजानिए कैसे होता है हठयोग और क्या है इसका महत्वहठ का 'ह' यानी सूर्य और 'ठ' यानी चंद्रमा। हठयोग का मतलब है अपने माता-पिता से सीधे ग्रहण करना। वास्तव में हमारे माता-पिता सूर्य और चंद्रमा हैं।
Read more »

Ramzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakRamzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakमुसलमानों के लिए रमजान का महीना सबसे ज्यादा अहम होता है. इस महीने में तमाम मुसलमान रोजा रखते हैं, जो इस्लाम के पांच स्तंभों में से
Read more »

सपा-बसपा और कांग्रेस का ये टिकट प्लान बताता है कांग्रेस वोट कटवा है!– News18 हिंदीसपा-बसपा और कांग्रेस का ये टिकट प्लान बताता है कांग्रेस वोट कटवा है!– News18 हिंदीकांग्रेस के ऊपर उंगली उठने लगी है कि क्या कांग्रेस अब सिर्फ वोट कटवा पार्टी रह गई है. क्या कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों की लड़ाई में नहीं है.
Read more »

IPL Final 2019 में जो टीम करेगी ये काम ट्रॉफी होगी उसके नाम!IPL Final 2019 में जो टीम करेगी ये काम ट्रॉफी होगी उसके नाम!IPL2019 के फाइनल के लिए मुंबई और चेन्नई दोनों टीमें तैयार हैं। दोनों टीमें इस लीग में चौथी बार फाइनल मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। mipaltan ChennaiIPL IPLFinal2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:45